Skip to main content

राजस्थान:इन 24 जिलों में आज आंधी व बरसात का अलर्ट

बीकानेर बुलेटिन






राजस्थान के 24 जिलों में शुक्रवार को भी आंधी व बरसात की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन जिलों में तेज हवाओं व गरज के साथ बरसात हो सकती है। जिससे तापमान में भी कमी दर्ज होगी। स्काई मेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान तथा उससे सटे पश्चिम राजस्थान में है। जबकि एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हरियाणा व उत्तर प्रदेश के ऊपर है। पश्चिम राजस्थान से हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए एक निम्न दबाव की रेखा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तक जा रही है। ऐसे में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी तथा गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।


 
इन जिलों में होगी बरसात मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, नागौर, जैसलमेर, जोधपुर, जयपुर, झुंझुनूं, अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, श्रीमाधोपुर टोंक, भीलवाड़ा, राजसमंद, बूंदी, कोटा, धौलपुर व भरतपुर तथा नजदीकी इलाकों में आंधी व बरसात देखने को मिल सकती है। देश में ऐसा रहेगा मौम स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी तथा की गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। 

इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड के कुछ हिस्सों, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, केरल और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर वर्षा होने के आसार हैं। पूर्वी बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, कॉस्टल आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज वर्षा संभव है।मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश के साथ एक दो स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।