Skip to main content

मौसम:16 जिलों में तेज आंधी और बरसात का यलो अलर्ट

बीकानेर बुलेटिन




जयपुर. प्रदेश के तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में दिन के तापमान में हल्की सी गिरावट हुई साथ ही कोटा और सीकर में हल्की बरसात रिकॉर्ड की गई, लेकिन रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अभी पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त नहीं हुआ है।

शनिवार को राजधानी जयपुर का दिन का तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को भी आमजन को गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिल सकी।
 
जयपुर, जोधपुर,अजमेर, चूरू, श्रीगंगानगर, पिलानी, फलौदी आदि शहरों में मौसम पूरी तरह से साफ रहा। वहीं कोटा, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, फलौदी और पाली का रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 2 जून तक राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों अजमेर, अलवर, भरतपुर, बूंदी, डूंगरपुर, जयपुर, सीकर, झुंझुनू, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, नागौर, श्रीगंगानगर में तेज आंधी चलने के साथ ही कहीं कहीं बरसात होने की संभावना है।

आगामी चार दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

30 मई : झुंझुनू, सीकर, बीकानेर और जोधपुर में लू चलने का यलो अलर्ट।

सीकर, जयपुर,अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ बरसात का यलो अलर्ट।

31 मई से 2 जून : अजमेर, अलवर, भरतपुर, बूंदी, डूंगरपुर, जयपुर, सीकर, झुंझुनू, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, नागौर, श्रीगंगानगर में 40से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और बरसात का यलो अलर्ट।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।