Skip to main content

बीकानेर:फल,सब्जी, किराना और दूध की दुकानों के सम्बंध में आदेश जारी, तम्बाकू और गुटखा बेचा तो....

बीकानेर बुलेटिन




जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश

बीकानेर,19 अप्रैल।  जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों का अनुप्रयोग करते हुए फल, सब्जी, किराना और दूध की दुकानों हेतु विभिन्न आदेश पारित किए हैं। कोटगेट, फड़ बाजार, बड़ा बाजार तथा डागा बिल्डिंग सब्जी मंडी की
दुकानें तथा इनके अलावा अन्य मंडी अथवा स्थान, जहां पर फल-सब्जी की दुकानें समूह के रूप में लगती है तथा अत्यधिक भीड़ भाड़ हो जाती है, वहां संबंधित एरिया मजिस्ट्रेट एवं वृताधिकारी पुलिस अथवा थानाधिकारी, संबंधित मंडी अथवा स्थान के फल सब्जी विक्रेताओं और प्रतिनिधियों के साथ यथासंभव समन्वय स्थापित कर इस प्रकार से प्लान बनाएंगे कि उक्त मंडी अथवा स्थान पर एक दिन में 50 प्रतिशत से ज्यादा दुकानें नहीं लगें। इसमें चाहें तो प्लान ए-बी के अनुसार दुकानें खुलवाने यानि एक दिन में ए श्रेणी की दुकानें अथवा दूसरे दिन में बी श्रेणी की दुकानें खोलने हेतु अनुमति कर सकेंगे अथवा अन्य व्यवस्था भी लागू की जा सकेगी, जिससे 1 दिन में पचास प्रतिशत से अधिक दुकानें नहीं खुलें। फल-सब्जी मंडी अथवा स्थान के ठेले,रेडी आदि मंडी में खड़े नहीं रहेंगे। वे घूम-घूमकर मूवमेंट में रहकर डोर-टू-डोर डिलीवरी करेंगे, जिससे मंडी अथवा स्थान पर भीड़ भाड़ ना हो। हर हाल में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी प्रकार से कोविड-19 के संदर्भ में जारी गाइडलाइन का उल्लंघन नहीं हो।

किराने की दुकानों के लिए भी रहेगी यही व्यवस्था

इसी प्रकार किराने की दुकानों के संबंध में भी यही व्यवस्था की जाएगी, की यदि किसी स्थान पर समूह के रूप में किराने की दुकानें लगती हैं, तो उन्हें प्लान ए-बी के आधार पर खोला जाएगा। यथासंभव किराने की दुकानदार होम डिलीवरी करेंगे। होम डिलीवरी किसी कारण से संभव ना हो तो संबंधित ग्राहक से टेलीफोन अथवा मोबाइल के माध्यम से उसका सामान नोट करके ग्राहक के पहुंचने से पहले पैक करके रखेंगे ताकि अविलंब ग्राहक को आते ही उसका सामान मिल सके जिससे अनावश्यक भीड़ ना हो।

तम्बाकू और गुटखा बेचा तो होगी कार्यवाही

फल,सब्जी, किराना और दूध की दुकानों के खुलने और बंद होने का समय गृह विभाग की गाइडलाइन के अनुसार ही रहेगा। सभी फल,सब्जी, किराना और दूध के दुकानदारों को कोविड-19 के संदर्भ में जारी गाइडलान मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग की पूर्ण रूप से पालना करनी होगी तथा दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना हेतु 6 फुट की दूरी पर सफेद गोल घेरे बनाने होंगे। एक समय में अधिकतम 3 व्यक्ति ही अनुमत होंगे। इन निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित दुकान को अनुशासन पखवाड़े की अवधि तक के लिए सीज कर दिया। जाएगा किरण और दूध की दुकानों पर अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं जैसे तंबाकू, गुटखा आदि का विक्रय पाया जाएगा तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उक्त व्यवस्था में किसी भी प्रकार की समस्या के निवारण के संबंध में संबंधित एरिया मजिस्ट्रेट अथवा संबंधित वृताधिकारी पुलिस या थानाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से  लिया गया निर्णय अंतिम होगा। साथ ही राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी गाइडलाइन भी प्रभावी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।