Skip to main content

बीकानेर: रात 9 बजे बाद दुकानें खुली मिली तो 72 घन्टे के लिए होंगी सीज,पढ़े पुरी ख़बर

बीकानेर बुलेटिन




होम आइसोलेशन का उल्लंघन करने वाले पॉजिटिव मरीजों के खिलाफ होगी एफआईआर

जिला कलक्टर ने ली मीटिंग, कहा प्रभावी कोविड मैनेजमेंट सर्वोच्च प्राथमिकता

बीकानेर, 9 अप्रैल। कोरोना संक्रमण रोकथाम के मध्यनजर अब रात 9 बजे के बाद तक खुली दुकानों को 72 घन्टे तक के लिए सीज किया जाएगा। होम आइसोलेट कोरोना पॉजिटिव मरीजों द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी तथा ऐसे मरीजों को इंस्टिट्यूशनल आइसोलेट किया जाएगा। बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग के लिए रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस के जवान भी मौजूद रहेंगे।

जिला कलक्टर नमित मेहता ने शुक्रवार को कोविड मैनेजमेंट से सम्बंधित बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जॉइंट एन्फोर्समेंट टीमें   अपनी कार्यवाही बढ़ाएं। रात 8.30 बजे से सभी टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में संयुक्त विजिट की जाए तथा कोविड गाइडलाइन की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो। रात 9 बजे के बाद भी यदि कोई दुकान खुली मिलती है, तो उसे अधिकतम 72 घण्टों तक के लिए सीज किया जाए। 

गाइडलाइन के अनुरूप जिले में कोई भी जिम ना खुले तथा शहरी क्षेत्र में नौंवी तक की कक्षाएँ भी संचालित नहीं हो, इसके लिए औचक कार्यवाही की जाए। प्रत्येक एरिया मजिस्ट्रेट द्वारा प्रतिदिन की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी भी उपलब्ध करवानी होगी।

जिला कलक्टर ने कहा कि माइक्रो कन्टेन्टमेंट जोन में बेरिकेड्स लगाए जाएं। इन क्षेत्रों में होमगार्ड के जवानों को तैनात कर सूचना उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेट किए गए पॉजिटिव मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रतिदिन सम्भाले। यदि कोई आइसोलेशन नियमों की अवहेलना करता है, तो उसके खिलाफ एफआईआर करवाई जाए। ऐसे मरीजों को इंस्टिट्यूशनल क्वारेन्टाइन किया जाएगा। 

जिला कलक्टर ने डोर टू डोर सर्वे कार्य को पूर्ण गम्भीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीबीएम सहित सभी अस्पतालों में दवाइयां, इंजेक्शन, ऑक्सिजन की उपलब्धता को लेकर कोई इश्यू नहीं रहे। पीबीएम अधीक्षक को ऑक्सिजन की उपलब्धता, खपत और आवश्यकता से सम्बंधित रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। 
जिला कलक्टर ने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाली रेलगाड़ियों पर विशेष ध्यान दिया जाए। इन रेलों से आने वाले शत प्रतिशत लोगों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए। इसके लिए प्रमुख गाड़ियों के आने के समय पुलिस के जवानों को तैनात करने के निर्देश दिए। 

समन्वय में नहीं रहे कोई कमी

जिला कलक्टर ने कहा कि वर्तमान समय बेहद चुनौतीपूर्ण है। इसमें अधिकारियों-कर्मचारियों में आपसी समन्वय की कोई कमी नहीं रहे। प्रत्येक व्यवस्था के लिए जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारी प्रतिदिन अपने स्तर पर भी व्यवस्थाओं की समीक्षा करे। प्रभावी कोविड प्रबंधन हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसमें किसी स्तर पर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
इस दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी कनिष्क कटारिया, अतिरिक्त कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश, अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, नगर निगम आयुक्त ए एच गौरी, पीबीएम अधीक्षक डॉ परमिंदर सिरोही, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप, डॉ. रंजन माथुर सहित सभी एरिया मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।