Skip to main content

गाइडलाइन अनुपालना में किसी स्तर पर नहीं बरतें ढिलाई,सभी बाजार, प्रतिष्ठान सायं 5 बजे तक हर स्थिति में बंद हो जाए-जिला कलक्टर

बीकानेर बुलेटिन





जिला कलक्टर ने बैठक और वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा

बीकानेर, 15 अप्रैल। राज्य सरकार द्वारा 14 अप्रैल को जारी कोविड गाइडलाइन की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा के साथ कलक्ट्रेट सभागार में जॉइंट एन्फोर्समेंट टीमों की बैठक ली। फिर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी स्तर पर ढिलाई नहीं हो। 

मेहता ने कहा कि अगले कुछ दिन कोविड प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा एडवाइजरी की सख्ती से पालना की जाए। राज्य सरकार इसे लेकर बेहद गंभीर है, गाइडलाइन पालना में किसी भी स्तर पर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
मेहता ने कहा कि सभी अधिकारी शुक्रवार से शाम 4 बजे के बाद फील्ड में रहेंगे और कर्फ्यू की सख्ती से पालना करवाना सुनिश्चित करेंगे। धार्मिक स्थलों पर सिर्फ प्रबंधन केे लोग ही मौजूद रहेंगे। दर्शनार्थी पाए जाने पर प्रबंधंन और सम्बंधित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक पार्कों और  भ्रमण पथों पर आवाजाही बंद रहेगी।

मेहता नेे कहा कि किसी भी विवाह समारोह एवं ऐसे आयोजनों का शत प्रतिशत निरीक्षण किया जाए। ऐसे कार्यकमों में 50 से अधिक व्यक्ति पाए जाने पर प्रबंधन के विरुद्ध चालान किया जाए तथा विवाह स्थल को सीज किया जाए।

पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने कहा कि कोविड गाइडलाइन की सख्ती से पालना हो तथा बाधा पहुंचाने वालों के विरुद्ध महामारी अधिनियम के कार्रवाई की जाए। पुलिस के अधिकारी स्वयं भी कोरोना गाइडलाइन की पालना करें एवं फील्ड में फेस शिल्ड और मास्क का उपयोग करें। उन्होंने अब तक की कार्यवाही को नाकाफी बताया तथा इसमें और अधिक गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी नियमित सँयुक्त दौरा करेंगे। इसके लिए रुट मार्च तैयार करने के निर्देश दिए। भवन प्रबंधकों के साथ थानावार एडवांस बैठकें करने के निर्देश दिए।

वीडियो कांफ्रेंसिंग से जानी जिले भर की स्थिति
शुक्रवार से जिले भर में लागू होने वाले रात्रिकालीन कर्फ्यू के पहले दिन से ही नियमों की शत-प्रतिशत अनुपालना हो। इसके मद्देनजर जिला कलक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों, पुलिस और ब्लॉक सीएमओ सहित संबंधित  अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्थिति की समीक्षा की। 
मेहता ने कहा कि शराब की दुकानों सहित सभी बाजार, प्रतिष्ठान सायं 5 बजे तक हर स्थिति में बंद हो जाए । किसी भी स्तर पर कोई शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। नोखा, श्रीडूंगरगढ़ और देशनोक के शहरी क्षेत्र सहित समस्त बड़े कस्बों में  कोविड-19 नियमों की पालना करवाने के लिए अतिरिक्त समन्वय रखें। जिले की प्रवेश सीमा पर बनाए गए चेक पोस्ट मुस्तैदी से काम करें। रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग सतत रूप से की जाए। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर ऑक्सीजन मय बेड की उपलब्धता की समीक्षा की। 

मेहता ने  कहा कि उपखंड अधिकारी ब्लाक सीएमओ के साथ समन्वय करते हुए क्वारेन्टाइन सेंटर चिन्हीकरण करें और इन केन्द्रों में आवश्यकतानुसार कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाए। छोटे क्षेत्रो में पॉजिटिव रोगियों की प्रॉपर कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग हो तथा किसी कीमत पर होम क्वारेन्टाइन की अवहेलना ना हो। आवश्यक दवाइयां और वेक्सीनेशन की उपलब्धता पर नजर रखें। 

 पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने कहा पुलिस द्वारा एनफोर्समेंट की कार्यवाही और बढ़ाई जाए। किसी भी स्थान पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करना हो तो, पुलिस अधिकारी मौके का निरीक्षण करते हुए तुरंत प्रभाव से कार्यवाही करें । 
इस दौरान अतिरिक्त कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया, सीईओ जिला परिषद ओमप्रकाश, सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप उपस्थित रहे।




Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।