Skip to main content

‘शांति मार्च’ के साथ आजादी का अमृत महोत्सव शुरू

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर, 12 मार्च। आजादी का अमृत महोत्सव ‘शांति मार्च’ के साथ शुक्रवार को प्रारम्भ हुआ। अतिथियों ने गांधी पार्क में महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर आजादी की जंग मे अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वालों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। स्कूली बच्चों ने महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरु और कस्तूरबा गांधी का रूप धरा तो एनसीसी, राजस्थान राज्य स्काउट एंड गाइड के प्रतिनिधि तथा खिलाड़ियों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शांति मार्च मंे भागीदारी निभाते हुए देशभक्ति का संदेश दिया।

 जिला प्रशासन और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान् में ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत आयोजित किए गए पहले कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों में उत्साह का माहौल था। इस अवसर पर जिला प्रमुख मोडाराम ने कहा कि यह शांति मार्च आजादी के संघर्ष से जुड़े लोगों को श्रद्वासुमन अर्पित करने का जरिया है। आज का दिन हमें उन कुर्बानियों की याद दिलाता है।
महापौर सुशीला कंवर ने कहा कि लाखों देशभक्तों की कुर्बानी से हमें आजाद हवा में सांस लेने का मौका मिला है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने दांडी मार्च के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन से देश के आम आदमी को जोड़ते हुए यह साबित किया कि अहिंसा में कितनी बड़ी ताकत है। अहिंसा के पथ पर चलकर हमें अंग्रेजी दासतां से आजादी मिली। इस दिन को मनाते हुए हमें दांडी की महान ऐतिहासिक घटना से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।


जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि हजारों देशभक्तों ने अपने प्राणों की कुर्बानी देकर देश को आजादी दिलाई। सविनय अवज्ञा आंदोलन प्रारम्भ करते हुए राष्ट्रपिता ने दांडी मार्च के माध्यम से अंग्रेजों के बनाए कानून तोड़े और जनता को अहिंसा अपनाते हुए सांकेतिक रूप से अंग्रेजी हुकुमत से लड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हम अपने स्वतंत्रता सैनानियों के त्याग सदैव याद रखें इसलिए आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने का जश्न अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत 15 अगस्त 2023 तक 75 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में गांधी दर्शन समिति के जिला संयोजक संजय आचार्य ने संविधान की प्रस्तावना का किया। उन्होंने कहा कि ये आयोजन हमारे स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष और गांधी दर्शन को युवा पीढी से एक बार फिर रूबरू करवाएंगे।
समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिला, उपखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेेदारी दी गई है। संचालन संजय पुरोहित ने किया।


इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी स्व. झंवरलाल हर्ष की पत्नी लक्ष्मीदेवी, स्व. रामनारायण शर्मा तथा स्व. नानक सिंह के पुत्र देवेन्द्र सिंह मौजूद रहे। की पत्नी कमला देवी भी उपस्थित रहीं। समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन बलदेवराम धोजक, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर अरुणप्रकाश शर्मा, निगम आयुक्त ए एच गौरी, प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया, राजकुमार किराडू, सुनीता गौड़ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस दौरान अतिथियो ने शांति मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली यहां से रवाना होकर सूरसागर पहुंची। जहां कार्यक्रम के नोेडल अधिकारी तथा एडीएम सिटी अरुण कुमार शर्मा ने आभार जताया।
-----

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...