Skip to main content

एनएफएसए का फायदा लेने के बावजूद जुर्माना नहीं देने वाले सरकारी कार्मिकों के वेतन से कटेगी जुर्माना राशि -मेहता

बीकानेर बुलेटिन



उपखंड अधिकारियों को दिए कार्यवाही करने के निर्देश
वीसी के जरिए नहरबंदी, कोविड-19 वैक्सीनेशन आदि  की समीक्षा की




बीकानेर, 9 मार्च। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कहा है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का फायदा लेने वाले  ऐसे सरकारी कार्मिक जिन्होंने जुर्माना जमा नहीं कराया है उनकी तनख्वाह से जुर्माने की राशि वसूल की जाएगी।

जिला कलेक्टर मेहता ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपखंड अधिकारियों, तहसीलदारों के साथ बैठक में यह बात कही। जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी उपखंड अधिकारियों को उपखंडवार ऐसे कमचारियों की सूची उपलब्ध करवा दी गई है। ऐसे सरकारी कर्मचारी जिन्होंने एनएफएसए का फायदा लिया, लेकिन जुर्माना राशि जमा नहीं करवाई है, उन्हें जुर्माना जमा कराने के लिए 2 दिन का समय दें और 2 दिन के उपरांत भी जुर्माना जमा नहीं करवाने की स्थिति में ऐसे कार्मिकों के वेतन से जुर्माना राशि काटी जाए।

जिला कलेक्टर ने आधार सीडिंग कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि कोलायत, श्रीडूंगरगढ़ और खाजूवाला में आधार सीडिंग की प्रगति काफी कम है। उन्होंने कहा कि सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के साथ समन्वय करते हुए इन क्षेत्रों में विशेष आधार शिविर लगाकर आधार कार्ड बनवाए ताकि शत प्रतिशत आधार सीडिंग की जा सके। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक शत-प्रतिशत सीडिंग हो जाए यह सुनिश्चित किया जाए। जिला कलेक्टर मेहता ने कहा कि जिले में 7 हजार 700 से अधिक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने पिछले 13 महीने से राशन नहीं लिया है इनके संबंध में भौतिक सत्यापन करते हुए तथ्यात्मक रिपोर्ट के आधार पर न्याय संगत कार्यवाही की जाए । अगले 1 सप्ताह में भौतिक सत्यापन की कार्यवाही पूरी करवाते हुए नाम हटाने के संबंध में प्रस्ताव भिजवाए जाएं।

एक सप्ताह में पूरी हो गिरादावरी

मेहता ने रबी की गिरदावरी के सम्बंध में सभी उपखंड अधिकारियों और तहसीलदारों के साथ गिरदावरी का समीक्षा करते हुए अगले 1 सप्ताह में बाकी गिरदावरी पूर्ण करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि जहां  पटवार मंडल रिक्त है वहां अतिरिक्त चार्ज देकर गिरदावरी का काम पूरा करवाएं। अनावश्यक रूप से किसी दबाव में आए बिना यदि कहीं वास्तविक खराबा है तो उसे रिपोर्ट में दर्ज करें । जिला कलेक्टर ने खातेदारी रास्ता देने जैसे प्रकरण, वसूली आदि की भी समीक्षा की और कहा कि म्यूटेशन , लीज रेंट आदि की संबंध में शत-प्रतिशत वसूली की जाए नहीं तो व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी। मेहता ने खातेदारी प्रकरणों के निस्तारण के सम्बंध में बीकानेर तहसीलदार को निर्देशित किया।


12 मार्च से प्रारम्भ होगा अमृत महोत्वस

जिला कलेक्टर ने बताया कि 12 मार्च 2021 से 15 अगस्त 2023 तक अमृत महोत्सव के तहत 75 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । जिला स्तर पर इस आयोजन का प्रारंभ 12 मार्च को दांडी यात्रा से होगा जिसमें 78 लोग शामिल होंगे। उपखंड स्तर पर इस कार्यक्रम की शुरुआत 23 मार्च को शहीद दिवस के आयोजन से की जाएगी । इसी क्रम में अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। मेहता ने कहा कि सभी उपखंड अधिकारी महात्मा गांधी के जन्म के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गठित समितियों के साथ बैठकर इस संबंध में तैयारी कर लें।

रोटेशन से मिलेगा नहरों को पानी

वीसी के दौरान जिला कलेक्टर ने नहर बंदी की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित क्षेत्र के एसडीएम के साथ जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता नहरबंदी के दौरान आने वाले पानी का शेड्यूल  साझा करें और उसके अनुरूप सभी उपखंड अधिकारी अपने क्षेत्र में सेनेटरी डिग्गियां भरवाने की कार्यवाही सुनिश्चित करवा लें। इस दौरान अधीक्षण अभियंता दीपक बंसल ने बताया कि 7 मार्च से प्रभावी होने वाली नहर बंदी के दौरान रोटेशन से नहरों में पानी दिया जाएगा ।कोई भी नहर ऐसी नहीं होगी जिसमें 35 दिन से ज्यादा समय तक पानी ना पहुंचे। उन्हांेने बताया कि 1 दिन के अंतराल से पानी देने की व्यवस्था की जाएगी।

मेहता ने कहा कि कि संबंधित उपखंड अधिकारी बीडीओ ,तहसीलदार , आईजीएनपी और पीएचडी के अधिकारियों के साथ रिव्यू बैठक करें। गर्मी के मौसम के मद्देनजर पानी की अधिक आवश्यकता को देखते हुए यदि कोई समस्या पैदा होने की आशंका हो तो इसके संबंध में पूर्व में ही सूचना उपलब्ध करवाएं जिससे समस्या का वैकल्पिक समाधान करवाया जा सके।

कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज के लिए करें समझाइश
मेहता ने कहा कि जिले के  बज्जू, पूगल और छतरगढ़ उपखंड में कोविड-19 वैक्सीनेशन के संबंध में कम प्रगति हुई है । संबंधित उपखंड अधिकारी इसकी गंभीरता को समझें। उन्होंने कहा कि यदि की आवश्यकता है तो सीएमएचओ से समन्वय करते हुए अतिरिक्त सेंटर चालू करवाएं और लोगों से यह समझाइश की जाए कि जब तक सेकंड डोज नहीं लगेगी तब तक वैक्सीनेशन का कोई सार्थकता नहीं होगी।  बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन बलदेव राम धोजक , अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर अरुण प्रकाश शर्मा , जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुकुुमार कश्यप, एसीपी सत्येन्द्र सिंह राठौड सहित संबंधित उपखंड अधिकारी और तहसीलदार जुड़े।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...