Skip to main content

गोपेश्वर बस्ती क्षेत्र में चलेगा स्वच्छता के प्रति जागरुकता का सघन अभियान

बीकानेर बुलेटिन


जिला कलक्टर ने की शुरूआत, कहा अभियान से प्रेरित संस्थाओं का जुड़ना अच्छी पहल




बीकानेर, 3 मार्च। ‘सेवर्ससक्वायर संस्था’ द्वारा गोपेश्वर बस्ती क्षेत्र की दुकानों, बगीचियों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर डस्ट बिन लगाए जाएंगे तथा क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरुकता का सघन अभियान चलाया जाएगा। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को इसकी शुरूआत की। इस दौरान मेहता ने कहा कि नगरीय क्षेत्र के साफ-सुथरा बनाने और इसके प्रति आमजन में जागरुकता के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान् में ‘स्वच्छ बीकाणा, स्वच्छ बीकाणा’ अभियान चलाया जा रहा है। इससे विभिन्न संस्थाओं का लगातार जुड़ना अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर शहर को साफ-सुथरा बनाने का प्रयास करें तथा आमजन को भी इसके लिए समझाएं तो अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी कनिष्क कटारिया ने कहा कि स्वच्छता सतत प्रक्रिया है। स्वच्छता कर्मियों द्वारा इस दिशा में लगातार कार्य किया जाता है। प्रत्येक व्यक्ति अपना दायित्व समझे और अपनी भागीदारी निभाए। इस दिशा में ‘स्वच्छ बीकाणा, स्वस्थ बीकाणा’ अभियान सफल रहा है। प्रशासन द्वारा आगे भी जागरुकता की सघन गतिविधियां चलाई जाएंगी। समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने कहा कि अभियान से सकारात्मक वातावरण बना। दूसरे चरण की रूपरेखा का निर्धारण शीघ्र ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान से प्रेरित होकर और अधिक युवा आगे आएं। 

संस्था अध्यक्ष विजय प्रकाश बाफना ने बताया कि संस्था द्वारा गोपेश्वर बस्ती के विभिन्न क्षेत्रों में जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान दुकानों के बाहर डस्ट बिन रखने, सड़क पर कचरा नहीं फैलाने तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही जिन दुकानदारों ने डस्ट बिन नहीं लगाए हैं, उन्हें डस्ट बिन वितरित किए जाएंगे। शुभारम्भ के दौरान कलक्ट्रेट परिसर में भी डस्टबिन रखे गए। इस दौरान भैंरूसिंह भाटी, यश गोहिल, नितेश मारू, महेश मुँदडा , रोहन चावला, सुदेश बिश्नोई तथा महावीर मारू आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

मौसम सुहाना:बीकानेर सहित कई जिलों आंधी के बाद बारिश

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर मानसून को आने में अभी तीन हफ्ते से ज्यादा का समय बचा है, पर प्री मानसून से प्रदेश के अधिकांश हिस्से तरबतर हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह हिल स्टेशन माउंट आबू की नक्की झील व आसपास के एरिया में बादलों की आवाजाही रही। जैसलमेर में मचाई थी तबाही इससे पहले राजस्थान में बीते दो-तीन दिनों से अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश और आंधी चलने का दौर जारी है। गुरुवार रात पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर में आए अंधड़ ने जमकर तबाही मचाई। करीब 70KM की गति से आए इस अंधड़ से कई पेड़ धराशायी हो गए और कच्चे मकानों के टीन शेड-छप्पर उड़ गए। पूरे जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में सैकड़ों बिजली के पोल गिरने व उन पर लगे तार टूटने की शिकायते आई हैं। बताया जा रहा है कि पिछले माह अरब सागर से आए ताऊ-ते तूफान में जितनी गति से आंधी चली थी, उससे भी ज्यादा तेज आंधी चली। पूरा शहर देर रात धूल के गुबार से ढंक गया। इस तूफान का असर बाड़मेर में भी देखने को मिला। बाड़मेर में भी गुरुवार को तेज गति से हवाएं चलीं। बीकानेर में उमस से राहत बीकानेर में सुबह से बादल छाए हुए हैं और हल्की गति से हवा चल रही है। बीकानेर में गुरुवार रात न्...

मोबाईल की बैटरी फटने से झौपड़े में लगी आग, दो नवजात बच्चे और एक युवक आग में झुलसे

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिले की नजदीकी लूणकरणसर तहसील के हंसेरा में एक ढाणी के झूंपे (खींप से बनी झोंपड़ी ) के अंदर चार्जिंग पर लगे मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट होने से 3 महीने की एक बच्चे सहित तीन जने झुलस गए। जिनका उपचार बीकानेर में किया जा रहा है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बैटरी में ब्लास्ट से घर में आग लग गई और काफी सामान भी जलकर राख हो गया। इसमें सोने-चांदी के जेवर भी बताए जा रहे हैं। घटना के समय घर के अंदर 2 बच्चे सो रहे थे। तीन महीने की बच्ची की हालत गंभीर है। वह 35 प्रतिशत तक झुलसी है। दोनों बच्चों को बचाने में एक युवक के दोनों हाथ झुलस गए हैं। हंसेरा में रहने वाले सोहन राम मेघवाल के दो जवाई मुकेश और रमेश हैं। ये दोनों सगे भाई हैं। दोनों जवाई फसल कटाई के लिए आए थे। शनिवार सुबह परिवार सहित दोनो जमाई ढाणी से कुछ दूरी पर स्थित खेत में फसल काट रहे थे। मुकेश और रमेश की बहन सुलोचना भी साथ आई हुई थी। ढाणी के पास ही बने झोपड़े में पुराने मोबाइल चार्ज पर लगे थे। सुलोचना ढाणी में खाना बना रही थी। ढाणी के झोपड़े से अचानक एक 4 वर्ष का बच्चा दौड़ते हुए बाहर आया।...