Skip to main content

परिजनों के साथ पीबीएम पहुंचकर डॉ कल्ला ने लगवाया कोविड-19 वैक्सीन

बीकानेर बुलेटिन





 बोले टीका पूरी तरह सुरक्षित, किसी तरह की भ्रांति ना रखें
कोरोना एडवाइजरी पालना की भी अपील की

बीकानेर, 14 मार्च। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ  बी डी कल्ला ने रविवार को पत्नी और  अन्य परिवारजनों के साथ पीबीएम अस्पताल के जिरियाट्रिक सेंटर पहुंचकर कोविड-19 वैक्सीनेशन का पहला डोज लिया। इस अवसर पर उन्होंने कोविड-19 एडवाइजरी की  पालना करते हुए अपना रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात वैक्सीनेशन करवाया।
डॉ कल्ला के साथ उनके ससुर सूरज नारायण व्यास,पत्नी शिवकुमारी कल्ला , पुत्र अश्विनी कल्ला सहित परिवार और स्टाफ के सदस्यों ने भी वैक्सीनेशन करवाया।


डॉ कल्ला ने इस दौरान कहा कि कोविड-19 जैसी गंभीर बीमारी से लंबे समय तक जूझने के बाद वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत से टीके को इजाद किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति अपनी बारी आने पर टीका लगवाएं ।यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है। इसे लेकर कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार की  भ्रांति  ना पाले और अपनी और अपनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति वैक्सीनेशन करवाते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाएं। टीका लगवाने से घबराए नहीं , टीकाकरण से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और हम कोरोना से मुक्त हो सकेंगे।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना संकट के दौरान संवेदनशीलता से हर व्यक्ति तक मदद पहुंचाने का प्रयास किया है। वैक्सीनेशन  की दिशा में भी राज्य सरकार पूरी गंभीरता से प्रत्येक व्यक्ति को टीका लगे यह सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य में राज्य सरकार अपने प्रत्येक  नागरिक से सहयोग की अपेक्षा करती है।
डॉ कल्ला ने कहा कि वैक्सीन को लेकर आमजन में जागरूकता आए, किसी प्रकार का डर ना रहे, यह संदेश देने के लिए उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में टीका लगवाया है।

कोरोना एडवाइजरी की करें पालना

डॉ कल्ला ने कहा कि मास्क पहनें, 2 गज की दूरी बनाए रखें और  सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ इकट्ठा करने से बचें। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना संकट टला नहीं है हमें सावधानी रखने के साथ साथ कोरोना वैक्सीनेशन करवाना होगा। बाहर के कुछ देशों से नया स्टेन आया है, इस संदर्भ में राज्य सरकार ने सभी जिला अधिकारियों को पूरी गंभीरता बरतने के निर्देश दिए हैं।

संक्रामक रोगों के इलाज के लिए बनेगा विशेष अस्पताल
विधायक निधि से 1 करोड़  रुपए स्वीकृत

डॉ कल्ला ने कहा कि कोरोना जैसे गंभीर संक्रामक बीमारी के इलाज लिए बीकानेर जिला मुख्यालय पर अलग से अस्पताल निर्माण के लिए उन्होंने अपने विधायक निधि कोष से एक करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। अस्पताल निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू करवाया जाएगा। साथ ही इस अस्पताल के निर्माण के लिए अतिरिक्त राशि राज्य सरकार और सीएसआर से दिलवाई जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।