Skip to main content

बीकानेर: कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान में शुक्रवार को 6 निजी अस्पतालों सहित कुल 123 सत्रों में कोविड टीकाकरण किया जा रहा है

बीकानेर बुलेटिन



शुक्रवार को एक साथ 123 सत्रों में होगा कोविड टीकाकरण
कोरोना की दूसरी लहर रोकने जल्द टीकाकरण जरूरी

बीकानेर, 18 मार्च। कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान में शुक्रवार को 6 निजी अस्पतालों सहित कुल 123 सत्रों में कोविड टीकाकरण किया जाएगा। सभी वर्गों को पहली डोज देने के साथ-साथ जिन्हें पहली डोज लगे 28 दिन हो चुके हैं उन्हें दूसरी डोज देने की व्यवस्था साथ ही साथ रहेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशानुसार शुक्रवार को 123 सत्रों का आयोजन कर कोविड टीकाकरण होगा। इनमें आर्मी एरिया की मिलिट्री हॉस्पिटल , लालगढ़ स्थित रेलवे हॉस्पिटल, जेल डिस्पेंसरी, पीबीएम अस्पताल, एसडीएम जिला अस्पताल, सेटेलाइट अस्पताल गंगाशहर, समस्त शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अधिकांश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चुनिंदा पीएचसी व उप स्वास्थ्य केन्द्र शामिल रहेंगे। साथ ही आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े सभी 6 अस्पतालों पर भी टीकाकरण की व्यवस्था रहेगी। सभी केन्द्रों पर कोविशील्ड उपलब्ध रहेगी। यूपीएचसी तिलक नगर, बीछवाल, यूपीएससी नंबर 4 व सीएचसी लूणकरणसर पर कोवैक्सीन भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि वैश्विक स्तर व कुछ राज्यों में कोविड के केस फिर से बढ़ रहे हैं। ऐसे में 2 गज की दूरी और मास्क है जरूरी जैसे प्रोटोकॉल के साथ टीकाकरण ही एक बड़ा उपाय है जिससे कोरोना की दूसरी लहर को रोकने में सफलता हासिल होगी।


आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को एमसीएचएन डे के चलते केवल 7 केंद्रों पर ही कोविड टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। पीबीएम अस्पताल, एसडीएम जिला अस्पताल, गंगाशहर सेटेलाइट अस्पताल, मिलिट्री हॉस्पिटल व 2 प्राइवेट अस्पताल में कुल 353 को पहली डोज जबकि 85 व्यक्तियों को कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज दी गई। 249 बुजुर्गों ने जबकि 45 से 59 वर्ष आयु के कोमोरबिडिटीज वाले व्यक्तियों में कुल  87 व्यक्तियों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज ली। कोविशील्ड वैक्सीन की 43 वायल उपयोग में ली गई।

देवरानी-जेठानी पहुंची टीका लगवाने

जैसे-जैसे जागरूकता बढ़ रही है लोग कोविड टीकाकरण को सहजता के साथ अपना रहे हैं। यही नही शहरी व ग्रामीण महिलाओं में पहले टीका लगवा कर सोशल मीडिया पर सेल्फी शेयर करने की भी होड़ लगी है। शुक्रवार को पीबीएम अस्पताल के जिरियाट्रिक सेंटर पर ऐसे ही दो महिलाएं जो रिश्ते में देवरानी जेठानी है, पहुंची और कोविड वैक्सीन लगवाई। अलका गुप्ता व निधि गुप्ता ने हाथों-हाथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी ताकि उन्हें देखकर मोहल्ले की सभी महिलाएं व रिश्तेदार टीके लगवाने जल्द से जल्द पहुंचे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...