Skip to main content

महाकुम्भ हरिद्वार में लगेगा बीकानेर का खालसा, श्रद्धालुओं के लिए रहेगी नि:शुल्क व्यवस्था

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर 14 Feb 2021। धर्म के मार्ग पर चल कर ही जीवन को सफल बनाया जा सकता है। मानव जीवन धर्म-पुण्य कार्यों के लिए मिला है। सारे संसार में की धुरी धर्म और कर्म पर ही टिकी है। उक्त प्रवचन श्री श्री 108 महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाश धाम में प्रेसवार्ता के दौरान व्यक्त किए। रामझरोखा कैलाशधाम के महंत श्री सरजूदासजी महाराज ने बताया कि हरिद्वार 2021 में महाकुम्भ स्नान मेला आयोजित हो रहा है। खास बात यह है कि उक्त महाकुम्भ मेले में बीकानेर से प्रथम बार खालसा लगने जा रहा है। महाराजश्री ने बताया कि इससे पूर्व 2018 में प्रयागराज में बीकानेर से खालसा लगाया गया था। प्रेसवार्ता से पहले महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज की वंदना में  मन्नु कच्छावा, ओमप्रकाश भाटी, चांदमल भाटी, एडवोकेट गणेश गहलोत, कैलाशपति, रतन भाटी, मनीष भाटी, दिशांत सोनी, प्रयागराज से बोनी शर्मा, गोलू शर्मा व विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे।
यहां लगेगा बीकानेर का खालसा, नि:शुल्क रहेगी व्यवस्था

यह खालसा 1 अप्रेल से 27 अप्रेल तक कनखल बैरागी कैम्प हरिद्वार में आयोजित होगा। इस दौरान श्री राम कीर्तन महायज्ञ, संत समागम एवं रोजाना भंडारे का भी आयोजन रहेगा। महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने बताया कि इस आयोजन में 27 दिन तक श्रद्धालुओं के लिए भोजन, अल्पाहार, आवास आदि की व्यवस्था पूर्णत: नि:शुल्क रहेगी।

सुनो मानव... तुम्हें धर्म पुकार रहा


यह खालसा 1 अप्रेल से 27 अप्रेल तक कनखल बैरागी कैम्प हरिद्वार में आयोजित होगा। इस दौरान श्री राम कीर्तन महायज्ञ, संत समागम एवं रोजाना भंडारे का भी आयोजन रहेगा। महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने बताया कि इस आयोजन में 27 दिन तक श्रद्धालुओं के लिए भोजन, अल्पाहार, आवास आदि की व्यवस्था पूर्णत: नि:शुल्क रहेगी।
सुनो मानव... तुम्हें धर्म पुकार रहा
महाराजश्री ने कहा कि आज के युग में लोगों का धर्म के प्रति रूझान केवल मनोकामना अथवा स्वार्थसिद्धि तक ही सीमित रह गया है। सनातन धर्म की रक्षा करने के लिए संत-महात्माओं को आगे आना पड़ रहा है। महाराजश्री ने कहा कि लोगों को धर्म से जुडऩा चाहिए। जनसहयोग से चलने वाले इस खालसे में सहयोग करके पुण्यकार्यों में भागीदारी निभानी चाहिए। महाराजश्री ने बताया कि जितना ज्यादा धर्म से जुड़ेंगे कर्म अपने आप सुकर्मों में परिवर्तित हो जाएंगे।

विशेष महत्ता है कुम्भ स्नान की

महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने कहा कि कुंभ पर्व हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालु कुंभ पर्व स्थल प्रयाग, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में स्नान करते हैं। इनमें से प्रत्येक स्थान पर प्रति बारहवें वर्ष और प्रयाग में दो कुंभ पर्वों के बीच छह वर्ष के अंतराल में अर्धकुंभ भी होता है। 2013 का कुम्भ प्रयाग में हुआ था। फिर 2019 में प्रयाग में अर्धकुंभ मेले का आयोजन हुआ था। ऐसा पहली बार हुआ है जब कुंभ मेला इस बार 12 साल की बजाय 11 वें साल में आयोजित होगा। पहले  कुंभ मेला 2022 में आयोजित होने वाला था.  83 वर्षों में यह पहली बार है कि कुंभ मेला 11वें साल में होने जा रहा है। जब कुंभ राशि का गुरु आर्य के सूर्य में परिवर्तित होता है. अर्थात गुरु, कुंभ राशि में नहीं होंगे। इसलिए इस बार 11वें साल में कुंभ का आयोजन हो रहा है।



Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।