Skip to main content

टीकाकरण के हर संभव प्रयास किए जाएं : नमित मेहता

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर, 18 फरवरी। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के प्रथम चरण में शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मियों तथा समस्त प्रकार के फ्रंटलाइनर के लिए पहली डोज लेने का अंतिम अवसर रहेगा। इसके बाद प्रथम डोज का कार्य बंद कर पूर्णतया दूसरी डोज के लिए ही सत्र आयोजित किए जाएंगे। शुक्रवार को शहर से लेकर गांव तक 12 बूथों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने शेष रहे समस्त लाभार्थियों को टीकाकरण का लाभ दिलाने के हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने विभागवार अब तक हुए टीकाकरण की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अंतिम अवसर के तौर पर पीबीएम अस्पताल के जिरियाट्रिक सेंटर, एसडीएम जिला अस्पताल, सीएचसी श्रीडूंगरगढ़, नोखा, पाँचू, कोलायत, बज्जू, खाजूवाला, पूगल, छत्तरगढ़, व लूणकरणसर पर शेष रहे स्वास्थ्य कर्मियों, नगर पालिका, नगर निगम, राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, गृह विभाग, पुलिस, आर ए सी, सीआईएसफ, होमगार्ड व प्रारंभिक शिक्षा के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों व फ्रंटलाइनर के टीकाकरण की व्यवस्था रहेगी। कोई भी लाभार्थी सुविधा अनुसार किसी भी केंद्र पर कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवा सकेगा।

जिला कलेक्टर ने प्रत्येक प्रभारी व विभागाध्यक्ष को स्पष्ट किया कि शुक्रवार को पहली डोज लेने का अंतिम अवसर है इसलिए शेष रहे प्रत्येक लाभार्थी से किसी ना किसी जिम्मेदार प्रभारी द्वारा व्यक्तिशः संपर्क किया जाए और टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाए। उन्हें नजदीकी टीकाकरण केंद्र के बारे में जानकारी दी जाए यद्यपि कोई भी शेष लाभार्थी सुविधा अनुसार किसी भी केंद्र पर टीकाकरण का लाभ ले सकता है। उन्होंने बताया कि अंतिम अवसर होने के कारण अब आंकड़ों की बजाय लाइन लिस्ट आधारित प्रयास सुनिश्चित किए जाएं। शहर से लेकर गांव तक समस्त प्रभारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। मेहता ने बताया कि यद्यपि कोविड-19 टीकाकरण स्वैच्छिक है फिर भी यदि कोई लाभार्थी टीकाकरण से वंचित रह जाता है तो संबंधित विभाग के प्रभारी के पास उसका तथ्यपरक कारण भी रहना चाहिए। उन्होंने सभी टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन तथा लॉजिस्टिक्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप व आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता को दिए। साथ ही सभी विभागों के प्रभारियों से अपने-अपने स्तर पर पुख्ता नेटवर्किंग बनाकर वैक्सीनेशन सुनिश्चित करवाने व मोनिटरिंग के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलेदवराम धोजक, एडीएम सिटी अरूण प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह, प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया, मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डा.एस.एस. राठौड़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सुकुमार कश्यप, आरसीएचओ डाॅ. राजेश कुमार गुप्ता, डाॅ.नवल किशोर गुप्ता, जिला समन्वयक समसा हेतराम सारण, सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी संकल्प शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।