Skip to main content

खुले चैम्बर्स को लेकर जिला कलक्टर सख्त, जारी किये निर्देश

 


7 दिनों में विशेष अभियान चलाकर खुले नालों पर ढक्कन लगाने के निर्देश


बीकानेर।  जिला कलक्टर नमित मेहता ने अगले 7 दिनों में शहर के सभी खुले चैंबर्स और मेनहोल को कवर करने की कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को नगर निगम और नगर विकास न्यास के अधिकारियों और अभियंताओं के साथ इस सम्बन्ध में बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि सीवरेज चेंबर खुले होने की समस्या लंबे समय से सामने आ रही ह,ै इस तरह की लापरवाही वरिष्ठ अधिकारियों से अपेक्षित नहीं है। मेहता ने कहा कि अगले 7 दिनों में एक विशेष अभियान चलाकर शहर के समस्त सीवरेज के खुले ढक्कन और चेंबर अनिवार्य रूप से बंद किये जाएं। साथ ही वरिष्ठ अधिकारी इस कार्यवाही की जांच करते हुए 15 जनवरी तक रिपोर्ट प्रस्तुत करें कि किस क्षेत्र में कितने चेंबर और मेन होल बंद किए गए हैं। 15 जनवरी तक खुले चैंबर्स को ठीक नहीं किया गया तो संबंधित इंजीनियर और प्रशासनिक अधिकारी को चार्जशीट जारी की जाएगी।


अपने- अपने क्षेत्र की लें जिम्मेदारी
मेहता ने कहा कि नगर निगम और नगर विकास न्यास को स्पष्ट रूप से क्षेत्र का विभाजन किया गया है । सभी संबंधित अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि चेंबर बंद करने का काम प्राथमिकता से करते हुए पूरा करवाएं। गुरुवार रात कलेक्ट्रेट के पास एक व्यक्ति के ओपन चैंबर में गिरने के हादसे की जांच करते हुए संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उसके विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित करें।


जोन वार चैम्बर बंद करने की दें रिपोर्ट


मेहता ने कहा कि जोन वार कितने चेंबर और मेन होल बंद किए गए हैं इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। अधिकारी रूटीन में राउंड लेते हुए इस तरह के खुले चैंबर्स पर विशेष ध्यान दें और तुरंत कार्रवाई करवाने के लिए निर्देश दें । जिला कलेक्टर ने कहा कि सफाई या मरम्मत आदि के काम के दौरान सुरक्षा साइनेज व चेतावनी बोर्ड लगवाएं और कार्य पूर्ण होने के बाद कोई सीवरेज चैम्बर खुला ना रहे यह सुनिश्चित किया जाए। मेहता ने कहा कि सम्बंधित वरिष्ठ अधिकारियों की यह व्यक्तिगत जिम्मेदारी है कि शहर में आम जन को सुगम और सुरक्षित रास्ते उपलब्ध हों,  यदि भविष्य में ऐसी कोई घटना सामने आती है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगर विकास न्यास के सचिव नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, नगर निगम आयुक्त पंकज शर्मा, एसडीएम बीकानेर मीनू वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।