Skip to main content

7 दिन में दूसरी बार 17 हजार से कम आए नए केस, देश में करीब 1 करोड़ लोग ठीक हुए

 


नई दिल्ली: भारत में कोरोना वैक्सीन की मंजूरी के बाद अब जल्द ही वैक्सीनेशन का काम शुरू होने वाला है. इस बीच देश में कोरोना के मामले भी घटने लगे हैं. बीते दिन भारत में अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और ब्राजील से कम केस आए हैं. पिछले सात दिनों में दूसरी बार 17 हजार से कम कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. देश में पिछले 24 घंटे में 16,504 नए संक्रमित मरीज आए हैं, 214 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. अच्छी बात ये है कि बीते दिन 19,557 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं.


स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ तीन लाख 40 हजार हो गए हैं. इनमें से अब तक एक लाख 49 हजार 649 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर 2 लाख 43 हजार पर आ गए. अब तक कुल 99 लाख 46 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं.

17 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, तीन जनवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 17 करोड़ 56 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 7.35 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. देश में पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है. 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के 20,000 से कम सक्रिय मामले हैं. कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामलों में 40 फीसदी मामले केरल और महाराष्ट्र से हैं.


मृत्यु दर और रिकवरी रेट
महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में सबसे ज्यादा रिकवरी हुई है. कुल रिकवरी के 52 फीसदी मामले इन्हीं पांच राज्यों में है. सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है. राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 96 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस ढाई फीसदी से भी कम है.


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

मौसम सुहाना:बीकानेर सहित कई जिलों आंधी के बाद बारिश

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर मानसून को आने में अभी तीन हफ्ते से ज्यादा का समय बचा है, पर प्री मानसून से प्रदेश के अधिकांश हिस्से तरबतर हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह हिल स्टेशन माउंट आबू की नक्की झील व आसपास के एरिया में बादलों की आवाजाही रही। जैसलमेर में मचाई थी तबाही इससे पहले राजस्थान में बीते दो-तीन दिनों से अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश और आंधी चलने का दौर जारी है। गुरुवार रात पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर में आए अंधड़ ने जमकर तबाही मचाई। करीब 70KM की गति से आए इस अंधड़ से कई पेड़ धराशायी हो गए और कच्चे मकानों के टीन शेड-छप्पर उड़ गए। पूरे जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में सैकड़ों बिजली के पोल गिरने व उन पर लगे तार टूटने की शिकायते आई हैं। बताया जा रहा है कि पिछले माह अरब सागर से आए ताऊ-ते तूफान में जितनी गति से आंधी चली थी, उससे भी ज्यादा तेज आंधी चली। पूरा शहर देर रात धूल के गुबार से ढंक गया। इस तूफान का असर बाड़मेर में भी देखने को मिला। बाड़मेर में भी गुरुवार को तेज गति से हवाएं चलीं। बीकानेर में उमस से राहत बीकानेर में सुबह से बादल छाए हुए हैं और हल्की गति से हवा चल रही है। बीकानेर में गुरुवार रात न्...

मोबाईल की बैटरी फटने से झौपड़े में लगी आग, दो नवजात बच्चे और एक युवक आग में झुलसे

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिले की नजदीकी लूणकरणसर तहसील के हंसेरा में एक ढाणी के झूंपे (खींप से बनी झोंपड़ी ) के अंदर चार्जिंग पर लगे मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट होने से 3 महीने की एक बच्चे सहित तीन जने झुलस गए। जिनका उपचार बीकानेर में किया जा रहा है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बैटरी में ब्लास्ट से घर में आग लग गई और काफी सामान भी जलकर राख हो गया। इसमें सोने-चांदी के जेवर भी बताए जा रहे हैं। घटना के समय घर के अंदर 2 बच्चे सो रहे थे। तीन महीने की बच्ची की हालत गंभीर है। वह 35 प्रतिशत तक झुलसी है। दोनों बच्चों को बचाने में एक युवक के दोनों हाथ झुलस गए हैं। हंसेरा में रहने वाले सोहन राम मेघवाल के दो जवाई मुकेश और रमेश हैं। ये दोनों सगे भाई हैं। दोनों जवाई फसल कटाई के लिए आए थे। शनिवार सुबह परिवार सहित दोनो जमाई ढाणी से कुछ दूरी पर स्थित खेत में फसल काट रहे थे। मुकेश और रमेश की बहन सुलोचना भी साथ आई हुई थी। ढाणी के पास ही बने झोपड़े में पुराने मोबाइल चार्ज पर लगे थे। सुलोचना ढाणी में खाना बना रही थी। ढाणी के झोपड़े से अचानक एक 4 वर्ष का बच्चा दौड़ते हुए बाहर आया।...