Skip to main content

पुरस्कार और प्रशंसा पत्र के लिए 20 तक होंगे आवेदन सांस्कृतिक संध्या का होगा आयोजन गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

 



बीकानेर, 4 जनवरी। जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है, इसे पूर्ण गरिमा और उत्साह से मनाया जाए। संपूर्ण जिले में पर्व का सा माहौल लगे, इसके लिए सभी प्रमुख स्थानों पर रंगीन रोशनी की जाएगी तथा पूर्व संध्या पर रविंद्र रंगमंच पर देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्य समारोह राजकीय डाॅ. करणीसिंह स्टेडियम में प्रातः 9.00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ होगा ।

मेहता सोमवार को कलक्टर सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग निर्धारित समय पर सभी तैयारियां सुनिश्चित करें। सभी राजकीय कार्यालयों में प्रातः 7.30 से 8.30 बजे तक बजे ध्वजारोहण होगा।

उन्होंने बताया कि करणी सिंह स्टेडियम में परेड निरीक्षण तथा मार्च पास्ट की सलामी होगी। मार्च पास्ट में पुलिस, बाॅर्डर एवं अरबन होमगार्ड, तीसरी एवं दसवीं आरएसी बटालियन, एनसीसी छात्र-छात्राएं की टुकड़ियां भाग लेंगी। राज्यपाल के संदेश का पठन अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) द्वारा किया जाएगा।

मेहता ने बताया कि समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक लोक नृत्य, भारतीयम्, व्यायाम एवं योग प्रदर्शन किए जाएंगे। मुख्य समारोह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा, सभी विभाग संबंधित फ्लैगशिप योजनाओं को झांकियों में प्रदर्शित करेंगे। उन्होंने बताया कि साक्षरता एवं सतत शिक्षा, सर्व शिक्षा अभियान, वन विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, नगर निगम, जिला उद्योग केन्द्र, नगर विकास न्यास, पीएचइडी, जिला परिषद एवं कृषि विभाग के अलावा परिवहन विभाग द्वारा भी झांकी निकाली जाएगी। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि झांकियों की विषयवस्तु की जानकारी 24 जनवरी तक आवश्यक रूप से अतिरिक्त जिला कलक्टर नगर व उपनिदेशक जनसम्पर्क को उपलब्ध करवा दी जाए।

15 जनवरी से पहले रोशनी एवं सफाई की हो पुख्ता व्यवस्था-

जिला कलक्टर ने कहा कि डाॅ.करणी सिंह स्टेडियम में सफाई और रोशनी की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नगर निगम आयुक्त और नगर विकास न्यास सचिव को 15 जनवरी तक स्टेडियम की बेहतर तरीके से सफाई करवाकर स्टेडियम को आकर्षक बनाने के निर्देश दिए।

सांस्कृतिक संध्या का होगा आयोजन

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविंद्र रंगमंच पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का ही आयोजन किया जाए। उन्होंने इसके लिए 6 सदस्य एक कमेटी का गठन किया है। सांस्कृतिक संध्या के संपूर्ण संयोजन का कार्य करने के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर नगर को प्रभारी तथा उपनिदेशक जनसंपर्क विकास हर्ष को संयोजक नियुक्त किया गया है । समिति में सचिव नगर विकास न्यास,जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक व प्रारंभिक) तथा सहायक निदेशक पर्यटन को शामिल किया गया है। समिति सदस्य गंणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम का अभ्यास 23 जनवरी को रविंद्र रंगमंच पर देखेंगे तथा कार्यक्रमों का चयन करेंगे। सांस्कृतिक संध्या 25 जनवरी को सायं 5.30 बजे से 7.30 बजे तक होगी।

पुरस्कार और प्रशंसा पत्र के लिए 20 तक होंगे आवेदन

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में उल्लेखनीय सेवाएं साहित्यकारों,विभिन्न राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विशेष उपलब्धि अर्जित करने वाले मेघावी छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों, समाजसेवी संस्थाओं, दानदाताओं, भामाशाह एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इनके साथ ही राज्य कार्मिकों एवं अधिकारियों के लिए भी उल्लेखनीय, विशेष कार्य करने वालों का भी सम्मान किया जाएगा।

जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि 20 जनवरी तक आवेदन प्रस्तुत करते समय यह सुनिश्चित कर लें कि जिस कार्मिक का नाम सम्मानित करने के लिए नामांकित कर रहे हैं,उसके विरुद्ध किसी तरह की विभागीय जांच नहीं चल रही है।

पूर्वाभ्यास और मुख्य समारोह में पेयजल की पुख्ता हो व्यवस्था-

जिला कलेक्टर ने कहा की मुख्य समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा किए जाने वाले व्यायाम प्रदर्शन सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए पूर्वाभ्यास किया जाएगा। पूर्वाभ्यास के दौरान छात्र-छात्राओं तथा मार्च पास्ट में शामिल पुलिस कार्मिकों आदि के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। इसी तरह गणतंत्र दिवस के दिन छात्र-छात्राओं के लिए मुख्य मंच के सामने जहां छात्र-छात्राएं व झांकियां खड़ी होगी,वहां भी पेयजल की माकूल व्यवस्था होनी चाहिए। डाॅ. करणी सिंह स्टेडियम में साफ सफाई पर नगर निगम द्वारा विशेष ध्यान रखा जाए । निगम के अधिकारी गणतंत्र दिवस तक नियमित रूप से भ्रमण कर साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लेंगे।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) सुनीता चौधरी , सहायक निदेशक काॅलेज शिक्षा डाॅ.राकेश हर्ष, सहायक परियोजना अधिकारी साक्षरता राजेन्द्र जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

मौसम सुहाना:बीकानेर सहित कई जिलों आंधी के बाद बारिश

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर मानसून को आने में अभी तीन हफ्ते से ज्यादा का समय बचा है, पर प्री मानसून से प्रदेश के अधिकांश हिस्से तरबतर हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह हिल स्टेशन माउंट आबू की नक्की झील व आसपास के एरिया में बादलों की आवाजाही रही। जैसलमेर में मचाई थी तबाही इससे पहले राजस्थान में बीते दो-तीन दिनों से अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश और आंधी चलने का दौर जारी है। गुरुवार रात पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर में आए अंधड़ ने जमकर तबाही मचाई। करीब 70KM की गति से आए इस अंधड़ से कई पेड़ धराशायी हो गए और कच्चे मकानों के टीन शेड-छप्पर उड़ गए। पूरे जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में सैकड़ों बिजली के पोल गिरने व उन पर लगे तार टूटने की शिकायते आई हैं। बताया जा रहा है कि पिछले माह अरब सागर से आए ताऊ-ते तूफान में जितनी गति से आंधी चली थी, उससे भी ज्यादा तेज आंधी चली। पूरा शहर देर रात धूल के गुबार से ढंक गया। इस तूफान का असर बाड़मेर में भी देखने को मिला। बाड़मेर में भी गुरुवार को तेज गति से हवाएं चलीं। बीकानेर में उमस से राहत बीकानेर में सुबह से बादल छाए हुए हैं और हल्की गति से हवा चल रही है। बीकानेर में गुरुवार रात न्...

मोबाईल की बैटरी फटने से झौपड़े में लगी आग, दो नवजात बच्चे और एक युवक आग में झुलसे

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिले की नजदीकी लूणकरणसर तहसील के हंसेरा में एक ढाणी के झूंपे (खींप से बनी झोंपड़ी ) के अंदर चार्जिंग पर लगे मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट होने से 3 महीने की एक बच्चे सहित तीन जने झुलस गए। जिनका उपचार बीकानेर में किया जा रहा है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बैटरी में ब्लास्ट से घर में आग लग गई और काफी सामान भी जलकर राख हो गया। इसमें सोने-चांदी के जेवर भी बताए जा रहे हैं। घटना के समय घर के अंदर 2 बच्चे सो रहे थे। तीन महीने की बच्ची की हालत गंभीर है। वह 35 प्रतिशत तक झुलसी है। दोनों बच्चों को बचाने में एक युवक के दोनों हाथ झुलस गए हैं। हंसेरा में रहने वाले सोहन राम मेघवाल के दो जवाई मुकेश और रमेश हैं। ये दोनों सगे भाई हैं। दोनों जवाई फसल कटाई के लिए आए थे। शनिवार सुबह परिवार सहित दोनो जमाई ढाणी से कुछ दूरी पर स्थित खेत में फसल काट रहे थे। मुकेश और रमेश की बहन सुलोचना भी साथ आई हुई थी। ढाणी के पास ही बने झोपड़े में पुराने मोबाइल चार्ज पर लगे थे। सुलोचना ढाणी में खाना बना रही थी। ढाणी के झोपड़े से अचानक एक 4 वर्ष का बच्चा दौड़ते हुए बाहर आया।...