Skip to main content

कोविड टीकाकरण के चलते पल्स पोलियो अभियान स्थगित 16 जनवरी को 12 बूथों पर होंगे कोविड टीकाकरण के उद्घाटन सत्र

 


बीकानेर@ बहुप्रतीक्षित कोविड-19 टीकाकरण अभियान को लेकर बीकानेर से लेकर दिल्ली तक तैयारियां जोरों पर है। अभियान के अंतर्गत बीकानेर जिले के 12 बूथों पर 16 जनवरी को उद्घाटन सत्र आयोजित होने हैं। इसमें किसी प्रकार का व्यवधान या ध्यान विचलन ना हो इसके लिए पहले से 17 जनवरी को तय पल्स पोलियो महाअभियान को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशानुसार कोविड-19 टीकाकरण उद्घाटन सत्रों से संबंधित समस्त तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्वयं जिला कलेक्टर द्वारा कोलायत व गजनेर सीएचसी बूथों का भौतिक सत्यापन कर सुधार के आवश्यक निर्देश दिए गए। सोमवार को भी समस्त 12 सत्र स्थलों का जिला प्रशासन व चिकित्सा प्रशासन द्वारा भौतिक सत्यापन फिर से किया जाएगा। इस संबंध में रविवार को एडीएम सिटी अरुण प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप, आर सी एच ओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता व यूएनडीपी के योगेश शर्मा शामिल हुए। बैठक में 12 सत्रों के लिए प्रत्येक बूथ पर उद्घाटन सत्र के लिए अधिकतम 100 लाभार्थी के हिसाब से स्वास्थ्य कर्मियों का चयन करने, वैक्सीन प्राप्ति के साथ उसकी उच्च स्तरीय भंडारण व सुरक्षा व्यवस्था लागू करने, शेष किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण को समय रहते निपटा लेने, लॉजिस्टिक्स की मांग व आपूर्ति संबंधी विषयों को सुलझा लेने के निर्देश एडीएम सिटी द्वारा दिए गए। डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि सोमवार को पीबीएम अस्पताल के जिरियाट्रिक विंग में एईएफआई संबंधी प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा जिसमें पीबीएम अस्पताल के वरिष्ठ विशेषज्ञ दल के साथ प्रत्येक ग्रामीण ब्लॉक से दो दो वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी शामिल होंगे। डॉ आर के गुप्ता ने बताया कि जिले में पल्स पोलियो अभियान से संबंधित समस्त तैयारियां भी पूर्ण की जा चुकी है और वैक्सीन भी पहुंच चुकी है। जब भी निर्देश प्राप्त होंगे पल्स पोलियो अभियान भी सफलतापूर्वक चलाया जाएगा।


कोविड-19 की उल्टी गिनती शुरू


1 वर्ष से अधिक कोविड काल के बाद 16 जनवरी को टीकाकरण द्वारा कोविड-19 की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंट लाइनर्स को कोविड वैक्सीन मिलेगी। डॉ सुकुमार कश्यप ने जानकारी दी की सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज व संबंध चिकित्सालय वर्ग के अंतर्गत आने वाले कोविड टीकाकरण बूथ में जिरियाट्रिक सेंटर, डायबिटिक विंग, पुराना भवन मेडिकल कॉलेज, नया भवन मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल शामिल होंगे। इसके अलावा बीकानेर शहरी क्षेत्र में निजी क्षेत्र के कोठारी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर पर कोविड टीकाकरण होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देशनोक, श्री डूंगरगढ़, नोखा, कोलायत, खाजूवाला व महाजन पर कोविड टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...