Skip to main content

WhatsApp ने पेश किया नया स्टिकर पैक, जानें कैसे करें इस्तेमाल

 




इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए नया स्टिकर पैक ऐड किया है. ऐप की लेटेस्ट खबरों और अपडेट पर नजर रखने वाली वैबसाइट WABetaInfo के मुताबिक वॉट्सऐप के बीटा 2.20.207.18 एंड्रॉयड के लिए Lovely Sugar Cubs पैक ऐड किया है, जिसमें यूजर्स को डिफरेंट क्यूट स्टिकर सेंड करने का ऑप्शन मिलेगा.


ऐसे यूज करें स्टिकर
WhatsApp के नए स्टिकर्स को यूज करने के लिए सबसे पहले ऐप के किसी चैट में जाकर इमोजी आयकन पर टैप करना पड़ेगा. इसके बाद Emoji, GIF और Sticker के ऑप्शन दिखाई देंगे. इसमें से Sticker पर जाना होगा और राइट पर दिए गए '+' साइन पर टैप करना होगा. इसमें आपको नए स्टिकर्स पैक ऊपर ही नजर आ जाएंगे.



Choco Bunny & Coco स्टिकर हुए पेश
WhatsApp ने Choco Bunny & Coco स्टिकर पैक पेश किए हैं. WABetaInfo ने इस स्टिकर पैक के लिए एंड्रॉयड बीटा का जिक्र किया है, लेकिन इस स्टिकर पैक को स्टेबल वर्जन में भी पाया गया है.


लॉन्च हुए Personalised Wallpaper
हाल ही में WhatsApp ने Personalised Wallpaper फीचर मार्केट में उतारा था. WhatsApp का नया अपडेट iOS यूजर्स के लिए आया है. अब WhatsApp के यूजर्स अलग-अलग चैट विंडोज में अलग-अलग बैकग्राउंड यूज कर सकते हैं. फिलहाल WhatsApp में मिलने वाले वॉलपेपर ऑप्शन से सिर्फ एक वॉलपेपर सेट किया जा सकता है. ये वॉलपेपर सभी चैट विंडोज के बैकग्राउंड में नजर आता है. नए ऑप्शन के साथ यूजर्स हर चैट के लिए अलग-अलग वॉलपेपर यूज कर सकते हैं.


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

मौसम सुहाना:बीकानेर सहित कई जिलों आंधी के बाद बारिश

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर मानसून को आने में अभी तीन हफ्ते से ज्यादा का समय बचा है, पर प्री मानसून से प्रदेश के अधिकांश हिस्से तरबतर हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह हिल स्टेशन माउंट आबू की नक्की झील व आसपास के एरिया में बादलों की आवाजाही रही। जैसलमेर में मचाई थी तबाही इससे पहले राजस्थान में बीते दो-तीन दिनों से अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश और आंधी चलने का दौर जारी है। गुरुवार रात पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर में आए अंधड़ ने जमकर तबाही मचाई। करीब 70KM की गति से आए इस अंधड़ से कई पेड़ धराशायी हो गए और कच्चे मकानों के टीन शेड-छप्पर उड़ गए। पूरे जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में सैकड़ों बिजली के पोल गिरने व उन पर लगे तार टूटने की शिकायते आई हैं। बताया जा रहा है कि पिछले माह अरब सागर से आए ताऊ-ते तूफान में जितनी गति से आंधी चली थी, उससे भी ज्यादा तेज आंधी चली। पूरा शहर देर रात धूल के गुबार से ढंक गया। इस तूफान का असर बाड़मेर में भी देखने को मिला। बाड़मेर में भी गुरुवार को तेज गति से हवाएं चलीं। बीकानेर में उमस से राहत बीकानेर में सुबह से बादल छाए हुए हैं और हल्की गति से हवा चल रही है। बीकानेर में गुरुवार रात न्...

मोबाईल की बैटरी फटने से झौपड़े में लगी आग, दो नवजात बच्चे और एक युवक आग में झुलसे

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिले की नजदीकी लूणकरणसर तहसील के हंसेरा में एक ढाणी के झूंपे (खींप से बनी झोंपड़ी ) के अंदर चार्जिंग पर लगे मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट होने से 3 महीने की एक बच्चे सहित तीन जने झुलस गए। जिनका उपचार बीकानेर में किया जा रहा है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बैटरी में ब्लास्ट से घर में आग लग गई और काफी सामान भी जलकर राख हो गया। इसमें सोने-चांदी के जेवर भी बताए जा रहे हैं। घटना के समय घर के अंदर 2 बच्चे सो रहे थे। तीन महीने की बच्ची की हालत गंभीर है। वह 35 प्रतिशत तक झुलसी है। दोनों बच्चों को बचाने में एक युवक के दोनों हाथ झुलस गए हैं। हंसेरा में रहने वाले सोहन राम मेघवाल के दो जवाई मुकेश और रमेश हैं। ये दोनों सगे भाई हैं। दोनों जवाई फसल कटाई के लिए आए थे। शनिवार सुबह परिवार सहित दोनो जमाई ढाणी से कुछ दूरी पर स्थित खेत में फसल काट रहे थे। मुकेश और रमेश की बहन सुलोचना भी साथ आई हुई थी। ढाणी के पास ही बने झोपड़े में पुराने मोबाइल चार्ज पर लगे थे। सुलोचना ढाणी में खाना बना रही थी। ढाणी के झोपड़े से अचानक एक 4 वर्ष का बच्चा दौड़ते हुए बाहर आया।...