Skip to main content

क्या आपने भी एलआईसी पॉलिसी करा रखी है… हो जाएं सावधान

 


नई दिल्ली: क्या आपने भी एलआईसी (Life Insurance Corporation) पॉलिसी करा रखी है…क्या आपके पास भी ऐसे फोन कॉल्स आते हैं जो आपको पॉलिसी के बारे में गलत सलाह देते हैं. अगर ऐसा है तो आप सावधान हो जाएं. इन दिनों धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ रहे हैं. जालसाज अपनी बातों में लोगों को फंसाकर पॉलिसी की पूरी रकम को हड़प लेते हैं. इस तरह की घटनाओं को देखते हुए कंपनी ने अपने ग्राहकों को सावधान किया है.


LIC ने ट्वीट करके दी जानकारी

LIC ने ट्वीट करके बताया कि सभी ग्राहक ऐसे फोन कॉल्स से सावधान रहें जो ग्राहकों को पॉलिसी की गलत जानकारी देकर ठगते हैं. इसके साथ ही धोखाधड़ी करने वाले ग्राहकों को LIC अधिकारी, IRDAI अधिकारी बनकर धोखा दे रहे हैं.

बता दें पिछले कुछ दिनों से पॉलिसी की रकम तुरंत दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी हुई है.


इसके अलावा एलआईसी की ओर से इस तरह के धोखाधड़ी से बचने के टिप्स भी शेयर किए हैं. आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे इनसे बच सकते हैं-

>> अगर आपको पॉलिसी के बारे में कोई जानकारी चाहिए तो आप ऑफिशियल वेबसाइट www.licindia.in पर जाकर ही जानकारी लें. किसी भी नंबर फोन करके पॉलिसी के बारे में जानकारी न लें.

>> इसके अलावा अगर कोई फर्जी कॉल आता है तो अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन से शिकायत दर्ज कराएं. इसके अलावा आप इस लिंक spuriouscalls@licindia.com पर भेजकर रिपोर्ट कर सकते हैं.

>> इसके अलावा आप किसी भी कॉल पर ज्यादा बात न करें.

>> इसके अलावा अपनी कोई भी डिटेल शेयर न करें.

>> आप पॉलिसी सरेंडर के बारे में किसी को भी जानकारी न दें. इसके अलावा अगर कोई आपको ज्यादा फायदा दिलाने की बात करें तो उसे कोई जानकारी न दें.

>> फोन करने वाले व्यक्ति से कभी भी अपनी पॉलिसी डिटेल्स या कोई भी दूसरी जानकारी शेयर न करें.

फर्जी कॉल से रहें सावधान
LIC ने अपनी तरफ से जारी किए गए अलर्ट में साफ कहा है कि कंपनी अपने ग्राहकों को कोई भी पॉलिसी सरेंडर करने का सुझाव नहीं देती है. कंपनी ने ग्राहकों से अपील की है कि वो इन अपुष्ट नंबर से आए फोन कॉल्स को अटेंड न करें. एलआईसी ने ग्राहकों को सुझाव दिया है कि वो अपनी पॉलिसी को एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्टर करा लें और वहीं सभी जानकारियां हासिल करें.

LIC ने अपनी तरफ से जारी किए गए अलर्ट में साफ कहा है कि कंपनी अपने ग्राहकों को कोई भी पॉलिसी सरेंडर करने का सुझाव नहीं देती है. कंपनी ने ग्राहकों से अपील की है कि वो इन अपुष्ट नंबर से आए फोन कॉल्स को अटेंड न करें. एलआईसी ने ग्राहकों को सुझाव दिया है कि वो अपनी पॉलिसी को एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्टर करा लें और वहीं सभी जानकारियां हासिल करें.

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।