Skip to main content

गुंडा, रंगदारी, वसूली मुलजिम रामकिशन जाट गिरफ्तार

 

पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णिया


बीकानेर@ गुंडा, रंगदार, एक्टॉसरोर्शनिस्ट रामकिशन जाट गिरफ्तार, बीकानेर पुलिस ने जिले में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 04 पिस्टल व 105 कारतूस बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में एक जामसर थाना क्षेत्र के मालासर गांव का निवासी रामकिशन जाट तथा दूसरा आरोपी देशनोक थाना क्षेत्र के गांव पलाना का निवासी रतन सिंह राजपूत है। जिला पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णिया ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि गत दिनों नोखा में फायरिंग कर व्यापारी से फिरौती मांगने के मामले में बीकानेर सहित अजमेर व जोधपुर रेंज के कुछ स्थानों पर 007 नामक गैंग चलाने वाले अपराधी अशोक थालोड़ को गिरफ्तार किया गया था।

आरोपी अशोक ने पुलिस पूछताछ में बीकानेर में अवैध हथियार सप्लाई करने की बात कबूल की। आरोपी थालोड़ से मिली सूचनाओं के आधार पर शुक्रवार 18 दिसंबर को जामसर बस स्टैंड के पास मालासर निवासी 24 वर्षीय रामकिशन जाट पुत्र भंवरलाल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी रामकिशन के पास से पुलिस ने 3 अवैध पिस्टल, एक रिवाल्वर व 105 कारतूस बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि जामसर थाना पुलिस ने इन्ही सूचनाओं के आधार पर पहले भी अवैध हथियार रखने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुक्रवार को जामसर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया आरोपी रामकिशन जाट आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में भी बीछवाल थाना, नई मंडी घड़साना पुलिस थाना व पुलिस थाना जामसर में दर्ज है। उन्होंने बताया कि आरोपी रामकिशन इन मामलों में गिरफ्तार भी हो चुका है। एसपी ने बताया कि आरोपी रामकिशन जाट रंगदारी के कार्यों को भी अंजाम देता रहा है।

वह वर्तमान में बरामद हथियारों का इस्तेमाल रंगदारी, वसूली के लिये कर सकता था। उन्होंने बताया कि जामसर थाना पुलिस ने पूर्व में भी अवैध हथियार रखने वाले तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर 3 पिस्टल बरामद की थी। सभी गिरफ्तार आरोपी एक दूसरे से संबंध रखने वाले रहे। हथियारों की सप्लाई का काम करते थे।

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीकानेर में पिछले दो माह में आर्म्स एक्ट के 34 मुकदमें दर्ज हुए हैं। 42 आरोपी पकड़े। 61 हथियार जप्त किए गए हैं। साथ ही एनडीपीएस के तहत पिछले एक माह में 20 प्रकरण दर्ज हुए हैं। इसमें 15 क्विंटल डोडा पोस्त, दो लाख नशीली टेबलेट जप्त की जा चुकी है।

पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर भगा आरोपी गिरफ्तार

अवैध हथियारों के खिलाफ चलाये जा हरे विशेष अभियान वज्र के तहत गंगाशहर  थाना पुलिस ने पलाना निवासी 26 वर्षीय रतन सिंह राजपूत पुत्र आशुसिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध देशी पिस्टल भी बरामद की है।

गंगाशहर थानाधिकारी महेन्द्र दत्त शर्मा ने बताया कि आरोपी रतन सिंह इस वर्ष जनवरी माह में भीनासर चैक पोस्ट पर पुलिस नाकाबंदी में पुलिस गाड़ी को जानलेवा टक्कर मार कर भागने के प्रकरण में फरार चल  रहा था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में लूट, डकैती, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत करीब 10 प्रकरण दर्ज है।

यह आदतन सक्रिय अपराधी है। इसके अन्य मामलों में शामिल होने के बारे में पूछताछ की जा रही है। आरोपी को रिमांड पर लिया जाना है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।