Skip to main content

देशनोक-नापासर सड़क मार्ग निर्माण हेतु 225 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी-उच्च शिक्षा मंत्री भाटी

 



बीकानेर@ उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया है कि, सार्वजनिक निर्माण विभाग राजस्थान सरकार जयपुर द्वारा देशनोक-नापासर सड़क निर्माण हेतु 225 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है।


उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने कहा उनके विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत देशनोक निवासियों के साथ-साथ नापासर मार्ग से करणी माता मंदिर आने वाले सैंकड़ों गांवों के निवासियों एवं श्रद्धालुओं की लम्बे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग पूरी हो गई है, इसके लिये वे निरन्तर प्रयासरत थे, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी उन्होंने इस मार्ग हेतु कुछ समय पूर्व ही आग्रह किया था जिस पर मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दी थी तथा अल्प समय में ही इस मार्ग हेतु प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर क्षेत्रवासियों को नववर्ष की सौगात दी है।


भाटी ने कहा कि गावों मे सड़क मागों का अत्यधिक महत्व है, इसलिये वे श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामों में सड़क मार्गों के निर्माण, नवीनीकरण, मरम्मत आदि की अधिकाधिक स्वीकृति हेतु सम्बंधित विभाग प्रमुख एवं मंत्रीयों के सम्पर्क में है, इसमें उन्हें काफी सफलता भी प्राप्त हुई हैं, चाहे वह गौडू-बज्जू सांखला फांटा मार्ग हो या अन्य सम्पर्क सड़के अन्य क्षेत्र की अपेक्षा कोलायत में अधिक स्वीकृतियां जारी हुई है ।शीघ्र ही अन्य सड़क मार्गो की स्वीकृतियां भी जारी होगी।


देशनोक एवं नापासर क्षेत्र के निवासियों को सड़क मार्ग निर्माण के आदेश जारी होने की सूचना मिलने पर उन्होंने अत्यधिक खुशी जताते हुए उच्च शिक्ष मंत्री भंवर सिंह भाटी का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि मंत्री भाटी क्षेत्र में निरन्तर विकास कार्य करवा रहे है। देशनोक में राजकीय महाविद्यालय, नगर पालिका के माध्यम से नवीन विकास चिकित्सा, शिक्षा, विद्युत आदि सभी समस्याओं का तेजी से समाधान हो रहा है।       

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।