Skip to main content

कोविड 19 वेक्सीनेशन के लिए आदर्श वेक्सीनेशन कोविड सेंटर करें चिन्हित-मेहता सेंटर पर सभी इंतजाम रखने के निर्देश

 


बीकानेर, 21 दिसम्बर। जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि कोविड 19 वेक्सीनेशन को लेकर सरकार बहुत गंभीर है। जिला कलक्टर ने इस सम्बंध में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में वेक्सीनेशन के लिए अब तक किए गए इंतजामों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिला कलक्टर मेहता ने कहा कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर लें। ब्लाॅक व जिला स्तर पर आदर्श वेक्सीनेशन कोविड सेंटर बनाकर वेक्सीन के भंडार के सभी माकूल इंतजाम किए जाएं। जिला कलक्टर ने वेक्सीनेशन के लिए जिला नोडल अधिकारी एडीएम (ए) को समस्त व्यवस्थाएं देखने को कहा। उन्होंने पीबीएम अधीक्षक को निर्देश दिए वेक्सीनेशन के लिए वर्तमान में जो सिस्टम बना है, वे सभी लोग कवर हो यह सुनिश्चित किया जाए। एएनएम सहित समस्त स्टाफ को वेक्सीन लगेगा।  

निजी अस्पतालों को भी सूचना दें

जिले में वेक्सीनेशन भंडारण और आपूर्ति हेतु अब तक की गई प्रगति की जानकारी लेते हुए मेहता ने निर्देश दिए कि अस्पतालों के डीप फ्रीजर दुरूस्त करवा लिए जाएं। प्रथम चरण में सीएचसी, पीएचसी, जिला अस्पताल व मेडिकल काॅलेज में वेक्सीनेशन रूम चिन्हित कर सभी आवश्यक संसाधन जुटाएं। मेहता ने कहा कि सीएचसी, पीएचसी सहित सभी अस्पतालों में समस्त व्यवस्थाओं के लिए तुरंत नोडल अधिकारी नियुक्त करें। वेक्सीनेशन के लिए पांच कर्मचारियों के चयन के लिए बीसीएमओ और एनयूएचएम प्रबंधक को को निर्देश दिए जाएं। निजी चिकित्सालयों के साथ बैठक कर भी वेक्सीन से लाभ लेने वाले कार्मिकों का डाटा संकलित किया जाए। मेहता ने कहा कि वेक्सीनेटर व कोल्ड चेन हैंडलर के प्रशिक्षण राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किया जाए।

हेल्प डेस्क के निर्देश

जिला कलक्टर ने कहा वेक्सीनेशन के दौरान कलक्टर कार्यालय व सीएमएचओ कार्यालय में हेल्पलाइन डेस्क बनाई जाए, जिससे पूरी व्यवस्था पर निगरानी की जा सके। वेक्सीनेशन के पश्चात सम्बंधित को आधा घंटे के लिए आॅब्जर्वेशन कक्ष में चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाए और यदि कोई नकारात्मक संकेत मिलता तो आवश्यकतानुसार रैफर करने के लिए रोडमैप तैयार करें। इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम गठित की जाए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा बी एल मीना ने बताया कि जिले में 184 सरकारी व निजी स्वास्थ्य संस्थाएं पंजीकृत है। जिसमें 641 वेक्सीनेटर का चयन किया जा चुका है। जिले में 9800 लाभार्थियों को डाटा आॅनलाइन कर दिया गया है। संक्रमण रोकथाम के लिए अधिक से अधिक सैम्पलिंग के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन ए एच गौरी, एडीएम सिटी सुनीता चैधरी, अतिरिक्त प्राचार्य मेडिकल काॅलेज डाॅ एल ए गौरी, अधीक्षक पीबीएम डा परमेन्द्र सिरोही, वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ सुरेन्द्र वर्मा सहित कोविड के लिए नियुक्त एरिया मजिस्ट्रेट उपस्थित थे।

वेक्सीनेशन भंडारण के लिए किया निरीक्षण

बैठक के बाद जिला कलक्टर मेहता ने सीएमएचओ कार्यालय में कोविड 19 वेक्सीनेशन भंडारण के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने भंडारण क्षमता का जायजा लिया। मेहता ने डिस्पेंसरी नम्बर 1(अणचा बाई) में बनाए गए वेक्सीनेशन कक्षों का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...