Skip to main content

Posts

बीकानेर में कार पलटने से एक महिला की मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। बीकानेर में कार पलटने से एक महिला की मौत हो गई। महिला अस्वस्थ थी तथा अपने बेटे के साथ बीकानेर इलाज के लिए कार में आ रही थी। बीच रास्ते में अचानक पशु अचानक आने की वजह से अनियंत्रित होकर कार पलट गई। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। यह हादसा श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में धर्मास गांव के निकट हाइवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि मनोहरी देवी अपने बेटे व चालक के साथ कार में सवार होकर पीबीएम आ रही थी। धर्मास गांव के पास एक गाय के सामने आने से कार असंतुलित हो गई और पलट गई। दो-तीन बार पलटते हुए कार आगे जा गिरी। इसमें सवार मनोहरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटा ही ड्राइव कर रहा था। उसे ज्यादा चोट नहीं आई। दोनों को अस्पताल लाया गया। जहां मनोहरी देवी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि शेष दोनों का इलाज शुरू हो गया।

72 लाख की ऑनलाइन ठगी के बाद, अब यूट्यूब के लिंक से उड़ाए लाखो रुपये

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में अंतरजाल ( internet ) के माध्यम से जाल बिछाकर एक व्यक्ति से लाखों की धोखाधड़ी की गई ऐसा मामला बीकानेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सामने आया है। इस इलाके के एक व्‍यक्ति ने यू ट्यूब पर लाइक करने की आड़ में 26 लाख रुपए से ज्‍यादा की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए अज्ञात शख्‍स के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कोतवाली थानाप्रभारी संजय सिंह को सौंपी है । पुलिस के अनुसार, कोतवाली एरिया के बैदों की प्रोल क्षेत्र निवासी महिपाल नाहटा पुत्र बसंतपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके मोबाइल पर अज्ञात शख्‍स ने मैसेज कर मेराथन एडवर्स कारपोरेशन की मिसेस बक्‍शी की ओर से जॉब ऑफर देते हुए कहा कि हमारी कंपनी की ओर से आपको यू ट्यूब वीडियो भेजे जाएंगे। आपको इन वीडियो पर लाइक करने होंगे जिससे आपको पैसे मिलेंगे। इस प्रकार अज्ञात शख्‍स ने मेरे से 26 लाख 88 हजार 328 रुपए की धोखाधड़ी कर दी। पुलिस ने अज्ञात शख्‍स के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

आपसी रंजिश के चलते युवक पर चलाई गोली, गंभीर घायल

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र के जेडी मगरा गांव में गुरुवार को कुछ बदमाशों ने सरेआम एक युवक पर गोली चलाई, जिससे वह गंभीर घायल हुआ है। घायल युवक को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पांचू एसएचओ मनोज यादव ने बताया कि जेडी मगरा निवासी सुभाष बिश्नोई गुरुवार शाम को पिथरा बस स्टैंड पर खड़ा था। तभी एक बोलेरो कैम्पर गाड़ी में पांच-सात लोग आए। गाड़ी में बैठे लोगों को देखकर सुभाष अपने डंफर की तरफ भागा और उस पर चढ़ गया। तभी बोलेरो कैम्पर में सवार विजयपाल व उसके साथियों ने उस पर फायरिंग की। सुभाष ने बचने की कोशिश की, इसके बावजूद एक गोली उसके कंधे पर लग गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। मौके पर गिर पड़ा। सुभाष घायलावस्था में ही अपना डम्फर लेकर भागा। आरोपियों ने बोलेरो गाड़ी से उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। भीड़ बढ़ने पर बोलेरो सवार बदमाश भाग गए। पिथरासर बस स्टैंड पर बीच बाजार हुई फायरिंग की घटना से लोग सहम गए। बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग दुकानों में दुबक गए। बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। वारदात का पता चलने पर पांचू थाना...

पंजाब जा रही डोडा पोस्त से भरी जीप को किया जब्त, जीप से एक क्विंटल डोडा पोस्त किया बरामद

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार छतरगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाही करते हुए पंजाब जा रही जीप से एक क्विंटल डोडा-पोस्त बरामद किया है। बताया जा रहा है की इस कार्रवाई के दौरान तीन जनो को गिरफ्तार भी किया गया है। नाकेबंदी के दौरान छतरगढ़ थाना पुलिस ने यह कार्रवाही की है। पुलिस नाकेबंदी के दौरान पंजाब जा रही डोडा-पोस्त से भरी जीप को जब्त किया है।

दो गुटों में फायरिंग, एक युवक के लगी गोली युवक को लाया गया PBM अस्पताल

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। बीकानेर जिले में युवक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। मामला पांचू थाना क्षेत्र के पिथरासर बस स्टैंड का है। यहां जेडी मगरा निवासी 24 वर्षीय सुभाष पुत्र गंगाबिशन विश्नोई पर कुछ युवकों ने फायरिंग की। सुभाष के बाएं कांधे पर छर्रे लगे। उसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है। पांचू थानाधिकारी मनोज यादव ने बताया कि सुभाष की जेडीमगरा निवासी विजयपाल से रंजिश है। पहले भी दोनों के बीच मारपीट हुई थी। आज सुभाष पिथरासर से 4-5 किलोमीटर पहले एक ट्रक में चढ़ा। पिथरासर बस स्टैंड पर वह जैसे ही ट्रक से उतरने लगा, तभी एक गाड़ी में आए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने विजयपाल, कमल व दो अन्य कई तलाश‌ शुरू की है।  अनुमान है कि आरोपी पहले ही रैकी करके आए थे। गनीमत रही कि सुभाष वापिस ट्रक में बैठने में कामयाब हो गया। आरोपी विजयपाल पांचू थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।

पुलिस ने आज चार सक्रिय बदमाशों की खोली हिस्ट्रीशीट

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। अपराध के खिलाफ एक्शन में कार्रवाई कर रही पुलिस टीम ने आज फिर सक्रिय बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली है। ये चारों आदतन अपराधी कोटगेट थाना क्षेत्र के है। पुलिस टीम ने ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत चौतीना कुंआ खादी मंदिर के पास रहने वाले रवि मोदी पुत्र लक्ष्मीनारायण मोदी, बागीनाड़ा हनुमान जी मंदिर के पास छींपो के मोहल्ले के रहने वाले आवेश खान पुत्र गुलाम मुस्तफा, किसान छात्रावास के पीछे रानी बाजार के रहने वाले रामचन्द्र पुत्र लेखराम और पंचमुखा हनुमान जी मंदिर के पास रहने वाले धनराज पुत्र सत्यनारायण माली की हिस्ट्रीशीट खोली है। पुलिस के अनुसार रवि मोदी के खिलाफ हत्या का प्रयास, चोरी, नकबजनी, मारपीट जैसे एक दर्जन मुकदमें दर्ज है। वहीं आवेश खान के खिलाफ हत्या का प्रयास, अवैध हथियार,लूट,फिरौती,मारपीट जैसे 10 मुकदमें दर्ज है। धनराज के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, चोरी, जैसे एक दर्जन मुकदमे दर्ज है। 

संभागीय आयुक्त की नेक पहल, आमजन को इस गर्मी मिलेगी राहत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर,13 अप्रैल। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के.पवन की पहल पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर शहर के सभी बस शेल्टर एवं बस बे'ज पर पीने के पानी की मटकियां रखी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि शहर के सभी बस शेल्टर पर अगले चार दिनों में पंखे भी लगा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अन्य किसी भी स्थान पर पीने के पानी की मटकियां रखवाने की आवश्यकता हो तो, आमजन संभागीय आयुक्त कार्यालय को सूचित कर सकते हैं। आवश्यकता के अनुसार उचित प्रबंध करवाया जाएगा।