Skip to main content

Posts

बीकानेर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। अभी अभी जयपुर रोड़ बाईपास पर हुई सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हुई है। हालांकि एक मृतक के हाथ पर बजरंग लाल लिखा है। सूत्रों के मुताबिक दोनों स्विफ्ट डिजायर कार में थे। कार की भिड़ंत एक ट्रेलर से हुई बताते हैं। दोनों को पीबीएम लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बीकानेर में मिनी फूड पार्क के लिए जमीन की आवंटित...गहलोत केबिनेट ने ओबीसी आरक्षण विसंगति को किया दूर, केबिनेट ने लगाई मुहर

बीकानेर बुलेटिन जयपुर, 24 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। इसमें राज्य कार्मिकों को पदोन्नति के अधिक अवसर देने, राजस्थान के पर्यटन को बढ़ावा देने, राजस्थान सिविल सेवा (भूतपूर्व सैनिकों का आमेलन) नियम में संशोधन, राजस्थान बेघर उत्थान एवं पुनर्वास नीति के प्रस्ताव पर अनुमोदन सहित कई अहम निर्णय लिए गए हैं।  मंत्रिमंडल ने बीकानेर जिला मुख्यालय पर मिनी फूड पार्क स्थापित किए जाने के लिए 57.01 बीघा भूमि आवंटित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। आवश्यक भूमि क्षेत्र की चक 496 आर.डी. (एल) के मु.नं. 134/39, 134/46, व 134/47 में भूमि मंडी समिति, बीकानेर को डीएलसी दर पर आवंटित की जाएगी। इस मंजूरी से कृषकों, व्यवसायियों, उपभोक्ताओं को कृषि जिंसों एवं उनके प्रोसेस्ड उत्पादों के व्यवसाय एवं निर्यात में सहायता मिलेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने अपने बजट में बीकानेर में मिनी फूड पार्क स्थापित करने की घोषणा की थी। राजस्थान सिविल सेवा (भूतपूर्व सैनिकों का आमेलन) नियम में संशोधन मंत्रिमंडल ने राजस्थान ...

चाइल्ड पोर्नोग्राफी देख रहे है तो सावधान, चैट के जरिए भेजे जा रहे है वीडियो

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । बीकानेर में सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोनोग्राफी वायरल करने के मामला प्रकाश सामने आया है । जिले में चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े गिरोह सक्रिय होने की आशंका है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी अशोक विश्नोई के अनुसार मामला पुराना है। दरअसल, नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ऐसे मामलों की निगरानी रख रही है। एन सी आर बी ने एटीएस व एस ओ जी राजस्थान को चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड होने के इनपुट भेजे थे। यह चाइल्ड पोर्नोग्राफी श्रीडूंगरगढ़ से अपलोड हुई बताते हैं। एटीएस-एसओजी ने पूर्व थानाधिकारी वेदपाल शिवराण के समय इस संबंध में परिवाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को भेजा था। विश्नोई के अनुसार उसी परिवाद पर अब मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मामले की जांच थानाधिकारी स्वयं कर रहे हैं। अभी तक आरोपी युवकों के बारे में जानकारी नहीं है। बता दें कि हाल ही में नोखा थाना क्षेत्र से भी चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ा मामला सामने आया था। यह मामला भी एनसीआरबी ने एटीएस-एसओजी को भेजा था, जिसके बाद नोखा थाने में केस रजिस्टर हुआ। मामले में आ...

दिनदहाड़े 2 सगे भाइयों पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलीकांड के बाद तनाव, धारा 144 लागू, 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद

बीकानेर बुलेटिन दिनदहाड़े 2 सगे भाइयों पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत हो गई। 2 बाइक पर आए 4 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। चौराहे पर सरेआम हुई इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने नाकाबंदी की, पर हत्यारे हाथ नहीं आए। इस मामले को भीलवाड़ा के आदर्श तापड़िया हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। माहौल खराब होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने 48 घंटे के लिए जिले में नेटबंदी की है। ASP ज्येष्ठ मैत्रेयी ने बताया कि दो सगे भाई इब्राहिम पठान उर्फ भूरा (34) और कमरूद्दीन उर्फ टोनी (22) पुत्र मुंशी खां पठान भीलवाड़ा के बड़ला चौराहे से हरणी महादेव की तरफ जा रहे थे। गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दो बाइक पर चार बदमाश आए और दोनों को चौराहे पर ही घेर लिया। इमामुद्दीन और इब्राहिम पर फायरिंग शुरू कर दी। 3 राउंड फायरिंग की। एक गोली इब्राहिम पठान को लगी, जिसकी मौत हो गई। उसका भाई टोनी घायल हो गया है। आस-पास के लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही बदमाश भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचाया। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। युवक की मौत के ब...

संभागीय आयुक्त की पहल पर भामाशाह ने भेंट किया तीसरा ई-रिक्शा, महिला चालक करेगी संचालन

बीकानेर बुलेटिन महिला चालक करेगी संचालन, महिला सशक्तीकरण को मिलेगा बढ़ावा बीकानेर, 23 नवंबर। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन की पहल पर भामाशाह विजय बांठिया और साक्षी बांठिया ने एक ई-रिक्शा भेंट किया। संभागीय आयुक्त ने गुरुवार को यह ई-रिक्शा नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिड़दा को सौंपा। संभागीय आयुक्त ने बताया कि पूर्व में भामाशाहों के सहयोग से दो ई-रिक्शा नगर निगम को सौंपे गए हैं। इनका संचालन और देखरेख नगर निगम द्वारा ही किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह दोनों ई-रिक्शे केइएम रोड क्षेत्र में वन-वे क्षेत्र में वृद्ध और असहाय लोगों के लिए चलाए जा रहे हैं। संभागीय आयुक्त ने बताया कि इस ई-रिक्शे का संचालन महिला चालक द्वारा किया जाएगा। इससे महिला सशक्तीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर से देशभर में जेंडर इक्विलिटी अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में बीकानेर में भी यह नवाचार किया जाएगा। इस दौरान संभागीय आयुक्त ने यह रिक्शा चलाकर इसकी शुरूआत की। इस अवसर पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए एच गौरी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी चेतन आचार्य मौजूद रहे।

जिंदगी से अलविदा लेता हूं, सुसाइड से पहले ऑडियो मैसेज किया, नहर में मिला शव

बीकानेर बुलेटिन एक भाई ने अपने बड़े भाई को ऑडियो मैसेज भेजा और उसके कुछ देर बाद नहर में छलांग लगा सुसाइड कर लिया। इससे पहले वह घर से यह कहकर निकला था कि उसके दोस्त का एक्सीडेंट हो गया है। इधर, ऑडियो मैसेज मिलने के बाद जब बड़े भाई ने छोटे भाई से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की तब तक वह सुसाइड कर चुका था।  इंदिरा गांधी नहर की 682 आरडी नहर में कूदकर आत्महत्या करने वाले युवक का शव SDRF के रेस्क्यू टीम ने  24 घण्टों बाद मिल गया है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। थानाधिकारी विकास बिश्नोई बताया कि घटनास्थल से 200 फीट आगे नहर में शव मिल गया। आगे की कार्रवाई जारी है। बता दें कि ग्राम पंचायत 14 बीड निवासी 18 वर्षीय राजसिंह पुत्र पूर्णसिंह रायसिख ने गुरुवार शाम को करीब पांच बजे के आसपास पूगल थाना क्षेत्र के इंदिरा गांधी नहर की 682 आरडी नहर में छलांग लगा दी। नहर में कूदने से पहले उसने बड़े भाई इकबाल सिंह को वाट्सएप पर ऑडियो मैसेज भेजा, जिसमें बोला कि सॉरी भाई मैं जिंदगी से अब अलविदा होता हूं... आप मां का ख्याल रखना, मैं सुसाइड कर रहा हूं। ...

रूठा किसान चढ़ा टंकी पर बीकानेर मंडी में भारी भीड़ जमा,देखे वीडियो

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। बीकानेर अनाज मंडी में व्यापारी से झगड़ा होने पर रूठा किसान पानी की टंकी पर चढ़ गया है। मौके पर करीब हजारों की भीड़ जमा है। किसान का नाम मालाराम जाट बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक डीएपी यूरिया की लाइन लगी थी। दूसरी तरफ पलदारों की हड़ताल है। इसी बीच व्यापारियों से झगड़ा हुआ। मालाराम के साथ ज्यादा झगड़ा हुआ बताते हैं। जिसके बाद वह रूठ गया और पानी की आसमां सी ऊंची टंकी पर चढ़ गया। हालात यह हुए कि एएसपी अमित कुमार बुडानिया को भी मौके पर जाना पड़ा। बुडानिया ने बताया कि मालाराम पुलिस कांस्टेबल का पति है। वह अभी जेल प्रहरी है। उससे बात की तो पता चला कि तीन दिन से उससे उसकी बात नहीं हुई। किसान मनमौजी बताया जा रहा है। हालांकि टंकी पर चढ़ने की वजह सामान्य थी या गंभीर, यह अभी पता नहीं चला है। ख़बर लिखने तक सीओ सिटी दीपचंद सहित पुलिस बल तैनात था। किसान को समझाने के लिए भी कुछ लोग टंकी की सीढ़ियों पर चढ़े थे मगर बात बनी नहीं थी। देखें वीडियो