Skip to main content

Posts

स्मैक और एमडी के साथ दो को किया गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नोखा पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने आईजी बीकानेर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए स्मैक और एमडी के साथ दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने छोटे स्तर पर नशा बेचने वालो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बीकासर निवासी दिनेश भांभू पुत्र शंकरलाल भांभू व नोखा के पवन गिरी पुत्र रिद्धगिरी को 7.30 ग्राम एमडी और 2.56 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दिनेश से एमडी व स्मैक की बिक्री से 16300 रूपए व तस्करी में उपयोग में ली गयी बाइक को भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों से अवैध मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ जा रही है।

चैन लूट की घटना के आरोपी पकड़ से बाहर इतने में मोबाइल छीन कर फरार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। शहर में लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। अभी तीन दिन पहले एक महिला के साथ चैन झपट ले जाने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि आज फिर एक युवक के साथ मोबाइल छिन ले जाने की घटना हुई है। यह वारदात भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना इलाके में पुरानी जेल रोड पर मोटरसाइकिल पर सवाल दो युवकों द्वारा पैदल चल रहे एक युवक के हाथ से मोबाइल छिन ले भागे। हालांकि पीडि़त युवक ने शोर भी मचाया लेकिन नकाबपोश ये दोनों युवक मोटरसाइकिल पर तेज गति से फरार हो गये। लगातार बढ़ रही लूटपाट की इस तरह की घटनाओं को लेकर अब आशंकित नजर आने लगे है और अपने आप को डरा सा महसूस कर रहे है। फिलहाल पुलिस इन लूटरों की जांच में जुटी हुई है।

बिजली लाइन बदलने गए कर्मचारियों का विरोध, नाराज लोगों ने जलाया टायर

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। बीकानेर के बारह गुवाड़ एरिया में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर लाइन बदल रहे कर्मचारियों के प्रति नाराजगी जताई गई। स्थानीय लोगों ने बिजली कंपनी बीकेईएसएल पर तेज मीटर चलाने वाले तार लगाने का आरोप लगाया। आखिरकार कंपनी ने वापस पुराना वायर लगाया, तब जाकर विरोध शांत हुआ। बीकेईएसएल को शिकायत मिली थी कि बारह गुवाड़ एरिया में बिजली आपूर्ति बाधित है। ऐसे में त्वरित कार्रवाई करते हुए कंपनी की टीम मौके पर पहुंच गई। सप्लाई लाइन में गड़बड़ी मिलने पर तार बदलने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने ये कहते हुए विरोध किया कि नई सर्विस लाइन से मीटर तेज चलेगा। कंपनी के वायर से कनेक्शन करवाने से मना कर दिया। ज्यादा विरोध हुआ तो लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। कुछ ही देर में नयाशहर थाने की पुलिस मौके पर आ गई। इसके बाद भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। लोगों ने चौक के बीच में टायर जलाकर आग लगा दी। बाद में मौके पर आए बिजली कंपनी के अधिकारियों ने पुराने तार से ही कनेक्शन करने आदेश दिया। तब जाकर विरोध शांत हुआ। पार्षद दुर्गा शंकर छंगाणी ने भी विरोध प्रदर्शन किया। तेज चलता है मीटर क्षेत्र के लोगों ने आरोप लगाय...

सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेलते हुए दो जनों को किया गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । शहर के कोतवाली थाना इलाके में पुलिस ने ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे दो जनों को पुलिस ने दबोचा है । कोतवाली थाने के राकेश सउनि ने बताया कि सूचना मिली कि शहर के कोचरो के चौक में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे है इस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस ने नवीन कोचर व सुशील कोचर को ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे थे उनको दबोचा उनके कब्जे से 6320 रुपये बरामद किये है पुलिस ने दोनों के खिलाफ 13 आरपीजीओं के तहत मामला दर्ज कर जांच संपत सिंह को दी गई है 

धोरों पर सेना की धमक: भारतीय थल और वायु सेना का संयुक्त सैन्य अभ्यास 'शत्रुनाश' आयोजित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 21 नवंबर। राजस्थान के थार मरुस्थल में स्थित भारतीय सेना की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के अंतर्गत सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान ने दुर्गम संयुक्त फायर पावर का परिचय देते हुए सोमवार को अभ्यास ‘शत्रुनाश’ को अंजाम दिया। इस एकीकृत सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना के साथ-साथ वायुसेना भी शामिल थी, जिसमें जमीनी और हवाई दस्तों का इस्तेमाल करते हुए एकजुट तरीके से विभिन्न फायरिंग प्लेटफॉर्म्स का उपयोग किया गया। आज के आधुनिक समय में मौजूद नवीन तकनीकों को मद्देनजर रखकर व्यापक और उभरते खतरों को दूर करने के लिए सेना द्वारा इस अभ्यास में अलग-अलग गतिविधियों को दर्शाया गया, जिसमें दुश्मन के इलाके में स्पेशल फोर्स गुप्त रूप से घुसकर आक्रामक जमीनी कार्यवाही करता है तथा लड़ाई के हालत और युद्ध की गतिविधियों को सभी दस्तों के साथ साझा करने का अभ्यास भी किया गया। इस सैन्य अभ्यास के दौरान संयुक्त दस्तों और उपकरणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें भीष्मा (T-90टैंक), अजेया (T-72टैंक), K9 वज्र और शरंग आर्टीगन स्पेशल फोर्स भारतीय वायुसेना के आधुनिक फाइटरजेट्स और आर्मी एविएशन के एडवांस लाइट हेलीकॉप्ट...

अब रास्तों से हटेगा अतिक्रमण, जिले में 2 दिसम्बर से चलेगा ’रास्ता खोलो अभियान,इन नम्बरों पर कर सकेंगे शिकायत

बीकानेर बुलेटिन जिला कलक्टर ने अभियान को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश बीकानेर, 21 नवम्बर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि जिले में रास्ता खोलो अभियान 2 दिसम्बर से 15 जनवरी 2023 चलाया जायेगा। इस संबंध में उपखण्ड अधिकारी व पुलिस प्रशासन को व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिला कलक्टर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रास्तों की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर जनसुनवाई एवं जिला भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में परिवाद प्राप्त होते है तथा रास्तों को लेकर न्यायालय में भी वाद दायर किये जाते हैं। रास्तों पर किये गये अतिक्रमण के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में आपस में वैमनस्य, गुटबाजी एवं लड़ाई-झगड़े होते रहते है जिससे ग्रामीणजन का आपस में सांमजस्य नहीं रहता हैं तथा ग्राम का सर्वांगीण विकास भी प्रभावित होता है। उन्होंने बताया कि ऐसे प्रकरणों में निरन्तर बढ़ोतरी होने से आमजन को न्यायालय के चक्कर लगाने एवं जन-धन की हानि होने के साथ-साथ क्षेत्र की कानून व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इस समस्या का समाधान हेतु जिले में 2 दिसम्बर 2023 से रास्ते सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण हेतु ’रास्ता खोलो अभियान’ चलाये जाने का...

पीबीएम अस्पताल से बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। पीबीएम हॉस्पिटल से शुक्रवार को मोटरसाइकिल चुराने वाले आरोपी को सदर थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। सदर एसएचओ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पीबीएम हॉस्पिटल में खड़ी बाइक चोरी की सूचना मिलने के बाद मुखबीर और तकनीकी सहायता की मदद से बीदासर बारी गंगाशहर रोड निवासी उत्तम पुत्र मूलचंद मारू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसएचओ ने बताया कि शहर में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं के बाद एसपी योगेश यादव, एडिशनल एसपी अमित बुढ़ानिया तथा सीओ सदर के निर्देशन में लगातार संदिग्ध लोगों और बाइक चोरों पर नजर रखी जा रही है।