Skip to main content

Posts

मुख्यमंत्री का संवेदनशील निर्णय कृषि भूमि पर बसे अल्प आय वर्ग के लोगों को मिलेंगे रियायती दर पर पट्टे

बीकानेर बुलेटिन जयपुर, 27 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने संवेदनशील निर्णय लेते हुए कृषि भूमि पर बसी हुई कॉलोनियांे में अल्प आय वर्ग के लोगों को भूखण्डों की प्रीमियम दर में छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।  प्रस्ताव के अनुसार, 120 वर्गमीटर तक के आवासीय भूखण्डों की प्रीमियम दर 5 रूपये प्रति वर्गमीटर पर एवं प्रीमियम दर की चार गुना दर पर दस वर्ष की एकमुश्त लीज राशि जमा करवाने पर तथा 500 रूपए का भवन निर्माण स्वीकृति शुल्क जमा करवाने पर फ्रीहोल्ड पट्टा दिया जा सकेगा। इनमें ऐसी कॉलोनियां शामिल हैं जिनके ले-आउट प्लान स्वीकृत हो चुके हैं अथवा सुओ-मोटो सर्वे एवं धारा 90-ए की कार्यवाही कर ले-आउट प्लान/सर्वे प्लान स्वीकृत किए जाने हैं।  उल्लेखनीय है कि विभिन्न नगर पालिकाओं में उनके गठन से पूर्व अथवा मास्टर प्लान लागू होने से पूर्व कृषि भूमि पर कॉलोनियां बस चुकी हैं। इन कॉलोनियों में आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्ग, अल्प आय वर्ग व मध्यम आय वर्ग के भूखण्ड हैं। मुख्यमंत्री की स्वीकृति से इन कॉलोनियों में बसे लोगों को रियायती दर पर सुगमता से पट्टा मिल सकेगा तथा उनका अपने भूखण्डों प...

घर के बाहर खड़े युवक पर लाठियों से किया जानलेवा हमला

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। बीकानेर के नापासर पुलिस थाना क्षेत्र में अपने घर के बाहर खड़े युवक पर बदमाशों ने लाठी, चौसंगी व बोतल से हमला बोल दिया। इस हमले में युवक के सिर में चोटें आई है। मामले में चार जनों को नामजद किया गया है। इस आशय की रिपोर्ट बेलासर में रहने वाले छैलूसिंह राजपूत (26) पुत्र किशोर सिंह ने थाने में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के मुताबिक 26 अक्टूबर को दोपहर तकरीबन दो बजे वह अपने घर के आगे खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान इसी गांव में रहने वाले मांगू सिंह पुत्र रघुवीर सिंह, सोनू सिंह पुत्र शैतान सिंह, महेन्द्र सिंह पुत्र अजीत सिंह व केपी सिंह पुत्र तेजू सिंह ने उस पर लाठी, चौसंगी व बोतल से मारपीट करनी शुरू कर दी। इससे उसके सिर में चोटें आई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

राजस्थान की 1.35 करोड़ महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन नवंबर से बांटे जाएंगे

बीकानेर बुलेटिन राजस्थान की 1.35 करोड़ महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत से दिए जाएंगे। हैंडसेट जियो, सैमसंग और नोकिया कंपनी के होंगे। सरकारी सिम पहले से ही एक्टिवेट होगा और दूसरी सिम नहीं चला सकेंगे। उसका स्लॉट बंद रहेगा। इन स्मार्टफोन की कीमत 9 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। गहलोत सरकार ने इस योजना के लिए 12 हजार करोड़ रुपए का बजट रखा है। गांवों में पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर स्मार्टफोन बांटे जाएंगे। शहरों में यही कैंप वार्डों में लगाए जाएंगे। तीन साल फ्री इंटरनेट की सुविधा के साथ स्मार्टफोन सप्लाई करने के टेंडर में तीन कंपनियों को काम दिया गया है। जियो, एयरटेल और बीएसएनएल इस योजना में स्मार्टफोन सप्लाई करेंगे। एक कंपनी एक साथ 1 करोड़ 35 लाख हैंडसेट सप्लाई नहीं कर सकती थीं, इसलिए तीन कंपनियों को यह काम दिया गया है। कस्टमाइज्ड हैंडसेट मिलेंगे, सिम नहीं बदल सकेंगे स्मार्टफोन के साथ 3 साल तक फ्री इंटरनेट और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। ये कस्टमाइज्ड हैंडसेट होंगे, जिनमें सरकार की दी हुई सिम ही काम करेगी, दूसरा सिम स्लॉट बंद रहेगा। दूसरी सिम इस फोन ...

बदमाशों के हौसले बुलंद, महिला पर चढ़ा दी जेसीबी, मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गये है कि वे अब वारदात को अंजाम देने के लिये किसी भी हद तक जा रहे है। ऐसी एक घटना बीती रात सामने आई है। जिसमें महिला से चैन खीचने में नाकाम होने पर बदमाशों ने उस पर जेसीबी चढ़ा दी। इस घटना में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शहर के बीछवाल थाना इलाके के बजरंग धोरे के पास पुल पर महिलाएं व बच्चे कोई कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे तभी पुल पर कुछ लोगों ने महिलाओं के गले पहनी चैन खीचने की कोशिश की। इस पर बात बिगड़ गई। बताया जा रहा है उस समय वो बदमाश चल गये बाद में जेसीबी लेकर आये उन महिलाओं पर चढ़ाने की नीयत से उनके पीछे भागे। जिस पर महिलाएं व बच्चे इधर उधर भागे। परतु एक महिला प्रेम बाई पत्नी चेतनराम जेसीबी की चपेट मे आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया। सुबह परिजन व रिश्तेदार पीबीएम मोर्चरी के आगे जुट गये है।रिपोर्ट में कैलाश नायक, डूंगर नायक, दानाराम नायक व मोती को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीआई महेंद्र...

तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने पैदल बुजुर्ग को किया घायल,गम्भीर अवस्था में बीकानेर रेफर 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाइवे लगातार हादसों का केंद्र बन रही है। बुधवार शाम हुए एक हादसे में एक घायल जिंदगी की जंग लड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाइवे पर गांव लाछड़सर निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग मालाराम पुत्र सुरजाराम ब्राह्मण श्रीडूंगरगढ़ से हेमासर अपने भाई की बेटी के परिवार से मिलने पैदल ही जा रहें थे। तभी पीछे से तेज गति में आ रहें ट्रक ने टक्कर मार दी। घायल को आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस द्वारा श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया। परिजनों को सूचना दे दी गई है और घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर अवस्था में बीकानेर रेफर कर दिया गया ।

विद्युत दुर्घटना में मृत सहीराम कुम्हार के घर पहुंच कर परिवार को ऊर्जा मंत्री भाटी ने सौंपा 10 लाख रुपये का चैक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 26 अक्टूबर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने  अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीकोलायत के ग्राम भूरासर के निवासी स्व. सहीराम कुम्हार जिनका निधन कुछ दिवस पूर्व खेत से घर लौटते समय मार्ग पर गिरी 11 के.वी. विद्युत लाईन की चपेट में आने से हो गया था, के परिवार को दीपावली से एक दिन पहले  उनके घर भूरासर पहुंच कर दिवंगत की धर्मपत्नी को 10 लाख रुपये का सहयोग राशि का चैक प्रदान कर पीड़ित परिवार को बहुत बड़ा सहयोग प्रदान किया।  उल्लेखनीय है कि कुछ दिवस पूर्व स्व. सहीराम कुम्हार के विद्युत दुर्घटना में निधन होने के समय ऊर्जा मंत्री भाटी गुजरात राज्य के दौरे पर व्यस्त थे, उन्हें इस दुर्घटना तथा दिवंगत के परिवार में एकमात्र कमाने वाला सदस्य होने तथा अब परिवार में विधवा धर्मपत्नी तथा छोटे बच्चों की जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल उसी दिन पीड़ित परिवार के सदस्यों से दुर्घटना पर अफसोस जताते हुये उनका ढांढस बंधाया तथा उन्हें मदद का आश्वासन भी दिया था। मंत्री भाटी ने दीपावली के पर्व पर अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच पीड़ित परिवार के घर ग्राम भूरासर पहंुच कर दिवंगत की धर्मपत्नी को ...

बीकानेर में बिजली बिल पेंडिंग के नाम पर डाउनलोड करवाया एप, उड़ाए लाखों रुपये, आप भी रहे सचेत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। पुलिस और बैंक की बार बार हिदायतों के बाद लोग साइबर ठगी के शिकार हो रहे है। ऐसा ही एक मामला कोटगेट थाने में दर्ज हुआ है। जिसमें साइबर चोर ने एक वूलन मिल मालिक को 36 लाख 60 हजार 985 रुपये का चूना लगा दिया है। जिसकी प्राथमिकी थाने में दर्ज हुई है। कोटगेट थानाधिकारी प्रदीप सिंह के अनुसार वूलन मिल के मालिक रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र निवासी 57 वर्षीय कमल किशोर कोठारी पुत्र हनुमानचंद कोठारी ने मंगलवार रात दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्‍यक्ति ने उनकी वूलन मिल के इलेक्ट्रिशियन को विनोद स्‍वामी को मोबाइल पर फोन मैसेज भेजकर बताया था कि फर्म का बिजली का बिल बकाया है।बिल नहीं भरा तो कनेक्‍शन काट दिया जाएगा। मैसेज में दिये गए नंबरों आदि पर 24 अक्‍टूबर को दोपहर डेढ बजे से शाम पांच बजे के बीच संपर्क किया गया तो फर्म का बैंक अकाउंट हैक हो गया। इसके बाद पता चला कि अज्ञात व्‍यक्ति ने धोखा कर फर्म के 36 लाख 60 हजार रुपये निकाल लिये।