Skip to main content

Posts

तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने पैदल बुजुर्ग को किया घायल,गम्भीर अवस्था में बीकानेर रेफर 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाइवे लगातार हादसों का केंद्र बन रही है। बुधवार शाम हुए एक हादसे में एक घायल जिंदगी की जंग लड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाइवे पर गांव लाछड़सर निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग मालाराम पुत्र सुरजाराम ब्राह्मण श्रीडूंगरगढ़ से हेमासर अपने भाई की बेटी के परिवार से मिलने पैदल ही जा रहें थे। तभी पीछे से तेज गति में आ रहें ट्रक ने टक्कर मार दी। घायल को आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस द्वारा श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया। परिजनों को सूचना दे दी गई है और घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर अवस्था में बीकानेर रेफर कर दिया गया ।

विद्युत दुर्घटना में मृत सहीराम कुम्हार के घर पहुंच कर परिवार को ऊर्जा मंत्री भाटी ने सौंपा 10 लाख रुपये का चैक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 26 अक्टूबर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने  अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीकोलायत के ग्राम भूरासर के निवासी स्व. सहीराम कुम्हार जिनका निधन कुछ दिवस पूर्व खेत से घर लौटते समय मार्ग पर गिरी 11 के.वी. विद्युत लाईन की चपेट में आने से हो गया था, के परिवार को दीपावली से एक दिन पहले  उनके घर भूरासर पहुंच कर दिवंगत की धर्मपत्नी को 10 लाख रुपये का सहयोग राशि का चैक प्रदान कर पीड़ित परिवार को बहुत बड़ा सहयोग प्रदान किया।  उल्लेखनीय है कि कुछ दिवस पूर्व स्व. सहीराम कुम्हार के विद्युत दुर्घटना में निधन होने के समय ऊर्जा मंत्री भाटी गुजरात राज्य के दौरे पर व्यस्त थे, उन्हें इस दुर्घटना तथा दिवंगत के परिवार में एकमात्र कमाने वाला सदस्य होने तथा अब परिवार में विधवा धर्मपत्नी तथा छोटे बच्चों की जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल उसी दिन पीड़ित परिवार के सदस्यों से दुर्घटना पर अफसोस जताते हुये उनका ढांढस बंधाया तथा उन्हें मदद का आश्वासन भी दिया था। मंत्री भाटी ने दीपावली के पर्व पर अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच पीड़ित परिवार के घर ग्राम भूरासर पहंुच कर दिवंगत की धर्मपत्नी को ...

बीकानेर में बिजली बिल पेंडिंग के नाम पर डाउनलोड करवाया एप, उड़ाए लाखों रुपये, आप भी रहे सचेत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। पुलिस और बैंक की बार बार हिदायतों के बाद लोग साइबर ठगी के शिकार हो रहे है। ऐसा ही एक मामला कोटगेट थाने में दर्ज हुआ है। जिसमें साइबर चोर ने एक वूलन मिल मालिक को 36 लाख 60 हजार 985 रुपये का चूना लगा दिया है। जिसकी प्राथमिकी थाने में दर्ज हुई है। कोटगेट थानाधिकारी प्रदीप सिंह के अनुसार वूलन मिल के मालिक रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र निवासी 57 वर्षीय कमल किशोर कोठारी पुत्र हनुमानचंद कोठारी ने मंगलवार रात दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्‍यक्ति ने उनकी वूलन मिल के इलेक्ट्रिशियन को विनोद स्‍वामी को मोबाइल पर फोन मैसेज भेजकर बताया था कि फर्म का बिजली का बिल बकाया है।बिल नहीं भरा तो कनेक्‍शन काट दिया जाएगा। मैसेज में दिये गए नंबरों आदि पर 24 अक्‍टूबर को दोपहर डेढ बजे से शाम पांच बजे के बीच संपर्क किया गया तो फर्म का बैंक अकाउंट हैक हो गया। इसके बाद पता चला कि अज्ञात व्‍यक्ति ने धोखा कर फर्म के 36 लाख 60 हजार रुपये निकाल लिये।

घर से लापता युवती का मिला शव

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिले के नयाशहर थाना इलाके दो दिन पहले लापता हुई विवाहिता का शव मिला है। जानकारी मिली है कि कोलायत के सरोवर में एक लाश मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नयाशहर थानाधिकारी को इसकी सूचना दी। जिसके बाद एएसआई की अगुवाई में एक पुलिस दल कोलायत पहुंचा। जिसने शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि नत्थूसर गेट निवासी डोली आचार्य 24 अक्टूबर को स्कूटी से घर से बिना बताएं निकल गई थी। जिसकी गुमशुदगी भी नयाशहर थाने में दर्ज हुई थी। जिसके आधार पर पुलिस भी जांच पड़ताल में जुटी हुई थी।पुलिस के अनुसार डोली जो स्कूटी लेकर गई थी वो अभी तक नही मिली है। पुलिस जांच में जुटी है।मृतका के परिजन कोलायत पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि डॉली किसी बात से नाराज होकर दो दिन पहले घर से निकली थी। वो स्कूटी पर गई थी। ससुराल व पीहर वाले शाम तक उसका इंतजार करते रहे लेकिन वो नहीं आई। इसके बाद उसे ढूंढना शुरू किया। देर रात तक भी नहीं मिली तो सोशल मीडिया पर गुमशुदा होने की सूचना डाली गई। दो दिन से बड़ी संख्या में लोग उसके फ़ोटो शेयर कर रहे थे कि किसी को मिले तो मोबाइल पर कॉल करें। तीन मोबाइल न...

बीकानेर में लगातार दूसरे दिन भी भयंकर आग लगी,कबाड़ के गोदाम में आग से सामान जलकर राख

बीकानेर बुलेटिन दीपावली पर बीकानेर में लगातार दूसरे दिन भी भयंकर आग लगी। बीकानेर शहर में सोमवार को जहां गोलछा मोहल्ले में कार जल गई, वहीं मंगलवार की रात सुदर्शना नगर में कबाड़ के गोदाम में आग से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते अग्निशमन ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक लकड़ी का काफी सामान जल कर राख हो गया। सुदर्शना नगर से आगे बल्लभ गार्डन की ओर चंद्रशेखर के कबाड़ से भरे एक बाड़े में मंगलवार की रात अचानक आग लग गई। रात करीब दस बजे तक आग ने उग्र रूप ले लिया था, जिसे बुझाने के लिए दो-तीन दमकल मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, हालांकि रुक रुक आग की लपटे देर रात तक नजर आती रही। इस बाड़े में कबाड़ का सामान पड़ा था, जिसमें आतिशबाजी के कारण आग लगी। आशंका जताई जा रही है कि कागज में आग लगी, जो धीरे धीरे बढ़ती चली गई। आसपास के लोगों को जब लपटें नजर आई, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। बाड़े के मालिक को आसपास के लोगों ने फोन करके सूचना दी। उसके आने से पहले लोगों ने दमकल के लिए जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में फोन कर दिया। वहीं पर खड़ी एक दमकल कुछ देर में मौके...

घर से लापता हुई युवती, कही दिखे तो दे जानकारी

बीकानेर बुलेटिन नत्थुसर गेट क्षेत्र से एक युवती लापता है, जिसे खोजने के लिए परिजन कल से भटक रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नत्थूसर गेट के अंदर रहने वाली युवती डॉली आचार्य दीपावली की दोपहर से लापता है। दोपहर में कुछ लोगों ने उसे काले रंग की एक्टिवा पर जाते हुए देखा था, जिस पर GD लिखा है। किसी को दिखे/मिले तो नंबर 8529260475 /9982464799/ 8094736564 / 9001242122 पर सूचना दें।

दीपावली की रात हुवे सड़क हादसे में कार की टक्कर से पैर कटा, सुबह मौत

बीकानेर बुलेटिन दीपावली की रात देशनोक-नोखा के बीच सड़क हादसे में टांग कटवा चुके युवक की मंगलवार सुबह पीबीएम अस्पताल में मौत हो गई। मृतक प्रेम राणा लोक कलाकार था और एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने देशनोक से नागौर बाइक पर ही जा रहा था। रास्ते में ये हादसा हो गया। उसका शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में है, जहां पोस्टमार्टम किया जा रहा है। देशनोक से नोखा के बीच रास्ते में कार ने ऐसी टक्कर मारी कि शरीर से पैर कटकर अलग हो गया। कटा हुआ पैर एक थैली में लेकर लोग घायल के साथ पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचे। जहां प्रेम राणा को तुरंत आईसीयू में लिया गया। उसका ऑपरेशन भी हुआ लेकिन खून इतना बह चुका था कि हालत बिगड़ती चली गई। सुबह तक उसे वेंटीलेटर पर लिया गया, लेकिन बाद में उसने दम तोड़ दिया। लोक कलाकार था प्रेम दरअसल, देशनोक का प्रेम राणा लोक कलाकार था। वो बीकानेर, जोधपुर सहित अनेक क्षेत्रों में लोक कार्यक्रमों में ढोलक बजाता था। कई प्रमुख कलाकार अपने कार्यक्रम में ढोलक के लिए प्रेम को ही आमंत्रित करते थे। ऐसे ही एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वो देशनोक से नागौर जा रहा था। रास्ते में प्रेम को सामने से आ...