Skip to main content

Posts

गाड़ी में आए 4 लोगों ने की फाइनेंस कर्मचारी से ढाई लाख की लूट, पुलिस ने करवाई नाकाबंदी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । इस वक़्त खाजूवाला से बड़ी खबर सामने आई है । जहां सवा दो लाख की लूट हुई है । यह वारदात आज यानी गुरुवार शाम साढ़े चार बजे की बताई जा रही है । थानाधिकारी अरविंद सिंह शेखावत ने बताया कि भारत फाइनेंस का कलेक्शन एजेंट दीपाराम आज शाम खाजूवाला लौट रहा था । इसी दौरान 8 केवाईडी में डिजायर कार ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी । दीपाराम मोटरसाइकिल सहित नीचे गिर गया । कार में बैठे बदमाशों ने उसका बैग छीना और भाग गए । शेखावत ने बताया कि कलेक्शन एजेंट के अनुसार कार में चार बदमाश थे । पुलिस ने नाकाबंदी करवाई है । आरोपियों की तलाश जारी है ।

16 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। शहर के सिटी कोतवाली एरिया में महज सोलह साल की लड़की ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। लड़की के माता-पिता दोनों नौकरी करते हैं। मां जब नौकरी से वापस लौटी तो बेटी को फंदे से लटका हुआ देखकर होश उड़ गए। लड़की के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय लड़की ने अपने घर में ही फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। पुलिस शव का पोस्टमार्टम पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंपा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका के पिता आनंद पुत्र माणकचंद पड़िहार निवासी छींपो का मोहल्ला ने रिपोर्ट दी है कि उसकी बेटी कविता पड़िहार उम्र 16 वर्ष घर पर अकेली थी। वह काम पर गया था तथा उसकी पत्नी हॉस्पिटल में काम पर गई हुई थी। पत्नी जब हॉस्पिटल से घर आई तो पुत्री घर के चौक में बने जाल पर साड़ी का फंदा लगाकर फांसी पर लटकी हुई थी। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। थानाधिकारी संजय सिंह ने बताया कि लड़की के पास कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है, जिससे पता चल सके कि किन परिस्थितियों में ऐ...

अनियंत्रित होकर पलटी सवारियों से भरी बस, बस में सवार आधा दर्जन सवारियों के लगी चोट,

बीकानेर बुलेटिन जिले के छत्तरगढ़ थाना इलाके में सवारियों से भरी बस पलटा खा गई। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बस आरजे 07 3077 सत्तासर मार्ग पर हुए इस हादसे में आधा दर्जन सवारियों के चोटें आई है। जिसमें बस का ड्राइवर व एक स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही थानाधिकारी जयकुमार भादू मौके पर पहुंचे।

सब्जी मंडी में दुकानों में लगी आग,नगदी सहित रेहड़िया जलकर नष्ट

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। लूणकरनसर की सब्जी मंडी में दुकानों में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। दुकानों में लगी आग से नगद रुपए और रोकड़ खातों के साथ सब्जियां भी जलकर नष्ट हो गई। ज्यादातर रेहड़ियों में आग लगी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।लूणकरनसर में कालू रोड पर स्थित सब्जी की दुकानों में आग लगी है। रात करीब सवा एक बजे आग लगने से वहां रखी रेहड़ियों तक आग पहुंच गई। सागर होटल के पास अस्थायी दुकानों तक आग पहुंच गई। इससे दुकानों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकानदारों ने बताया कि आग के कारण काफी नुकसान हुआ है। रेहड़ियों की इन दुकानों में गरीब सब्जी बेचने वालों के रुपए भी रखे हुए थे। इसके अलावा सब्जियां भी रखी हुई थी। पानी डालकर आग पर काबू पाया अन्यथा आग भयंकर रूप ले सकती थी। पानी के टैंकर मंगवाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने पहुंचकर बुझाने का प्रयास भी किया लेकिन आग पर नियंत्रण नहीं हो सका। जब तक आग बुझी तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना की जानकारी मिलने पर लूणकरनसर पुलिस मौके पर पहुंची। ASI ईश्वर सिंह, कांस्टेबल विकास मीणा, कास्टेबल ओम प्र...

दीपावली से ठीक पहले जुआरियों के झुंड पर देर रात बोला धावा,एक साथ 43 गिरफ्तार, गंगाशहर सहित इन क्षेत्रों से गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। बीकानेर पुलिस की जिला स्पेशल टीम(डीएसटी) ने दीपावली से ठीक पहले जुआरियों के झुंड पर धावा बोल दिया है। डीएसटी ने एक साथ 42 जुआरियों को सलाखों के पीछे डाल दिया है। आरोपियों से एक लाख 32 हजार रूपए भी बरामद हुए हैं। अधिकृत सूत्रों के मुताबिक सूचना पर बीछवाल थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा के नेतृत्व में डीएसटी के एएसआई रामकरण सिंह, साईबर सैल व डीएसटी के हैड कांस्टेबल दीपक यादव मय टीम ने मोहता सराय में रेड की। यहां झुंड में जुआ खेला जा रहा था। जहां जुआ खेला जा रहा था, वह कोतवाली व गंगाशहर थाने की सीमा है। ऐसे में एकबारगी तो सीमा भ्रम की वजह से सभी को पुलिस बस में भरकर गंगाशहर थाने लाया गया। बाद में गंगाशहर थाने से कोतवाली ले जाया गया। कोतवाली थानाधिकारी संजय सिंह को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि एएसपी अमित को मिली शिकायत पर ये कार्रवाई की गई थी। पुलिस के इस एक्शन से चारों तरफ अफरा तफरी मच गई है। पकड़े‌ गए जुआरी अलग अलग क्षेत्रों के निवासी हैं। आरोपियों की पहचान गंगाशहर निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र मेघराज गहलोत, लक्ष्मीनाथ रोड़ निवासी सुनील गहलोत पुत्र संपतलाल, लक...

क्या मर चुकी है शहर की ममता?: 2 दिन की बच्ची को झाडिय़ों में फेंक गए

बीकानेर बुलेटिन मानवता को शर्मसार करने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ के झंझेउ की है। जहां पर नेशनल हाइवे 11 झंझेऊ के पास सड़क किनारे झाडियों में नवजात बच्ची मिली। यह नवजात मंगलवार बीती रात या फिर बुधवार अल सुबह झाडिय़ों में फेंका गया था क्योंकि सुबह करीब साढ़े चार बजे वहां से चरवाहे ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी। जिसके बाद चरवाहे ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने कब्जे में लिया। पुलिस टीम ने बच्ची को हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया। जहां से बच्ची को बीकानेर पीबीएम रैफर कर दिया गया। इस सम्बंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बच्ची एक या दो दिन की है।

बीकानेर ने जीता फाइनल मुकाबला, राज्य स्तर पर जैसलमेर की टीम को हराया

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर ,19 अक्टूबर। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में राज्य स्तर पर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में बीकानेर ने फाइनल में जैसलमेर को हराकर खिताब जीत लिया ।  जिला खेल अधिकारी श्रवणराम भाम्भू,दल प्रभारी बजरंगलाल जाट व टीम कोच शाशि ओमप्रकाश बिशनोई ने बताया कि फाइनल मुकाबले में बीकानेर जिले की ग्राम पंचायत बज्जू खालसा ने टॉस जीतकर फील्डिंग करते हुए जैसलमेर को 10 ओवर के मैच में 56 रन पर ऑल आउट कर दिया। मैच में राजकुमार गोदारा व बिशनाराम गोदारा ने 4-4 विकट लिए। जवाब में उतरी बीकानेर की बज्जू खालसा ने 3.1 ओवर 2 विकट खोकर 6 विकट से फाइनल मुकाबला जीत लिया। फाइनल मुकाबले में कप्तान अभिषेक ईशरवाल ने 27, अजित गोदारा ने 18 रन बनाए। टीम में अभिषेक(कप्तान),राजकुमार गोदारा,गोपाल ज्याणी,देविलाल भाम्भू,बिशनाराम गोदारा, राधाकिशन कड़वासरा,छोटूराम पुनिया,विकास गोदारा,राकेश झोदकरण,संदीप ईशरवाल,अनिल ईशरवाल, श्रीचंद गोदारा,श्रीचंद खिलेरी खिलाड़ी रहे। कोच शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश बिशनोई थे।