Skip to main content

Posts

घरेलू गैस सिलेंडर से रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार, 11 सिलेंडर, कार जब्त

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कारों में घरेलु गैस भरने का आरोपी महिपाल भार्गव गिरफ्तार, नोखा थाना पुलिस ने सोमवार को रोडवेज बस स्टैंड के पास घरेलु एलपीजी गैस का व्यावसायिक उपयोग करने के आरोप में कानपुरा बस्ती निवासी 25 वर्षीय महिपाल भार्गव 'पुत्र गिरधारीलाल को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद ने बताया कि आरोपी के पास से गैस रिफिल करवाने आई एक कार, 11 घरेलु एलपीजी गैस सिलेंडर, इलेक्ट्रिक कांटा, गैर रिफलिंग करने की दो इलेक्ट्रिक मोटर मय पाइप, बेट्री से चलने वाली एक मोटर मय पाइप, दो मुंह की बांसुरी, निपल आदि सामान जप्त किया है। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी से उक्त अवैध कार्य में लिप्त लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

11 ग्राम MDMA के साथ एक आरोपी गंगाशहर पुलिस के हत्थे चढ़ा

बीकानेर बुलेटिन गंगाशहर थाना पुलिस ने अवैध रूप से मादक पदार्थ MDMA रखने के आरोप में नोखा में कानपुरा बस्ती निवासी 25 वर्षीय राकेश सारस्वत पुत्र पारसमल सारस्वत को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 11 ग्राम MDMA तथा 20 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी राकेश से मादक पदार्थ लेनदेन के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में डीएसटी टीम के साथ एएसआई महावीर प्रताप सिंह, एएसआई रामकरण, हैड कांस्टेबल हेतराम, अब्दुल सत्तार, कांस्टेबल रामनिवास, महावीर सिंह आदि की सक्रिय भूमिका रही।

19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बीकानेर बुलेटिन नोखा के मालाणी बास में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या नोखा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय लीलाधर पुत्र ओमप्रकाश नाई ने अपने ही घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक लीलाधर 12 वीं कक्षा में अध्ययनरत बताया जा रहा है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस जांच करने में जुटी है।

चुनाव आयोग ने उद्धव गुट को पार्टी नाम के साथ दिया 'मशाल' चिह्न

बीकानेर बुलेटिन चुनाव आयोग ने शिवसेना का चुनाव चिह्न तीर-कमान फ्रीज करने के बाद उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट को नए नाम और इलेक्शन सिंबल जारी कर दिए हैं। उद्धव गुट को शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे नाम और मशाल निशान दिया गया है। वहीं, शिंदे गुट को बालासाहेबची शिवसेना नाम मिला है। वहीं, शिंदे का मांगा गया निशान गदा उन्हें नहीं दिया गया है। चुनाव आयोग ने इसे धार्मिक प्रतीक माना है। महाराष्ट्र में शिवसेना के उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट ने मुंबई की अंधेरी पूर्व सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव चिह्न इलेक्शन कमीशन को सौंप दिए हैं। आयोग ने शिवसेना के सिम्बल तीर-कमान को फ्रीज कर दिया है। दोनों गुटों ने आयोग को तीन नाम और चिन्ह दिए थे। चुनाव आयोग ने अंधेरी पूर्व उपचुनाव में शिवेसना के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर अंतरिम रोक ला दी थी। आयोग ने चुनाव चिह्न के लिए दोनों गुटों को सोमवार तक का समय दिया गया था। उद्धव ठाकरे ने जानकारी दी थी कि उप चुनाव के लिए उन्होंने चुनाव आयोग को तीन नाम और तीन निशान के विकल्प दिए थे। निशान में त्रिशूल, उगता सूरज और मशाल शामिल थे। वहीं, पार्टी के नाम शिवसेना बाला...

शहर की चार नामचीन डेयरियों का औचक निरीक्षण, लिए दूध के 4 नमूने

बीकानेर बुलेटिन दीपावली से पूर्व चलाए जा रहे विशेष “शुद्ध के लिए युद्ध” अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीकानेर शहर की चार नामचीन डेयरियो पर एक साथ औचक निरीक्षण की कार्यवाही की गई है। प्रतिष्ठानों से दूध के 4 सैंपल भी एकत्र  किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा ने दाऊजी मंदिर क्षेत्र स्थित राम जी दूध डेयरी, फौजी दूध डेयरी तथा सोनगिरी कुआं क्षेत्र से जसवंत दूध डेयरी व केजीएन दूध डेयरी के प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण की कार्यवाही की। प्रत्येक प्रतिष्ठान से एक दूध का नमूना लेकर जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर जांच के लिए भेजा गया है। ईट राइट चैलेंज देशव्यापी ईट् राइट चैलेंज के तहत खाद्य सुरक्षा दल द्वारा लालगढ़ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गंगानगर चौराहा, पीबीएम अस्पताल इत्यादि स्थानों पर शुद्ध के लिए युद्ध व ईट राइट चैलेंज के पोस्टर का प्रदर्शन किया तथा आमजन को शुद्धता व गुणवत्ता पूर्ण खाद्य उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। इनका कहना है.. “त्योहारी सीजन के चलते दूध की मांग बढ़ी हुई है, ऐसे में...

डॉ. गुंजन सोनी होंगे सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के नये प्राचार्य

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर ।राजस्थान सरकार के चिकित्सा विभाग ने पीबीएम अस्पताल के स्वास रोग विभागाध्यक्ष डॉ. गुंजन सोनी को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर का प्राचार्य बनाया गया है। डॉ. सोनी ने बताया कि आज ही सवा पांच बजे जिम्मेदारी संभालेंगे। बात दें कि अभी हाल ही में प्रदेश के तीन-चार मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के साक्षात्कार हुए थे। जिसमें बीकानेर का सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज भी शामिल था।

दवाई के भरोसे पिया जहर, विवाहिता की हुई मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके में एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक मां अपने एक 3 वर्ष व एक 6 वर्ष के बालक की मां ने दवाई के भरोसे जहर पी लिया व उसकी मौत हो जाने से बच्चे मां की ममता से महरूम हो गए। मामला क्षेत्र के गांव झंझेऊ का है जहां 30 वर्षीय बसुकंवर पत्नी उदयसिंह राजपूत ने 5 अक्टूबर को दवाई के भरोसे जहर का सेवन कर लिया। परिजन उसे बीकानेर पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे व भर्ती करवाया। यहां ईलाज के दौरान 8 अक्टूबर को बसुकंवर की मौत हो गई। मृतका के पिता झाबरसिंह निवासी सालासर थाना क्षेत्र के गांव तोलियासर ने सेरुणा थाने में मर्ग दर्ज करवाई। पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था जिसके कारण उसने भूलवश दवाई के स्थान पर जहर का सेवन कर लिया