Skip to main content

Posts

शुद्ध के लिए युद्ध कैसे! जब मिठाइयां और अन्य खाद्य सामग्री बिक चुकी होंगी तब लेंगे सुध

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।  बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा आ गया है। फेस्टिव सीजन परवान चढ़ रहा है। मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं, लेकिन स्वास्थ्य महकमा अब तक सुस्त है। मावे की सबसे बड़ी मंडी बीकानेर जिले में मिलावट की बुराई पर जीत का अब तक कोई अभियान शुरू नहीं हुआ है। वजह यह है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी नहीं है। पहले जो थे उनका तबादला हो गया। नए आए जो अभी बाड़मेर गए हुए हैं। वे आएंगे तो दशहरा बाद शुद्ध के लिए युद्ध अभियान शुरू करने की उम्मीद की जा सकती है। संभागीय मुख्यालय पर ऐसे हाल तब हैं जब लम्पी के बाद दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थों की कमी चल रही है। करीब एक महीने पहले जिला प्रशासन की सक्रियता से जिले में नकली दूध बनाने की फैक्ट्री भी पकड़ी जा चुकी है। अब अभियान शुरू होगा तो सैंपल की रिपोर्ट दिवाली के आसपास तब मिलेगी जब उसकी खपत हो चुकी होगी। दूसरे शहरों में पहुंच गई बीकानेर की मिठाइयां दीपावली पर दूध एवं मावे की बिक्री भी अधिक होती है। पिछले साल विभाग ने कई दुकानों, मिठाई के कारखानों एवं मावा रखने के कोल्ड स्टोरेज पर छापेमारी की थी। गत वर्ष दीपावली से एक माह पहले ही अभियान ...

एक लाख 3 हजार बेटियों के हिमोग्लोबीन की तीन माह बाद दोबारा होगी जांच, जिले को एनीमिया मुक्त बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी-जिला कलेक्टर

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 4 अक्टूबर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में मंगलवार को राष्ट्रीय पोषाहार सहायता कार्यक्रम और समसा की बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि जुलाई माह में सघन अभियान के दौरान 2 लाख 52 हजार बेटियों का हिमोग्लोबीन जांच किया गया था। इस दौरान लगभग 1 लाख 3 हजार बेटियां एनिमिक पाई गई। इन बेटियों को नियमित रूप से आयरन की गोलियां देने तथा आवश्यक मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी प्रत्येक स्कूल की है। तीन महीनों बाद इन सभी बेटियों के हीमोग्लोबीन की जांच के लिए सघन अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीकानेर को एनिमिया मुक्त बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसमें यह अभियान महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएगा। जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत बच्चों की संख्या के अनुरूप दूध पाउडर प्रत्येक स्कूल में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले के जिन स्कूलों की डिमांड राशि जमा करवा दी गई है, उनमें प्राथमिकता से विद्युत कनेक्शन करवाए जाएं। जिन स्कूलों ने अब तक डिमांड राशि जमा नहीं करवाई है, वे जल्दी यह राशि जमा करवाएं। उन्होंने गत माह 29...

एसबीआई में बैंक गार्ड पद के लिए भूतपर्वू सैनिकों के आवेदन आमंत्रित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 4 अक्टूबर। भारतीय स्टेट बैंक में बैंक गार्ड पद पर भर्ती के लिए वर्ग वार बीकानेर जिले के भूतपूर्व सैनिकों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में कट ऑफ डेट (1 अक्टूबर 2021) से गत वर्षों में पंजीकरण या नवीनीकरण के अनुसार वरीयता एवं योग्यता के आधार पर किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि वे भूतपूर्व सैनिक जो अपना रजिस्ट्रेशन या नवीनीकरण नियमित रूप से कराते रहे हैं तथा 1 अक्टूबर 2021 को जिनकी आयु  45 वर्ष से कम है। साथ ही बैंक गार्ड की भर्ती हेतु नियमानुसार निर्धारित अन्य सभी पात्रताएं पूरी करते हैं, उन पूर्व सैनिकों का बैंक गार्ड की सूची में चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार कोविड महामारी में दोनों लोकडाउन की अवधि समाप्त होने के 30 दिवस में रजिस्ट्रेशन या नवीनीकरण करवा लिया है, उन पूर्व सैनिकों को भी शिथिलिता देते हुए उनका नाम भी वरीयता में मानते हुए योग्यता अथवा पात्रतानुसार सूची में शामिल किया जाएगा। इस सम्बंध में अधिक जानकारी के लि...

मारपीट कर सिर काटकर लटकाने की दी धमकी, मामला दर्ज

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । मारपीट कर सिर काटकर लटकाने की धमकी देने का मामला कोतवाली पुलिस थाने में दर्ज हुआ है । यह मामला शीतला गेट बाहर रमण कॉलोनी निवासी विमल राम आचार्य ने अकबर उर्फ बबलु व जान मोहम्मद के खिलाफ दर्ज करवाया है । पुलिस के अनुसार परिवादी विमलराम आचार्य का आरोप है कि अकबर उर्फ बबलु व जान मोहम्मद ने उसके साथ मारपीट की तथा सिर काटकर लटकाने की धमकी दी । परिवादी यह घटना 29 सितंबर को सुथारों की बड़ी गुवाड़ में होना बताया है । फिलहाल पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

विवाहिता की एसिड पिलाकर हत्या का आरोप, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@ रोशन बाफना। बीकानेर के मुक्ताप्रसाद में विवाहिता को एसिड(तेजाब) पिलाकर मारने का मामला सामने आया है। घटना मुक्ताप्रसाद के सेक्टर नंबर 8/437 की बताई जा रही है। 11 सितंबर सुबह 11 बजे एसिड केस हुआ था। जिसके बाद पीड़िता को गंभीर स्थिति में पीबीएम ले जाया गया। जहां से उसे जोधपुर एआईएमएस रेफर कर दिया गया। साजिया ने 23 दिनों बाद 3 अक्टूबर को जोधपुर में दौराने इलाज दम तोड़ दिया। मामले में मृतका की माता मेहरूनिशा पत्नी स्व मोहम्मद आरिफ ने साजिया के पति इरशाद, उसकी सास हसीना, ससुर इमदाद, देवर साहिल खान, ननद सन्नो उर्फ समिना व दिलसाद के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार जैतारण, पाली निवासी साजिया परवीन का निकाह मुक्ताप्रसाद निवासी इरशाद मोहम्मद पुत्र इमदाद के साथ हुआ था। ससुराल वाले साजिया को निकाह के बाद से ही दहेज के लिए परेशान करने लगे। दो माह बाद उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद साजिया के पीहर पक्ष के लोगों ने बीकानेर आकर समझाइश की तो आगे से ऐसा ना करने का आ...

बीकानेर में 10 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 4 अक्टूबर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 10 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित कर दिए गए हैं।   औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक मनोज कुमार ने बताया कि  सरकारी अस्पताल के सामने श्री डूंगरगढ़ स्थित ओम मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 5 से 11 अक्टूबर (7 दिन) के लिए, आदर्श कॉलोनी शास्त्री नगर रोड स्थित आर.आर. मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 6 से 12 अक्टूबर (7 दिन) के लिए, सादुल गंज मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास स्थित श्री जय विनायक मेडिकोज तथा आडसर पुरोहितान स्थित श्री बालाजी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 10 से 13 अक्टूबर (4 दिन) के लिए, बज्जू स्थित श्रीगंगानगर मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 11 से 14 अक्टूबर (4 दिन) के लिए निलंबित कर दिया गया है। टोंगरा ने बताया कि सत्तासर (छत्तरगढ़) स्थित कादरी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, बज्जू स्थित श्रीनाथ मेडिकोज, रामपुरा बस्ती लालगढ़ स्थित तनीषा मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, नाथवाणा (लूणकरनसर) स्थित सुनील मेडिकल स्टोर तथा वेटरनरी कॉलेज रोड स्थित श्याम मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 6 से 1...

बैंक से सात लाख की चोरी का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर ।लूणकरनसर कस्बे के राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक से दो सितंबर को दिनदहाड़े सात लाख रुपयों से भरा बैग चोरी होने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूणकरनसर थानाधिकारी चन्द्रजीत सिंह भाटी ने बताया कि गत दो सितंबर को आरएमजी बैंक का कैशियर रामलाल एसबीआइ शाखा से सात लाख रुपए कैश लेकर आया। उसने रुपयों से भरा बैग कैश काउंटर पर रखा और वॉशरूम चला गया। इस दौरान पीछे से अज्ञात चोर रुपयों से भरा बैग चुराकर ले गए। इस दौरान घटना के बाद से चोरों को पकडऩे के लिए उनके नेतृत्व में टीम जुटी थी ंतथा प्रदेश में अन्य इलाकों में हुई इस तरह की घटनाओं को जोड़कर पता लगाया गया। इस मामले सोमवार को पुलिस ने मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के हुलखेड़ी निवासी अमन कुमार सांसी पुत्र कृष्ण प्रसाद, कडिय़ा निवासी नीतेश पुत्र उमेश सांसी व शक्ति ङ्क्षसह पुत्र दौलतराम सांसी को अलवर जेल से प्रोडक्शन वारंट से गिरफ्तार किया । इसके बाद सोमवार को प्रोडक्शन वांरट से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय से चार दिन का पूछताछ रिमाण्ड मांगा गया है। आरोपियों से पुलिस बरामदगी के प्रयास...