Skip to main content

Posts

राज्य के आठ विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्त, अरुण कुमार होंगे SKRAU के नए कुलपति

बीकानेर बुलेटिन राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने जारी किए आदेश-राज्य के आठ विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्त जयपुर, 29 सितम्बर । राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने विभिन्न सर्च कमेटियों की सिफारिश पर राज्य सरकार के परामर्श से आदेश जारी कर  डॉ. अभय कुमार व्यास को कृषि विश्वविद्यालय, कोटा, प्रो. बगदा राम चौधरी को कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर, डॉ. अरूण कुमार को स्वामी केशवानंद  राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय,  बीकानेर, प्रो. रामसेवक दुबे को जगद्गुरू रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर, डॉ. अजीत कुमार को महाराणा प्रताप कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,उदयपुर, प्रो. प्रदीप कुमार प्रजापति को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर, प्रो. कैलाश सोढाणी को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा  तथा डॉ. बलराज सिंह को श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर का कुलपति नियुक्त किया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मिश्र ने इन सभी को  तीन वर्ष  अथवा सत्तर वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक, जो भी पहले हो के लिए...

घर के कुंड में मिला एक व्यक्ति का शव

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिले के नोखा थाना इलाके में घर के कुंड में एक जने का शव मिला है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय पारसमल ललवानी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति अपने घर पर अकेला रहता था । पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर मोर्चरी में रखवाया है । मिली जानकारी के अनुसार मृतक की शादी के करीब 6 माह बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गयी थी । जिसके बाद वह घर पर अकेला ही रहता है । आसपास के लोगो से जानकारी मिली है कि दोपहर करीब दो बजे तक मृतक पारसमल बाहर ही था और लोगों से बातचीत करते हुए घर गया था । इस सम्बंध में मृतक की बहनों की सूचना दे दी गयी है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।

World Heart Day:  चिरंजीवी योजना ने दी मासूम के दिल को नई धड़कन

बीकानेर बुलेटिन विश्व हृदय दिवस पर बेबी ममता का निशुल्क हुआ हार्ट का ऑपरेशन बीकानेर, 29 सितंबर । विश्व हृदय दिवस के दिन 9 माह की बेबी ममता के हृदय को नया संबल मिला है। दिल में छेद के सफल ऑपरेशन के बाद वह खुलकर सांस ले पा रही है। जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल एपेक्स हॉस्पिटल में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत ममता का निशुल्क हार्ट ऑपरेशन हुआ है। कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ जय किशन सुथार की टीम ने ममता के हृदय को नया जीवन देकर विश्व हृदय दिवस मनाया। जैसा कि भोजासर निवासी पिता मांगीलाल बताते हैं, ममता जब 3 माह की थी तभी से सांस में तकलीफ और धड़कन की समस्या रहती। कई आसपास के व सरदारशहर के अस्पतालों में दिखाया। किसीने निमोनिया बताया तो किसी ने कुछ और । धीरे-धीरे चिकित्सकों ने स्पष्ट कर दिया कि ममता को हृदय की समस्या है। थोड़ा समय दवाइयों के भरोसे निकाल दिया। जब तकलीफ बढ़ने लगी तो संभाग मुख्यालय बीकानेर आ कर दिखाया। निजी अस्पताल एपेक्स हॉस्पिटल के डॉ जय किशन सुथार ने ममता की जांच की तो पता लगा कि दिल में छेद है और सर्जरी ही उपचार है। ऑपरेशन के नाम से ही सभी के चेहरों पर...

REET 2022 का परिणाम जारी, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया परिणाम

बीकानेर बुलेटिन अजमेर।  राजस्थान के अजमेर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीट परीक्षा 2022 का परिणाम जारी किया . परिणाम 5 बजे से परीक्षार्थी ऑनलाइन देख सकते हैं. रीट स्तर प्रथम की परीक्षा में 320014 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए . 2 लाख 3 हज़ार 609 परीक्षार्थी किये गए पात्र रहे. 63.63 प्रतिशत परिणाम रहा. साथ ही स्तर द्वितीय परीक्षा में 11 लाख 55 हज़ार 904 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए. 6 लाख 3 हज़ार 228 पात्र घोषित किए गए. 52.19 प्रतिशत परिणाम रहा. ऐसे करें चेक रीट रिजल्ट - अधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं. - होमपेज पर REET Result 2022 संबंधित लिंक पर क्लिक करें. - अब अगले पेज पर लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें. - रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा. इसे प्रिंट या डाउनलोड कर सकते है.

दिनदहाड़े सरेआम बाइक को पेट्रोल डालकर किया आग के हवाले, वीडियो आया सामने

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।  बीकानेर के नोखा से आ रही खबर के अनुसार कुछ बदमाशों ने दिनदहाड़े मोटरसाइकिल को आग लगा दी है और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। मोटरसाइकिल में लगी आग को देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। वहां पर मौजूद लोगों में से कुछ लोगों ने मोटरसाइकिल में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। वारदात  नोखा के राजेंद्र पेट्रोल पंप के सामने का हुई है। बताया जा रहा है की घटनास्थल पर पुलिस पहुँच गई है। जली हुई मोटरसाइकिल को पुलिस थाने अपने साथ ले गई है।

अगर कर रखा है जुगाड़, तो हो जाए सावधान संभागीय आयुक्त अब एक्शन की तैयारी में

बीकानेर बुलेटिन बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई- संभागीय आयुक्त बीकानेर, 29 सितंबर। संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के. पवन ने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर विद्युत की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।  संभागीय आयुक्त ने गुरुवार को विद्युत निगम एवं बीकेईएसएल के अधिकारियों के साथ बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी किसी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाए तथा ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस का सहयोग भी लिया जाए तथा इससे जुड़ी धाराओं के तहत कानूनी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि फड़ बाजार, पुरानी गिन्नाणी, चूनगरों का मोहल्ला और खटीक मोहल्ला जैसे सर्वाधिक बिजली चोरी वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत सेवा उपलब्ध करवाना सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो। त्योहारों के दौरान विद्युत आपूर्ति से जुड़ी प्रत्येक समस्या का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी और बीकेईएसएल के प्रतिनिधि प्रत्य...

अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जयपुर रोड पर बुधवार देररात को एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार जयपुर रोड पर वैष्णोदेवी मंदिर से आगे सड़क किनारे एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में पड़ा था। पुलिस के अनुसार राहगीरों ने घायल को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। उसके हाथ पर मालाराम नाम लिखा हुआ है।