Skip to main content

Posts

जोश उमंग के साथ दिव्यांग बच्चों ने भी निकाली तिरंगा रैली

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर सेवा आश्रम विशेष आवासीय विद्यालय द्वारा आजादी के अमृत मोहत्सव पर तिरंगा यात्रा निकाली।संचालक भीष्म कौसिक ने बताया कि हमें देश के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का नागरिक होने का गर्व होना चाहिए और जहां पूरा देश आजादी के 75 वें साल पर अमृत महोत्सव को धूमधाम से मना रहा है वहीं सेवा आश्रम ने भी हर वर्ष की भांति दिव्यांग बच्चो के साथ आजादी के रंगों में सराबोर होकर तिरंगा यात्रा निकाली । रैली संचालक महेश माथुर ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है और इसी भाव को देखते हुए सेवा आश्रम विशेष आवासीय विद्यालय के दिव्यांग बच्चो के साथ तिरंगा यात्रा को निकाला गया है। उन्होंने बताया कि हमारा यह पूर्ण प्रयास रहता है कि हम देश के सभी त्योंहार दिव्यांग बच्चो के साथ मनाएं और इस बार 75वे आजादी के अमृत महोत्सव को पूरा देश एक त्योंहार की तरह मना रहा है तो इस महोत्सव को मनाने में पीछे ना रहे इसी प्रयास के साथ आज तिरंगा यात्रा निकाली गई है इस अवसर पर सेवा आश्रम विशेष आवासीय विद्यालय पवन पुरी विशेष शिक्षक श्री पृथ्वीराज, देवेंद्र कुमार वर्मा, अमित सु...

लंपी का कहर, बिना टेंडर दवाइयां खरीदने की छूट-CM गहलोत, बीकानेर जिला कलेक्टर को लगी फटकार

बीकानेर बुलेटिन लंपी से निपटने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिना टेंडर दवाइयां खरीदने की छूट कलेक्टर्स को दे दी है। उन्होंने कहा युद्ध स्तर पर इस बीमारी से निपटने के लिए काम करना है। रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रिव्यू बैठक में बोल रहे थे। गहलोत ने 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे फिर से बैठक बुलाई है। इसमें सभी सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान, कलेक्टर्स, सम्भागीय आयुक्त, सरपंच, पंच, वार्ड पंच, गौशाला संचालक, प्रबंधक, कलेक्टर, सीईओ, जिलापरिषद, पंचायत राज अधिकारी, नगर निगम के मेयर, पालिका चेयरमैन, निकायों के अधिकारी, पशुपालन, कृषि, गोपालन जैसे सम्बंधित विभागों के मंत्री और अधिकारी जुड़ेंगे। गहलोत ने कहा- प्रदेश के तमाम जिला कलेक्टर इस वीसी की तैयारी के लिए अपने विभागों को निर्देश दे दें। मंत्री प्रभारी जिलों में कलेक्टर से कॉन्टेक्ट करें। लंपी प्रभावित जिलों को लेकर बैठक में चर्चा होगी। जिन जिलों में अभी तक लंपी नहीं फैला है, हमारी कमजोरी या लापरवाही से वो जिले प्रभावित हो जाएं, तो हमें दुख होगा। गहलोत ने कहा लंपी डिजीज को हमें गम्भीरता से लेना पड़ेगा। क्योंकि कोरोना में तो पूरी दुनिय...

गंगाशहर में चोरों के हाथ मौज,एक ही दुकान दूसरी बार धावा बोला, दाल नही गली तो बगल वाली दुकान से नगदी ले उड़े

बीकानेर बुलेटिन गंगाशहर स्थित एक ज्वेलरी शौ रूम चोरों के निशाने पर है। सात महीने पहले जिस दुकान से चोर पांच किलो चांदी और पच्चीस ग्राम सोना उड़ा चुके थे, वहीं फिर चोरी का प्रयास हुआ। गनीमत रही कि इस बार सीसीटीवी कैमरा और दुकान का ताला दोनों ही नहीं टूटे। हालांकि चोर इससे निराश नहीं हुए, उन्होंने पास ही स्थित एक रिहायशी मकान पर हाथ साफ कर लिया। करीब एक-दो घंटे चोर बेखौफ इस एरिया में काम करते रहे लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुके हैं, उसी आधार पर पुलिस तलाश कर रही है। गंगाशहर में कान्हा ज्वैलर्स की दुकान पर चोरों ने 18 दिसम्बर 2021 की रात सैंधमारी की थी। तब भी सोना और चांदी चोरी हुए थे। इस बार दुकान मालिक रामकिशन सोनी ने मजबूत ताले लगाए थे जो काफी देर मशक्कत के बाद भी नहीं टूटे। इस पर चोर ने पास ही स्थित जगराम गोदारा के मकान पर हाथ साफ कर लिए। यहां चोरी हुए सामान की अब तक पुष्टि नहीं हुई है। जगराम के घर से पच्चीस हजार रुपए नगद और दो मोबाइल लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी तोड़ने का प्रयास चोरों ने कान्हा ज्वैलर्स पर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने का प्रयास किया। एक क...

आजादी के 75 साल बाद भी दलित बच्चे को जातिवाद का शिकार होना पड़ा, पानी की मटकी को छूने पर मिली मौत, ये कैसी आज़ादी!

बीकानेर बुलेटिन दलित छात्र ने स्कूल में पानी की मटकी क्या छू ली, टीचर ने उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। पिछले करीब 24 दिन से बच्चे का अहमदाबाद में इलाज चल रहा था। इससे पहले उदयपुर में भी इलाज चला था। घटना राजस्थान के जालोर जिले के सायला थाना क्षेत्र के सुराणा गांव की है। पिता का आरोप है कि 20 जुलाई को तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले उनके 9 साल के बेटे इंद्र मेघवाल ने पानी की मटकी को छू ली थी। इसके बाद टीचर छैल सिंह ने इतनी पिटाई की थी कि उसकी हालत गंभीर हो गई। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया है। उस मटकी से सिर्फ टीचर पानी पीते थे बच्चे के पिता देवाराम ने बताया कि स्कूल में जातिवाद के नाम पर मेरे बेटे की पिटाई की गई। सामान्य दिनों की तरह 20 जुलाई को भी इंद्र स्कूल गया था। सुबह करीब साढ़े दस बजे उसे प्यास लगी। उसने स्कूल में रखी मटकी से पानी पी लिया। उसे नहीं पता था कि यह मटकी स्कूल के टीचर छैल सिंह के लिए रखी गई है। इससे सिर्फ छैल सिंह ही पानी पीते हैं। छैल सिंह ने इंद्र को बुलाया और जमकर पीटा। इतना पीटा की उसकी दाहिनी आंख और कान पर अंदरुनी चोटें आईं। छैल सिंह ने जातिसूचक शब्दों ...

एमजीएसयू की पहल हर घर तिरंगा अभियान में ग्राम स्वरूपदेसर हुआ तिरंगामय, हर घर तिरंगा अभियान में दिखा ग्राम स्वरूपदेसर की महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह : डॉ. मेघना शर्मा

बीकानेर बुलेटिन एमजीएसयू की पहल हर घर तिरंगा अभियान में ग्राम स्वरूपदेसर हुआ तिरंगामय  स्वरूपदेसर को स्मार्ट विलेज बनाना रहेगा एमजीएसयू का प्रयास : प्रभु दान चारण   हर घर तिरंगा अभियान में दिखा ग्राम स्वरूपदेसर की महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह : डॉ. मेघना शर्मा आजादी के अमृत महोत्सव थीम से गांव-गांव को जोड़ना जरूरी : डॉ. बिट्ठल बिस्सा भारतीय ग्रामीण संस्कृति को भरपूर जीता है हमारा राष्ट्रीय ध्वज : डॉ॰अनिल कुमार दुलार एमजीएसयू द्वारा गोदित ग्राम स्वरूपदेसर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज पंचायत के सदस्यों को साथ लेकर एमजीएसयू के प्रतिनिधि दल ने रैली के रूप में गांव के प्रत्येक घर में तिरंगा लगवाने, फहराने व प्रत्येक व्यक्ति को तिरंगे का महत्व समझाने का सुप्रयास किया। एमजीएसयू का प्रतिनिधिदल शनिवार सुबह तिरंगे लेकर स्वरूपदेसर पहुंचा।  ग्राम पंचायत व समिति के समस्त सदस्यों से चर्चा करते हुए प्रत्येक घर पर तिरंगा लगाने की अपील के साथ साथ आज़ादी के अमृत महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गांव के एक एक सदस्य को तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील की। एमजीएसयू के दल में गोद...

बीकानेर में एक किलोमीटर लंबा तिरंगा:जोश के साथ निकला तिरंगा, बच्चों ने दी सलामी, हाथ लगाने की मची होड

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।  घर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को बीकानेर में करीब एक किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकली। इस दौरान एक किलोमीटर लंबा तिरंगा लोग हाथ में लेकर चले, बच्चों ने सलामी दी तो बड़ों ने हाथ लगाकर ही खुद को गौरवान्वित महसूस किया। यहां एमएम स्कूल मैदान से जस्सूसर गेट से आगे सहारण पेट्रोल पंप तक तिरंगे को लेकर हजारों लोग आगे बढ़े। एक रोल में लगे इस तिरंगे को बड़े सम्मान के साथ एमएम ग्राऊंड से रवाना किया गया। यहां सैकड़ों की संख्या में पहुंचे युवाओं ने राष्ट्रगान किया तो हर कोई सावधान मुद्रा में नजर आया। इसके बाद एमएम ग्राऊंड से सहारण पेट्रोल पंप तक लोग दोनों तरफ कतार लगाकर खड़े थे। इतने लंबे तिरंगे को देखने और उसे छूने की जैसे होड मची हुई थी। कई स्कूली छात्रों ने भी कतारबद्ध खड़े होकर तिरंगे को सलामी दी और अपने हाथ से कुछ दूरी तक तिरंगा लेकर गए। इसमें विंग्स इंटरनेशनल स्कूल और बेसिक इंग्लिश स्कूल के स्टूडेंट्स ने खास रुचि दिखाई। भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष वेद व्यास के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता भी इस यात्रा में शामिल हुए। भाजपा नेता भी यात्रा में न...

बस व स्कोर्पियो की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक अन्य घायल

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। इंदिरा गांधी नहर की आरडी 945 पर बस व स्कोर्पियो की आमने सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई लेकिन स्कोर्पियों में सवार तीनों यात्री चोटिल हुए। जैसलमेर से बज्जु आ रही एक निजी बस और बज्जू से नाचना की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो दोपहर करीब सवा दो बजे आमने सामने भिड़ंत हुई। स्कॉर्पियो में तीन लोग सवार थे। तीनों को जबर्दस्त चोट लगी। इन्हें गंभीर अवस्था में ही बज्जू सीएचसी पहुंचाया गया जहां रामकिशोर पुत्र उगाराम जाट निवासी सेंदनी नागौर उम्र 40 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामप्रकाश पुत्र अणदाराम जाट निवासी जोरावरपुरा (38) और रामस्वरूप पुत्र मोहनराम बिश्नोई निवासी रोटू नागौर उम्र 40 वर्ष को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में रामप्रकाश जाट ने दम तोड़ दिया। रामस्वरूप बिश्नोई का इलाज चल रहा है। पहचान मुश्किल से हुई तीनों घायलों की पहचान करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों के फोटो के साथ कुछ लोगों ने वॉयस मैसेज वायरल किए। इसके बाद गाड़ी के नंबर से पता चला कि ये नागौर की है। इस...