Skip to main content

Posts

गंगाशहर:नोखा रोड़ पर सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर :गंगाशहर के नोखा रोड़ पर सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना आज शाम को नोखा रोड़ की है। जहां पर महिला अपने जानकार के साथ रिश्तेदार के यहां जा रही थी। इसी दौरान बाइक स्लिप हो गयी और महिला बुरी तरीके से जख्मी हो गयी। जहां से महिला को पीबीएम ले जाया गया जहां पर चिकित्साकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया महिला की पहचान गंगाशहर निवासी कौशल्या पत्नी विरेन्द्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शव पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है।

बीकानेर के RTI कार्यकर्ता राजपुरोहित नागौर में सम्मानित

बीकानेर बुलेटिन सूचना के 16 वी वर्ष गांठ पर नागौर में होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलन में बीकानेर के कोलायात निवासी सूचना सिपाही दलीपसिंह राजपुरोहित को सस्था  ने प्रसिशन पत्र देकर सम्मानित किया । राजपुरोहित पिछले एक वर्ष से बीकानेर जिले के भृष्ट अधिकारियों से कानून की लड़ाई लड़ रहे है है उन्होंने कई भृष्ट अधिकारियों के खिलाफ आयोग में अपीलें करके सुनवाई कर रहे है कुछ अधिकारियों के खिलाफ लोकायुक्त से पत्राचार करके कार्यवाही करवाई है सूचना के अधिकार के सम्बंद में सम्मेलन में बताया कि भृष्ट अधिकारियों की नींद उड़ाने का एक ही अधिकार सूचना का अधिकार इसको जनता की भलाई के लिए प्रयोग में लेना चाहिये। दिनांक  12.10.2021 को सूचना के अधिकार RTI ACT के 16 वें वर्षगाँठ पर नागौर किसान छात्रावास में हुए RTI सेमिनार में अखिल भारतीय एक्टिविस्ट मंच द्वारा  दलीपसिंह राजपुरोहित को सम्मानित किया गया... राजपुरोहित को वरिष्ठ RTI कार्यकर्ता श्री राव धनवीर सिंह जी  बालोतरा से सुमेर गौड़ सीकर से पी एस जाट ,जोधपुर से आर एन चौधरी  ने  प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया व दलीपसिंह के उज्ज्व...

बीकानेर:सीएमएचओ पहुंचे नापासर थाने, डेंगू के 26 नए केस के साथ कुल संख्या पहुंची 290

बीकानेर बुलेटिन डेंगू के विरुद्ध जागरूकता: जिले में सैंकड़ों स्थानों पर हुई एन्टी लार्वल गतिविधियां महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका सीएमएचओ पहुंचे नापासर थाने, करवाई कार्मिकों की स्वास्थ्य जांच बीकानेर, 13 अक्टूबर। जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देश पर डेंगू के खिलाफ जागरूकता और एंटी लार्वल गतिविधियों को बुधवार से और अधिक गति मिली। स्वास्थ्य विभाग की एएनएम व महिला सीएचए ने जिले भर में 1 हजार 138 स्थानों पर रुके हुए पानी के स्रोतों या पात्रों का सफाया किया गया। जिले भर में 431 स्थानों पर साईफेनोथ्रीन कीटनाशक का स्प्रे किया गया। सर्वोदय बस्ती, इंदिरा कॉलोनी, रामपुरा बस्ती, लालगढ़, गुरुद्वारा कॉलोनी, गंगाशहर, भुट्टों का बास, सुभाष पुरा व शहरी परकोटा सहित बीकानेर शहर के कुल 28 स्थानों पर फोगिंग की कार्यवाही की गई। आमजन को डेंगू संबंधी सावधानियां व रोकथाम संबंधी जानकारी देते हुए कुल 661 जनजागरण गतिविधियां आयोजित की गई।  सीएमएचओ डॉ. ओ. पी. चाहर व डॉ. अनिल वर्मा स्वास्थ्य दल के साथ नापासर थाने पहुंचे। वहां कबाड़ में बड़ी संख्या में मच्छर पाए गए, जिन्हें साफ करवाया गया। स...

बीकानेर:चेतावनी के बाद हरकत में शिक्षा विभाग, दीपावली पर स्कूलों में अवकाश को लेकर आदेश जारी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर: दीपावली पर होने वाले अवकाश को लेकर शिक्षा विभाग ने आज एक आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार दीपावली अवकाश की तिथियों में बदलाव किया है।  शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने यह अवकाश 29 अक्टुबर से 7 नवम्बर तक करने के संशोधित आदेश निकाले है। आपको बता दें। दीपावली पर होने वाले अवकाश को लेकर शिक्षक संगठनों के आन्दोलन की चेतावनी के बाद हरकत में आ गया। शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने यह अवकाश 29 अक्टुबर से 7 नवम्बर तक करने के संशोधित आदेश निकाले है। साथ ही शिविरा पंचाग निर्दिष्ट अवकाशों के अतिरिक्त संस्था प्रधान सत्र में दो दिवसों का अवकाश घोषित करने को भी कहा है। प्रधान मार्गदर्शिका के अनुसार एक मध्यावधि अवकाशसे पहले एवं दूसरा माध्यवधि अवकाश के बाद ये अवकाश किये जाने के निर्देश दिए है। यहीं नहीं शैक्षिक सम्मेलन कोरोना गाइडलाईन के अनुसार प्रशासन की अनुमति पश्चात जारी होने वाले शिविरा पंचाग के अनुसार किये जाने के आदेश निकाले

उच्च शिक्षा मंत्री ने दासौड़ी में एक करोड़ रुपये से अधिक राशि के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर,13 अक्टूबर। उच्च शिक्षा मंत्री भँवर सिंह भाटी ने बुधवार को दासौड़ी गांव में 1 करोड़ रुपये से अधिक राशि के कार्यों का लोकार्पण किया। उच्च शिक्षा मंत्री ने ओसियां से बीकानेर वाया आउ दासौड़ी-झझू सड़क का लोकार्पण किया। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा इस पर 70.78 रुपये व्यय किए गए हैं। इसी प्रकार भाटी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दासौड़ी में समग्र शिक्षा की ओर से नाबार्ड आरआईडीएफ योजना के तहत 26.06 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित तीन हॉल और बरामदे का लोकार्पण किया।  इस मौके पर दासौड़ी सरपंच मोहनदान रतनू, पूर्व सरपंच रामदयाल रतनू और जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने उच्च शिक्षा  मंत्री भंवर सिंह भाटी के व्यवहार और सामाजिक सरोकारों की चर्चा करते हुए कहा कि सब की भलाई की चिन्ता करने वाले  ऐसे लोग विरले ही होते हैं। उन्होंने  मंत्री से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए उनके सरल व्यक्तित्व पर अपनी राय दी और कहा कि उनका व्यवहार और व्यक्तित्व हर किसी के लिए मिसाल है। जो भी इनसे मिलता है, उसे वे अपना बना लेते हैं। इससे उनसे जुड़ने वालों का हौसला बढ़ता है अधिक ऊर्जा के स...

बीकानेर:तोड़फोड़ कर जबरन रास्ता निकालने का प्रयास, मामला दर्ज

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर,12 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में हाइवे पर स्थित मोदी फार्म हाऊस के सामने तोड़ फोड़ कर जबरन रास्ता निकालने का आरोप लगाते रामचंद्र मोदी ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि मोमासर बास निवासी रामचन्द्र मोदी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि हमारा पैतृक खातेदारी का खेत खसरा नम्बर 382 रोही श्रीडूंगरगढ़ में स्थित है। इस भूमि का मेरे व मेरे भाई लक्ष्मीनारायण के नाम से औद्योगिक प्रयोजनार्थ रूपान्तरण करवा रखा है और हमारे खेत की भूमि के पूर्वी तरफ सीमेन्ट के पीलरों व सीमेन्ट की पट्टिया लगाकर सीमांकन कर रखा है तथा नेशनल हाईवे की तरफ व उतरी पश्चिमी तरफ तार पट्टियों से सीमांकन कर रखा है। हमारे इस खेत के उत्तरी ओर भगवानमल पुत्र कुनणमल सोनी निवासी श्रीडूंगरगढ़ की संयुक्त खातेदारी का खेत खसरा नम्बर 381 स्थित है। प्रार्थी ने बताया कि हमने अपने इस खेत में हम सीमेन्ट के बिलिया, पीलर व पट्टिया, बजरी खण्डा आदि विक्रय का कार्य करते है तथा खेत में चाय की होटल भी कर रखी है। 9.10.2021 शनिवार को मैं एक मजदूर के साथ खेत में था तभी रात्रि करीब 11 बजे भगवान...

बीकानेर:संवित धनुर्वेद संस्थान ने जीते स्वर्ण व रजत पदक

बीकानेर बुलेटिन संवित धनुर्वेद संस्थान ने जीते स्वर्ण व रजत पदक एम एम ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता (सबजूनियर वर्ग) में संवित धनुर्वेद संस्थान ने परचम लहराया। कोच आशीष आचार्य व दीपक रांकावत ने बताया कि संस्थान के खिलाडी देवेंद्र पुनिया ने 676 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता और विष्णु दत्त ने 674 अंक प्राप्त कर रजत पदक जीता। ये खिलाड़ी हनुमानगढ़ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीकानेर का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अतिरिक्त देवेंद्र पुनिया जूनियर वर्ग में भी बीकानेर का प्रतिनिधित्व करेंगे।