बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 19 जून। जिला कलक्टर नमित मेहता ने लूणकरनसर में क्रय-विक्रय सहकारी समिति व ग्राम सेवा सहकारी समिति का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं केन्द्रों के माध्यम से किसानों को लाभांवित किए जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिला कलक्टर ने ग्राम सेवा सहकारी समिति और क्रय-विक्रय सहकारी समिति लूणकरनसर के व्यवस्थापक से खाद, बीज की वितरण प्रक्रिया का गहन जानकारी ली एवं रिकॉर्ड की जांच की। उन्होंने सीसीबी लूणकरनसर का भी निरीक्षण किया और बैंक द्वारा किसानों को दिए गए फसली ऋण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जीएसएस पर खाद की उपलब्धता की जानकारी ली। जिला कलक्टर शनिवार को दोपहर बाद लूणकरनसर के क्रय-विक्रय सहकारी समिति के भण्डार व ग्राम सेवा सहकारी समिति के कार्यालय पहुंचे। यहां किसानों को दिए गए रबी एवं खरीफ ऋण, फसल बीमा, केन्द्र द्वारा खाद की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। समिति पर स्टॉक रजिस्टर एवं अन्य रिकॉर्ड की जांच भी की। यहां उन्हें बताया गया कि खरीफ सीजन के लिए क्रय-विक्रय सहकारी समिति में 1000 डीवीपी थैले, 1200 थैले यूरिया व 1400 बैग सुपर फास्ट फै...
Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक