Skip to main content

Posts

प्रदेश में 10 मई से 24 मई तक सख्त लॉकडाउन,ये रहेगी शादी समारोह पे गाइडलाइंस

बीकानेर बुलेटिन जयपुर 6 मई मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों एवं युवा वर्ग में बढ़ते कोरोना संक्रमण तथा मृत्यु की संख्या पर गहन चिता व्यक्त की गई मंत्रिपरिषद ने इसके दृष्टिगत संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश में 10 मई से 24 मई तक सख्त लौकठाउन लागू करने का निर्णय किया है। परिषद द्वारा पांच सदस्यीय मंत्री समूह के सुझावों पर चर्चा कर महामारी के प्रसार को रोकने के लिए बैठक में किए गए निर्णय इस प्रकार है राज्य में 10 मई को प्रात: 5 बजे से 24 मई को प्राप्त 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। • राज्य में विवाह समारोह 31 मई 2021 के बाद ही आयोजित किए जाएं। • विवाह से संबंधित किसी भी प्रकार के समारोह डीजे बारात एवं निकासी तथा प्रीतिभोज आदि की अनुमति 31 मई तक नहीं होगी। • विवाह घर पर ही अथवा कोर्ट मैरिज के रूप में ही करने की अनुमति होगी जिसमें केवल 11 व्यक्ति ही अनुमत होंगे जिसकी सूचना वेब पोर्टल Covidinfo.rajasthan.gov.in पर देनी होगी। • विवाह में बैण्ड-बाजे हलवाई, टेन्ट या इस प्रकार के अन्य किसी भी व्यक्...

बड़ी खबर:राजस्थान में लगा सम्पूर्ण लॉकडाउन , शादियों पे लगा काल

बीकानेर बुलेटिन प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 31 मई तक शादी समारोह पर लगी रोक सरकार ने 10 मई सुबह 5 बजे से 24 मई शाम 5 बजे तक लॉक डाउन लगा दिया है।

स्पूतनिक का बड़ा ऐलान, लाइट वर्जन टीका सिंगल डोज में ही करेगा कोरोना का काम तमाम

बीकानेर बुलेटिन रूस की कोरोना वायरस वैक्सीन स्पूतनिक ने गुरुवार को एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि स्पूतनिक वी का लाइट वर्जन सिंगल डोज में ही कोरोना वायरस का काम तमाम कर देगा। रूस ने कहा कि स्पूतनिक वी का लाइट वर्जन सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन है जो कि 80 फीसदी तक प्रभावी है। कंपनी का दावा है कि उसका लाइट वर्जन वैक्सन दो डोज वाले टीकों की तुलना में सिंगल डोज में ही अधिक कारगर है। स्पूतनिक के इस लाइट वर्जन वैक्सीन को रूसी सरकार की मंजूरी भी मिल गई है। स्पूतनिक वी ने कहा कि वैक्सीन के लाइट वर्जन से टीकाकरण को गति मिलेगी और महामारी को फैलने से रोकने में मदद करेगा। स्पूतनिक ने कहा कि वैक्सीन के लाइट वर्जन की प्रभावकारिता ओवरआल 79.4 फीसदी रही है। 91.7 फीसदी लोगों में मात्र 28 दिन के भीतर वायरस से लड़ने की एंटीबॉडी बन गई। कंपनी ने कहा कि 100 फीसदी लोग जिनके शरीर में पहले से इम्यूनिटी थी उनको वैक्सीन लेने के बाद शरीर का एंटीबॉडी लेवल 10 दिन में 40 गुना बढ़ गया  बता दें कि रूस की कोरोना वायरस वैक्सीन स्पूतनिक वी के इस्तेमाल के लिए भारत सरकार ने भी मंजूरी दे दी है। रूसी वैक्सीन स्पूतन...

कोविड-19 संक्रमित आसाराम की हालत बिगड़ी, आईसीयू में किया गया रेफर

बीकानेर बुलेटिन जोधपुर : किशोरी पर यौन हमला करने को लेकर जेल में बंद स्वयंभू बाबा आसाराम बापू को कोरोना वायरस संक्रमित पाये जाने के दो दिन बाद यहां एक अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में ले जाया गया. सूत्रों ने बताया कि आसाराम को एम जी अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया है, उन्हें सांस लेने में परेशानी के बाद कल रात अस्पताल ले जाया गया था. उनकी उम्र 80 साल के आसपास है. एक सूत्र ने कहा, उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है और उनकी दशा स्थिर बतायी जाती है. दो दिन पहले आसाराम के नमूने लिए गए जोधपुर केंद्रीय कारागार के सूत्रों ने बताया कि दो दिन पहले आसाराम और अन्य कैदियों के नमूने जांच के लिए लिए गए और जांच में आसाराम संक्रमित पाये गये जिसके बाद उनका उपचार शुरू किया गया. एक जेल अधिकारी ने कहा, बुधवार रात को उनकी दशा बिगड़ गयी . उन्होंने ज्वर और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी. हम रात में ही उन्हें एम जी अस्पताल ले गये. वैसे एस एन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने इस संबंध में कुछ कहने से इनकार किया. एम जी अस्पताल इसी कॉलेज के अंतर्गत आता है. अस्पताल के बाहर जुटे अनुयायी इस बीच उनके समर्थक और...

बीकानेर:कोविड गाइडलाइन अवहेलना पर निगम ने सीज किए 4 संस्थान

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 6 मई। कोविड एडवाइजरी की अवहेलना पाए जाने पर नगर निगम के प्रवर्तन दल ने गुरुवार को 4  संस्थानों को सीज कर 5 हजार 500 रूपये की शास्ति वसूल की है। नगर निगम आयुक्त ए एच गौरी ने बताया कि राजस्व अधिकारी जगदीश खीचड़ के नेतृत्व में निरीक्षण के दौरान पवनपुरी स्थित बिल्ड एंड बोल्ड जिम एवं फिटनेस सेंटर तथा जोशीवाड़ा स्थित बीकानेर काइट सेंटर को गैर अनुमति श्रेणी में होने के बावजूद खुला पाए जाने पर सीज किया गया। इसी प्रकार रामपुरा रोड स्थित महावीर जनरल स्टोर व शीतला गेट स्थित सफी मोहम्मद जनरल स्टोर को निर्धारित समयावधि के पश्चात भी खुुली रखने पर सीज किया गया। कार्यवाही के दौरान अशोक व्यास, स्वच्छता निरीक्षक हितेश यादव, किशन व्यास, विनोद स्वामी, कोतवाली थानाधिकारी नवनीत सिंह व एएसआई मातादीन मीणा मौजूद रहे।

कोरोना अपडेट:दिनभर में आये इतने संक्रमित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर कोरोनावायरस संक्रमण की चेन बीकानेर में लगातार बढ़ती जा रही है तमाम प्रशासन के प्रयास व स्वास्थ्य विभाग के प्रयास विफल होते हुए दिखाई दे रहे हैं लगातार नए मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। रोजाना जारी होती रिपोर्टों में नए मरीज सामने आ रहे हैं सवेरे जारी हुई रिपोर्ट में 637 नए मरीज सामने आए आज शाम गुरुवार को जारी हुई दूसरी रिपोर्ट में फिर नए पॉजिटिव शाम को आए अभी जारी हुई रिपोर्ट में 252 नए पॉजिटिव सामने आए इस तरह आज का आंकड़ा 889 पर पहुंच गया है। आज कुल 2788 सैंपल लिए गए थे जिसमें 889 नए मरीज सामने आए है।

बीकानेर: 11 मई को विश्व शांति महायज्ञ

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@ इस वैश्विक महामारी की निवृत्ति हेतु विश्व शांति 108 कुंडीय महायज्ञ 108 आचार्य पं. विद्वानों के द्वारा अपने ही घर मे और अपने ही गांव में गाइड लाइन का पालन करते हुए ।   एक साथ एक दिन में इस महायज्ञ में अपनी भागीदारी  निभाने जा रहे हैं इस तरह का यह दिव्य अनुष्ठान पहली बार होने जा रहा है बहुत गर्व और खुशी का विषय है इस महायज्ञ में बीकानेर ,नागौर, चूरु,श्री गंगानगर,व जोधपुर, सहित अनेक गांव शहर से विद्वान जुड़े हैं सोशल नेटवर्क के माध्यम से यह अपने आप में एक अभूतपूर्व कार्यक्रम होगा , शास्त्रों में यज्ञ की बहुत बड़ी महिमा बताई गई है।  देशी गौ माता के उपले पर जब घी की आहुति दी जाती है तब हजारों टन ऑक्सीजन बनता है ऐसा शास्त्रों में प्रमाण है यज्ञ से वर्षा ,वर्षा से अन्न, अन्न से सृष्टि, यज्ञ की महिमा अपरंपार है  यज्ञ सर्वोच्च है। पं. गोपाल पाणेचा ने बताया यह दिव्य अनुष्ठान तारीख 11 मई 2021  अमावस्या को समय प्रात:9:15 से 1.00 तक होने जा रहा है  इस महायज्ञ में भारत के मूर्धन्य  विद्वानों का स स्नेह आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है! अतः आप सभी...