Skip to main content

सोशल मीडिया फॉलो करने वालों की पुलिस कर रही है धरपकड़, एक महिला सहित छह गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। सोशल मीडिया पर अपराधिक प्रवृति के युवाओं के फोटो, वीडियो को लाइक व शेयर करना भारी पड़ रहा है। बीकानेर की साइबर सेल ने एक साथ पांच थानों के साथ मिलकर एक महिला और पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि उसने ईनामी बदमाश के सोशल मीडिया को हैंडल किया।


नोखा पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इसमें राधेश्याम पुत्र नरेंद्र कुमार बिश्नोई उम्र 18 साल और राधेश्याम पुत्र भंवरलाल जाट उम्र 26 साल को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों पर आरोप है कि लाइटर गन से लोगों को डराने व धमकाने व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का कृत्य किया।

महाजन पुलिस ने रामकिरण उर्फ राजेश नाई उम्र 22 साल को गिरफ्तार किया है। उसने भी सोशल मीडिया पर आपराधिक प्रवृति के लोगों का गुणगान किया। कोटगेट पुलिस ने आशीश तंवर उम्र 23 साल को गिरफ्तार किया है। हथियारों के साथ पोस्ट शेयर करने के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है। गजनेर पुलिस ने अशोक मेघवाल उम्र 23 साल को गिरफ्तार किया है। उसने भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

एक महिला भी गिरफ्तार

उधर, नयाशहर पुलिस ने ऑपरेशन साइबर क्लीन के तहत महिला को गिरफ्तार किया है। जिले के कई थानों में वांछित इनामी अपराधी अनिल बिश्नोई की महिला साथी को गिरफ्तार किया है। ये महिला अनिल बिश्नोई को लंबे समय से सोशल मीडिया पर फॉलो कर रही थी। पुलिस ने इस महिला का नाम उजागर नहीं किया है। साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान करती थी।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।