Skip to main content

चौथी आंख से भी अपराध और अपराधियों पर निगरानी, एयर स्ट्राइक की तैयारी कर रही है बीकानेर पुलिस

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। अब शहर में तीसरी ही नहीं, चौथी आंख से भी अपराध और अपराधियों पर निगरानी रखी जा रही है। यह चौथी आंख आसमान में किसी बाज की तरह मंडराते बीकानेर पुलिस के ड्रोन कैमरे की है। अपराध नियंत्रण व निगरानी के लिए तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरों पर काफी भरोसा है, लेकिन चौथी आंख ड्रोन कैमरे न केवल निगरानी में उपयोगी साबित होंगे, बल्कि अपराध की वारदात को रोकने में भी मददगार बनेंगे, ऐसी उम्मीद है। फिलहाल सदर, नयाशहर, कोटगेट एवं कोतवाली थाना क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है।

शहर में 13 संवेदनशील क्षेत्र चिन्हित

शहरभर में 13 संवेदनशील व अति-संवेदनशील क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं। सदर थाना क्षेत्र का भुट्टों का बास, कुचीलपुरा, कोटगेट थाना क्षेत्र का कसाइयों की बारी, पाबूबारी, धोबीतलाई, कोतवाली थाना क्षेत्र का शीतला गेट, गुलजार बस्ती, नयाशहर थाना क्षेत्र का मुक्ताप्रसाद, रामपुरा बस्ती, खान कॉलोनी, बंगलानगर, सर्वोदय बस्ती, गंगाशहर थाना क्षेत्र की चौधरी कॉलोनी क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। इन क्षेत्रों में कई अपराधियों व उनके गुर्गों ने ठिकाने बना रखे हैं। अपराधियों व उनके ग्रुगों की हरकतों पर निगरानी रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है।

पांच जवानों को दिया प्रशिक्षण

पुलिस के पास फिलहाल दो ड्रोन हैं। एक पुलिस अधीक्षक और दूसरा बीकानेर पुलिस रेंज कार्यालय के पास। इन दोनों ड्रोन से निगरानी करने के लिए ड्रोन ऑपरेट करने की स्पेशल टीम प्रशिक्षण दे रही है। हाल ही में जयपुर से एक दक्ष प्रशिक्षकों की टीम बीकानेर आई, जिसने रेंज कार्यालय के पांच कार्मिकों को ड्रोन ऑपरेट करने का प्रशिक्षण दिया है। हेडकांस्टेबल विमलेश बिजारणिया, ड्रोन एक्सपर्ट सुनील कुमार, कांस्टेबलगंगाराम, बाबूलाल, रविन्द्र को भी प्रशिक्षित किया गया है।

इसलिए पड़ रही जरूरत

पुलिस सूत्रों की मानें, तो आगामी दिनों में राष्ट्रपति का बीकानेर दौरा, एनएसजी अधिकारियों का दौरा सहित अन्य वीआईपी लोगों की विजिट के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने सभी थानाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने और गश्त बढ़ाने की हिदायत दी है

इनका कहना है...

रूफटॉप की चेकिंग ड्रोन कैमरे से आसानी से की जा सकती है। अपराधियों को दबोचने एवं आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए ड्रोन मददगार साबित हो सकते हैं। कई बार पुलिस की गश्त के दौरान अपराधी दूर से सतर्क हो जाते हैं और मौके से भाग जाते हैं, जबकि ड्रोन कैमरे से अपराधियों की स्पॉट की सही लोकेशन मिलती है, जिससे उनकी धरपकड़ की जा सकती है। ड्रोन वीआईपी मूवमेंट के अलावा यातायात समस्या के साथ-साथ कई तरह के अपराधों पर नियंत्रण रखने में मददगार साबित होगा-- ओमप्रकाश, पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।