Skip to main content

18 वर्ष से कम आयु में वाहन चलाते पाए गए तो होगी कड़ी कार्रवाई, जिला कलक्टर ने ट्रैफिक पुलिस को दिए निर्देश

बीकानेर बुलेटिन





सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित


बीकानेर, 20 फरवरी। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु में कोई यदि दुपाहिया या अन्य वाहन चलाता पाए जाए तो वाहन सीज करते हुए नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।

सड़क सुरक्षा समिति की सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिला कलक्टर ने ट्रैफिक पुलिस को इस संबंध में सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि नियम तोड़ने वालों में पुलिस का भय रहना चाहिए। 

रोड सेफ्टी रिपोर्ट की अनुपालना के लिए संयुक्त निरीक्षण के निर्देश
भगवती प्रसाद कलाल ने रोड सेफ्टी रिपोर्ट की अनुपालना के लिए संयुक्त निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने कहा कि पूर्व में ज्वाइंट विजिट की अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई है। इसे गंभीरता से लेने के निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि हर  माह के हर दूसरे शनिवार को एन एच और चौथे शनिवार को एन एच ए आई की संयुक्त विजिट की जाए। इस भ्रमण के दौरान ब्लैक स्पाट पर साइनेज, लाइट, कामिंग जोन निर्धारण, सड़क किनारे झाड़ झंकाड की साफ़ सफाई, कैट आइज लगवाने , अवैध कट सहित सड़क सुरक्षा से जुड़े समस्त बिन्दुओं का समीक्षा हों। जिला कलक्टर ने कहा कि शहर में सुचारू और व्यवस्थित ट्रैफिक के लिए ट्रैफिक पुलिस रैंडम चैक करें जिससे पुनः अव्यवस्था ना बने।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलाएं हेलमेट जांच का सघन अभियान
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस सभी एन एच और एन एच ए आई के टोल नाकों पर पुलिस कार्मिक की राउंड द क्लोक ड्यूटी लगाएं।‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ बिना हेलमेट लगाए जाने वाले दुपहिया वाहन सवार का चालान काटें अथवा जागरूकता फिल्म दिखाई जाए। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों व ब्लैक स्पाट पर  सख्ती दिखाते हुए चालान में 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करें और इसकी अनुपालना रिपोर्ट अनिवार्यतः प्रस्तुत की जाए।
उन्होंने बीकानेर- श्रीडूंगरगढ़ मार्ग सड़क पर बढ़ती दुघर्टनाओं के मद्देनजर संयुक्त निरीक्षण के भी निर्देश दिए।

नियमित रूप से लगे नेत्र जांच शिविर
भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि चिकित्सा विभाग वाहन चालकों में दृष्टि दोष जांच हेतु नियमित नेत्र जांच शिविर लगाएं और  मौके पर ही आवश्यकतानुसार चश्मा उपलब्ध करवाया जाए।

जिला कलक्टर ने जिले के समस्त राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित ढाबों के आगे रैलिंग लगवाते हुए रिफ्लेक्टर लगवाना सुनिश्चित करने के लिए सभी उपखंड़ अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नगर) हरिशंकर, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी मुकेश गुप्ता, डी टी ओ भारती नथानी,  एन एच ,एन एच ए आई अभियंता सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

पीडब्ल्यूडी , यूआईटी के विभिन्न कार्यों की समीक्षा
जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगर विकास न्यास, आरएसएलडीसी सहित  द्वारा करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की और गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्य को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।