Skip to main content

बीकानेर में किसी भी दुकानों में प्रदर्शित नहीं किए जा सकेंगे तंबाकू उत्पाद, पढ़े पूरी खबर

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। कोटपा अधिनियम 2003 के प्रावधानों की पालना करवाने के लिए मंगलवार को तंबाकू विक्रेताओं की प्रशिक्षण कार्यशाला संभागीय आयुक्त कार्यालय सभा कक्ष में हुई।

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने कहा कि किसी भी दुकान में तंबाकू उत्पादों का विक्रय के लिए प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। प्रत्येक माह के अंतिम दिवस को ‘नो टोबेको डे’ के रूप में मनाया जाए तथा इस दिन किसी भी तंबाकू उत्पाद का विक्रय नहीं किया जाए। दुकानदार द्वारा खुली सिगरेट का विक्रय नहीं किया जा सकेगा। संभागीय आयुक्त ने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के किसी भी बच्चे को तंबाकू उत्पाद का विक्रय नहीं किया जाए तथा यह भी सुनिश्चित किया जाए कि 18 वर्ष से कम आयु के किसी बालक द्वारा तंबाकू उत्पाद का विक्रय न किया जा रहा हो।

उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाओं के 100 गज के दायरों में तंबाकू उत्पादों का विक्रय ना किया जाए तथा बिना चित्रित व वैधानिक चेतावनी के तंबाकू पदार्थ के पैकेट का विक्रय नहीं किया जाए। संभागीय आयुक्त ने निर्देश दिए कि किसी दुकान पर लाइटर माचिस व एश ट्रे रखकर सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान की सुविधा उपलब्ध ना करवाई जाए तथा डेयरी बूथों पर तंबाकू उत्पादों का विक्रय नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि तंबाकू पदार्थों के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष विज्ञापन नहीं किए जाएं तथा कोटपा अधिनियम 2003 के समस्त प्रावधानों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने संभाग के चारों जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, कॉलेज शिक्षा के सहायक निदेशक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों सहित एनटीपीसी के जिला सलाहकारों को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।