Skip to main content

महापौर ने दिखाई संवेदनशीलता मौके पर दी नाला निर्माण हेतु 2.50 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। महापौर सुशीला कँवर राजपुरोहित ने आज पुलिस लाइन से रानीसर बास,विनोबा बस्ती से नगर निगम भण्डार तक नाले का निरिक्षण किया करीब 11 फीट गहरे इस खुले नाले में कई बड़ी दुर्घटनाएं और आये दिन नाला जाम की शिकायतें प्राप्त होती रही है वार्ड 67 और वार्ड 69 दो वार्डों से जाने वाले इस नाले के पास सैंकड़ों घर है जहाँ कई बार बच्चों के गिरने की बड़ी दुर्घटनाएं भी हुई है ।

विगत वर्षों में इस नाले के कुछ हिस्से के निर्माण की निविदा जारी की गयी थी परन्तु ठेकेदार द्वारा कार्य शुरू ही नहीं किया गया जिसके बाद नगर निगम द्वारा उक्त निविदा को निरस्त कर दिया गया आज महापौर सुशीला कँवर राजपुरोहित ने पार्षद अनूप गहलोत और पार्षद प्रतिनिधि युनुस अली तथा अधिशाषी अभियंता नजीर गौरी एवं आला अधिकारीयों के साथ मौका निरिक्षण किया मौके पर मोहल्ले की महिलाओं द्वारा पूर्व में हुई दुर्घटनाओं  और नाले की वर्तमान स्थिति के कारण बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से नाले के  नव निर्माण की  गुहार लगायी महापौर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके पर ही फाइल मंगवा दोनों वार्डों में नाला पुनर्निर्माण हेतु 2.50 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति  जारी कर दी महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए की नाले के पुनर्निर्माण के साथ नाले को कवर किया जावे साथ नाले के दोनों तरफ पक्की सड़क का निर्माण किया जावे।

महापौर ने बताया की इस नाले को लेकर कई शिकायतें भी प्राप्त हुई साथ ही कई बार दुर्घटनाएं भी हुई है इस नाले को बने हुए करीब 40 वर्ष हो चुके हैं  इस नाले की गहराई ज्यादा होने के कारण बड़ी दुर्घटनाएं भी हुई है और आगे भी हो सकती थी। यहाँ के लोगों एवं बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौके पर ही फाइल मंगवा कर 1.15 करोड़ तथा 1.31 करोड़ दो निविदाओं की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गयी है नाले के पुनर्निर्माण से सैंकड़ों लोगो की सुरक्षा व्यवस्था के साथ वर्षों  पुरानी नाला जाम और ओवरफ्लो की समस्या से स्थाई रूप से निजात मिल सकेगी।

पार्षद अनूप गहलोत ने बताया की वार्डवासियों की लम्बे  समय से मांग थी और आज महापौर महोदया ने मौके पर आकर निरिक्षण करते हुए यहीं सब लोगों के बीच ही फाइल साइन कर दी इस नाले के निर्माण से हजारों लोगों की सुरक्षा पर बना खतरा टल सकेगा साथ ही लगभग 40 वर्षों की नाला जाम और ओवरफ्लो की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।

पार्षद प्रतिनिधि युनुस अली ने कहा की दोनों वार्डों की हजारों जनता की और से हम महापौर जी का धन्यवाद करते हैं की वर्षों से जो जनता नगर निगम के चक्कर निकाल रही रही थी, इस नाला निर्माण के लिए आज महापौर ने खुद मौके पर आकर इस नाला निर्माण की स्वीकृति जारी कर दी इससे वार्डवासियों को भारी राहत मिलेगी।

गौरतलब है की इससे पहले महापौर नगर निगम भंडार की दीवार पीछे करने और चौखूंटी पुलिया के पास नाला / नाली निर्माण हेतु 28 लाख की निविदाएँ जारी कर चुकी है। कमोबेश इन सभी कार्यों से चौखूंटी पुलिया, विनोबा बस्ती, रानीसर बॉस, रानीसर कुआ, वाल्मीकि बस्ती, रोशनीघर चौराहा,कमला कॉलोनी और पुलिस लाइन क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।