Skip to main content

भारी बारिश से गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। जिले के लूणकरणसर तहसील के महाजन क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से अब मकान धराशायी होने लगे हैं। शनिवार शाम को शेरपुरा गांव में बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढहने से परिवार के आठ सदस्य मलबे में दब गए। गनीमत रही कि मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी सदस्यों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जानकारी के अनुसार शेरपुरा में शनिवार शाम को हुई तेज बरसात से मलकीत सिंह बावरी के कच्चे मकान की छत अचानक गिर गई। घटना के समय मलकीत सिंह की पत्नी बिरमा देवी, 3 से 12 साल तक के बच्चे मनप्रीत, रिया, जसवीर, देवेंद्र व रितिका और 21 वर्षीय राकेश मकान के अंदर थे। मकान की छत गिरने से सभी सदस्य मलबे के नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे व सभी सदस्यों को मलबे के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे की जानकारी मिलते ही हल्का पटवारी इमीचंद कूकना मौके पर पहुंच गए व सभी घायलों को महाजन अस्पताल में भर्ती करवाकर उपचार शुरू करवाया। पटवारी कूकना ने बताया कि फिलहाल सभी सदस्य खतरे से बाहर है। अस्पताल स्टाफ द्वारा घायलों की मरहम पट्टी की गई। पटवारी कूकना ने बताया कि छत गिरी उस समय सभी सदस्य एक तरफ हो गए जिससे एंगल, गार्टर आदि उनके ऊपर नहीं गिरे। वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। पटवारी ने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट देते हुए मामले से अवगत करवाया है। घटना की जानकारी पर महाजन सरपंच प्रतिनिधि अजमल हुसैन भी मौके पर पहुंचे व पीडि़त परिवार को मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।