Skip to main content

घर मे चोरों की सेंधमारी, अलग-अलग घरों से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी ले गए चोर

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। अभी शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला के भतीजे के घर हुई चोरी को अंजाम देने वालों का कुछ सुराग भी नहीं लगा की। फिर से शहर के नयाशहर थाना इलाके में हुई चोरी की वारदात ने क्षेत्र के वांशिदों में भय का माहौल पैदा कर दिया है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगने शुरू हो गये है। वारदात मुरलीधर व्यास कॉलोनी के एसडीपी स्कूल के पास की है। जहां अज्ञात चोरों ने मनोज कुमार व्यास के घर में सैंधमारी कर लोहे के बक्शे में रखा सोने चांदी का सामान सहित नकदी ले उड़े। जानकारी के अनुसार देर रात दो से तीन युवकों ने इस वारदात को अ ंजाम देते हुए घर के मैन गेट का ताला तोड़कर अंदर कमरे का ताला भी तोड़ा और वहां पड़ी लोहे की संदुक में रखी सोने की नाथ,पन्द्रह हजार नकदी,चांदी की गिलास सहित अन्य सामान चुरा ले गये। इस सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मकान मालिक मनोज कुमार व्यास ने बताया कि सुबह जब कॉरपेन्टर आया तो मकान का ताला टूटा देख उसने सूचना की। जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस को इतला की। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आपको बता दे कि मनोज कुमार ने अभी आठ जुलाई को ही मकान का मूहुर्त किया है। और यहां काम जारी है।

तीन अलग अलग गांवों में चोरी

शहरी क्षेत्रों में चोरी कर लंबे हाथ मारने वाले चोर इन दिनों गांवों में सक्रिय है। पिछले चौबीस घंटे में बीकानेर के तीन अलग अलग गांवों में चोरी हुई है। एक घर से जहां सोने चांदी के जेवरात और नगदी उठाकर ले गए, वहीं सोलर प्लांट और बिजली विभाग के स्टोर से कॉपर चोरी के मामले सामने आए हैं।बज्जू में रहने वाले पाबूराम बिश्नोई ने पुलिस में एफआईआर करवाई है कि उसके घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इसमें चार तोला सोने के नथली-भंवरिया चोरी हो गए। वहीं चांदी के पायल भी चोरी हुई है। इसके अलावा पांच हजार रुपए नगद रखे हुए थे, वो भी चोर ले गया। बज्जू पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।उधर, जामसर में सुमेर सिंह नामक व्यक्ति ने एक आरोपी के खिलाफ चोरी का नामजद मामला दर्ज कराया है। सुमेर सिंह की ओर दर्ज एफआईआर में आरोप है कि सुभाष और दो अन्य लोगों ने मिलकर 6.7 क्विंटल स्क्रेप चोरी कर लिया। ये स्क्रेप काफी कीमती था और इसकी कीमत लाखों रुपए में है। यहां भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। छत्तरगढ़ में चोरों ने बिजली विभाग के स्टोर से ही चोरी कर ली। सहायक अभियंता भोजराज प्रजापत ने एफआईआर में बताया कि जीएसएस के स्टोर रूम से 16 केवीए डीपी से कॉपर चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। अब तक किसी चोरी का सुराग नहीं मिला है। शहरी क्षेत्रों में चोरी कर लंबे हाथ मारने वाले चोर इन दिनों गांवों में सक्रिय है। पिछले चौबीस घंटे में बीकानेर के चार अलग अलग गांवों में चोरी हुई है। एक घर से जहां सोने चांदी के जेवरात और नगदी उठाकर ले गए, वहीं सोलर प्लांट और बिजली विभाग के स्टोर से कॉपर चोरी के मामले सामने आए हैं। बज्जू में रहने वाले पाबूराम बिश्नोई ने पुलिस में एफआईआर करवाई है कि उसके घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इसमें चार तोला सोने के नथली-भंवरिया चोरी हो गए। वहीं चांदी के पायल भी चोरी हुई है। इसके अलावा पांच हजार रुपए नगद रखे हुए थे, वो भी चोर ले गया। बज्जू पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।


उधर, जामसर में सुमेर सिंह नामक व्यक्ति ने एक आरोपी के खिलाफ चोरी का नामजद मामला दर्ज कराया है। सुमेर सिंह की ओर दर्ज एफआईआर में आरोप है कि सुभाष और दो अन्य लोगों ने मिलकर 6.7 क्विंटल स्क्रेप चोरी कर लिया। ये स्क्रेप काफी कीमती था और इसकी कीमत लाखों रुपए में है। यहां भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। छत्तरगढ़ में चोरों ने बिजली विभाग के स्टोर से ही चोरी कर ली। सहायक अभियंता भोजराज प्रजापत ने एफआईआर में बताया कि जीएसएस के स्टोर रूम से 16 केवीए डीपी से कॉपर चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। अब तक किसी चोरी का सुराग नहीं मिला है।


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।