Skip to main content

ट्विटर को नहीं खरीदेंगे एलन मस्क, ये आरोप लगाकर रद्द की डील, कंपनी ने कहा- कोर्ट जाएंगे

बीकानेर बुलेटिन




दुनिया के सबसे अमीर शख़्स एलन मस्क ने आखिरकार ट्विटर को खरीदने की डील रद्द कर दिया है। एलन मस्क ने 25 अप्रैल को इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को 54.20 बिलियन डॉलर्स में ख़रीदने का ऑफ़र दिया था, लेकिन यह सौदा 44 बिलियन डॉलर में तय हुआ था। अरबपति टेस्ला प्रमुख एलन मस्क की टीम ने ट्विटर को एक पत्र भेजा है। इस पत्र में खरीद समझौते के कई उल्लंघनों का हवाला दिया है। इस सौदा रद्द होने बाद अब एलन मस्क पर ट्विटर मुकदमा करने की तैयारी में है। मस्क की इस घोषणा के बाद ट्विटर के शेयर 7 फीसदी तक गिर गए।

इसलिए रद्द हुआ सौदा
रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, टेस्ला के सीईओ ने डील रद्द होने के लिए ट्विटर को ही जिम्मेदार ठहराया है। दुनिया के सबसे अमीर शख़्स एलन मस्क का कहना है कि ट्विटर फर्जी अकाउंट्स के बारे में जानकारी देने में नाकाम रहा। इसके साथ ही विलय समझौते की कई शर्तों को तोड़ने का भी गंभीर आरोप लगाया है।

ट्विटर कंपनी जाएगी अदालत
वहीं, यह सौदा रद्द हो जाने के बाद ट्विटर ने कहा कि वह अदालत जाएंगे। बोर्ड के अध्यक्ष ब्रेट टेलर ने एक ट्वीट में कहा कि ट्विटर बोर्ड एलन मस्क के साथ सहमत कीमत और शर्तों पर लेनदेन को बंद करने के लिए प्रतिबद्ध है। विलय समझौते को लागू करने के लिए कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

एलन मस्क चुकाएंगे 1 बिलियन डॉलर्स की पेनाल्टी
बताया जा रहा है कि इस सौदे को रद्द करने के लिए एलन मस्क को भारी रकम चुकानी पड़ सकती है। एलन मस्क और ट्विटर का सौदा यदि किसी एक पार्टी की तरफ से रद्द किया जाता है तो उसे एक बिलियन का जुर्माना चुकाना होता है। ऐसे में अगर एलॉन मस्क इस डील को कैंसिल करते हैं तो उनको ट्विटर को 1 बिलियन डॉलर्स बतौर पेनाल्टी के रूप में अदा करने होंगे।
44 अरब डॉलर में हुआ था सौदा
आपको बता दें कि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर (लगभग 3,48,700 करोड़ रुपये) में खरीदने की पेशकश की थी। उसके बाद कई बार ऐसे मौके आए, जब लगा कि वह इस डील पर रहेगी या रद्द होगी। मस्क ने डील को यह कहकर ठंडे बस्ते में डाल दिया कि जब तक सोशल मीडिया कंपनी यह साबित नहीं कर देती कि उसके स्पैम बॉट अकाउंट कुल यूजर्स का 5% से कम है, तब तक वह डील आगे नहीं बढ़ाएंगे।



Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।