Skip to main content

राहुल आचार्य बने फिक्र ए मिल्लत के 24वे प्लाज्मा डोनर, फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी का प्लाज्मा अभियान जारी

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर@ दिल मे जज्बा हो फ़िक़्र ए इंसानियत का तो धर्म मायने नही रखते,  फ़िक़्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी बीकानेर के उपाध्यक्ष अब्दुल क़दीर गौरी ने बताया कि हमारी टीम फिक्र ए मिल्लत के  सानिध्य में आज दिनांक 19-04-2021 को बीकानेर आचार्य चोक निवासी राहुल आचार्य  ने  पूरी दुनिया मे आई हुई विपदा कोरोना महामारी के संकट की घड़ी में कोरोना पीड़ित जरूरतमंद मरीजो के लिए अपना कीमती प्लाज्मा दान कर  इंसानियत की मिसाल पेश करते हुवे पीबीएम ब्लड बैंक का सहयोग किया।

 फ़िक़्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी एवं सहयोगी संस्था बीकानेर हेल्पिंग हैंड्स  गुजिश्ता साल कोरोना महामारी  काल से ही  लगातार बीकानेर के उन सभी निवासियों  को प्लाजमा दान के लिए प्रेरित कर  रही है जो कोरोना पोजिटिव होकर नेगेटिव हो चुके है ।

पीबीएम ब्लड बैंक में प्लाजमा दान के दौरान डॉ अरुण भारती, डॉ. प्रेम पड़िहार, डॉ. मनोज, डॉ. कालूराम, डॉ. तहसीन अनवर एवं   फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन के वरिष्ठ सदस्य राजकुमार खड़गावत मोजूद रहे ।


 इसी क्रम में  ब्लड हेल्पलाइन के मुख्य सरंक्षक फरियाद नज़ीर खान, एडवोकेट राकेश खान, (कानूनी सलाहकार) ख्वाजा हसन (सरंक्षक) बरकत अली रँगरेज (सरंक्षक) रफ्तार खान (अध्यक्ष )  अबरार रोशन, बंटी गौरी, अब्दुल लतीफ़ उस्ता, अबरार कायमखानी, डॉ. रिज़वान,अनीश उस्ता, अकबर शेख, शमसाद खान, असलम नज़ीर खान, साबिर राव, शाहिद कायमखानी,हैदर मोलानी, बब्लू खान आदि ने बीकानेर के उन सभी नागरिकों  से कोरोना पीड़ित जरूरतमंद मरीजो  के लिए ज्यादा से ज्यादा प्लाजमा दान  करने की अपील की है जो कोरोना से जंग जीतकर नेगेटिव हो चूके है ।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

इस वक्त की बड़ी खबर: महावीर रांका अपने समर्थकों के साथ हुए गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन भाजपा नेता महावीर रांका के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने चल रहे धरने के दौरान आज विशाल जनाक्रोश प्रदर्शन के तहत कलेक्ट्रेट कार्यालय के घेराव का आयोजन रखा गया था इस दौरान भाजपा नेता महावीर रांका अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। कलेक्ट्रेट कार्यालय के आगे प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को वहां मौजूद पुलिस जाब्ते ने गिरफ्तार कर लिया। महावीर रांका और उनके समर्थकों को वहां मौजूद पुलिस की बसों में भरकर वहां से गिरफ्तार कर ले जाया गया। गिरफ्तारी से पहले प्रदर्शनकारी लगाता सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे वही दूसरी तरफ प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। रांका के नेतृत्व में रैली के रूप में केईएम रोड, हनुमान मंदिर से होते हुए लंबी रैली  जिला कलक्ट्रेट पहुंची। अब आमरण अनशन पर जितेन्द्रसिंह भाटी, देहात भाजपा अध्यक्ष जसराज सींवर, भाजपा ओबीसी मोर्चा मंत्री आनन्द सोनी, धन्नाराम जाट एवं महेन्द्र बिश्नोई डटे हुए हैं।