Skip to main content

18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का वैक्सीनेशन जल्द प्रारंभ हो, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र कोविड नियंत्रण के लिए एकीकृत एसओपी निर्धारित करे केन्द्र

बीकानेर बुलेटिन




जयपुर, 6 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कोविड-19 संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए देश में एकीकृत एवं समग्र प्रयासों की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि केन्द्र सरकार देश में कोविड पर नियंत्रण के लिए एकीकृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) निर्धारित करे और 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सभी लोगों के लिए टीकाकरण प्रारंभ करवाए। 

श्री गहलोत ने कहा कि कोविड नियंत्रण को लेकर राज्यों की अलग-अलग रणनीति, अन्तरराज्यीय मुद्दों जैसे (यात्रा के लिए कोविड टेस्ट की अनिवार्यता, लॉकडाउन, रात्रि कफ्र्यू, शिक्षण संस्थाओं के संचालन) आदि विषयों को लेकर राज्यों में आपसी समन्वय की कमी है। जिसके चलते आमजन में भ्रम एवं भय की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से इस स्थिति को दूर करने का आग्रह करते हुए कहा कि इसके लिए देश में समग्र एवं एकीकृत प्रयासों की महती आवश्यकता है।

श्री गहलोत ने बताया कि बीते एक माह में महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडू, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित देश के लगभग सभी राज्यों में कोविड संक्रमित रोगियों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है और रोगियों की संख्या पुनः सितम्बर 2020 की स्थिति में पहुंच चुकी है। इस कारण कोविड नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाए जाने की आवश्यकता है। श्री गहलोत ने प्रधानमंत्री से एक बार फिर आग्रह किया है कि इसके लिए 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों का कोविड टीकाकरण प्रारम्भ किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का ही कोविड वैक्सीनेशन हो रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उठ़ाये गए कदमों के कारण राजस्थान कोविड नियंत्रण तथा टीकाकरण में देश के अग्रणी राज्यों में है। कोविड संक्रमण से मानव जीवन की रक्षा के लिए राजस्थान की तरह ही अन्य राज्य भी अपने स्तर पर सभी संभव प्रयासों में जुटे हैं और टीकाकरण सहित सभी संभव प्रयास अपने-अपने तरीके और मानक संचालन प्रक्रिया से कर रहे हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।