Skip to main content

स्वच्छ बीकाणा, स्वस्थ बीकाणाः मुरलीधर व्यास काॅलोनी में चला अभियान

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर, 24 फरवरी। ‘स्वच्छ बीकाणा, स्वस्थ बीकाणा’ अभियान के तहत बुधवार को मुरलीधर व्यास नगर में स्वच्छता कैम्पेन चलाया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं स्वच्छता कर्मियों सहित आमजन बड़ी संख्या मौजूद रहे तथा शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता की पहल पर चल रहे इस महत्वाकांक्षी अभियान में भागीदारी का संकल्प लिया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी कनिष्क कटारिया ने कहा कि आमजन में स्वच्छता के प्रति भावना जागृत हो, इसके मद्देनजर यह अभियान प्रारम्भ किया गया है। इससे अधिक से अधिक लोग जुड़ें तथा अपने घर और आसपास के क्षेत्र का साफ-सुथरा रखने का संकल्प लें। साझा प्रयासों से बीकानेर को स्वच्छ बनाया जा सकता है। नगर विकास न्यास के सचिव नरेन्द्र सिंह पुरोहित ने कहा कि दुकानों के आगे डस्ट बिन लगाए जाएं। साथ ही आमजन भी कूड़ा-कचरा सड़कों पर नहीं फैंकें। उन्होंने कहा कि यह शहर अपना है। जिस प्रकार हम अपने घरों को साफ-सुथरा रखते हैं, उसी प्रकार शहर को भी साफ बनाने के लिए आगे आने की जरूरत है। निगम आयुक्त ए एच गौरी ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से नगर निगम द्वारा चलाए इस अभियान से स्वच्छता कर्मियों का आत्मविश्वास बढ़ा है। इन्हें आमजन का समर्थन मिला है। इस भावना को बरकरार रखने की जरूरत है। उपायुक्त पंकज शर्मा ने कहा कि अभियान से अनेक संस्थाएं और आमजन जुड़ रहे हैं। यह सकारात्मक पहल है। समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि अभियान के पहले चरण के तहत 27 फरवरी को मेडिकल काॅलेज चौराहा तथा 28 को उरमूल सर्किल के पास स्वच्छता कार्यक्रम होंगे। वहीं 26 फरवरी को राजकीय शार्दूल सीनियर सैकण्डरी स्कूल में स्वच्छता संकल्प का कार्यक्रम होगा। पार्षद सुधा आचार्य ने कहा कि स्वच्छता सर्वे से पूर्व इस अभियान की प्रासंगिकता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि काॅलोनी क्षेत्र में ऐसे अभियान सतत रूप से चलाए जाएंगे। इस दौरान निगम एवं न्यास के अधिकारी-कर्मचारी, ग्रीन मुरलीधर कैम्पेन के दिनेश चूरा, राधेश्याम आचार्य, जितेन्द्र जोशी, एमडीवी सेलिब्रिटी ग्रुप की नीलिमा बिस्सा, विकास व्यास, गिरिराज जोशी, कृष्ण कांत व्यास, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के डाॅ. विजय शंकर आचार्य आदि मौजूद रहे। सभी प्रतिभागियों ने काॅलोनी के विभिन्न मार्गों में स्वच्छता कैम्पेन चलाया तथा कचरा एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।