Skip to main content

फिक्र मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसाइटी हुई द रॉयल अवार्ड से सम्मानित

 




बीकानेर- कहते है ना कि वो पा ही लेते है मंजिले जो खुदा पर यकीन रखते है, मरु नगरी के नाम से मशहूर बीकानेर शहर की  संस्था फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाईन सोसाइटी जिसने बीकानेर शहर में लोकडाउन की शुरुआत से लेकर आज दिनांक 14-12-2020 तक जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट, राशन किट, या फिर पीबीएम हॉस्पिटल में एडमिट जरूरतमंद मरीजो को रक्त उपलब्ध करवाने  निस्वार्थ भाव से सेवा करके लोगो के दिलो में अपनी जगह बनाई ।


फिक्र ए मिल्लत  ब्लड हेल्पलाइन के वरिष्ठ सदस्य फ़रियाद नज़ीर खान ने बताया कि  ब्लड हेल्पलाइन के  रक्तदान एवं सामाजिक सेवा के सराहनीय कार्यों को देखते हुवे कल दिनांक 13-12-2020 को द रॉयल ग्रुप ( जोधपुर ) के द्वारा जिला जोधपुर में आयोजित रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह  में फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाईन की तरफ से समारोह में भाग ले रहे  ब्लड हेल्पलाईन के उपाध्यक्ष अब्दुल क़दीर गौरी एवं परियोजना प्रबंधक शाहिद खान को साफा पहनाकर एवं मोमेंटो भेंट कर  द रॉयल अवार्ड 2020 से  सम्मानित किया गया ।



रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह के कॉर्डिनेटर एवं द रॉयल ग्रुप ( जोधपुर ) के अध्यक्ष वसीम अकरम ने बताया कि इस  राज्य स्तरीय रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह में  351 यूनिट रक्तदान हुआ और ये भी बताया कि पूरे राजस्थान प्रदेश के कला, साहित्य, समाज सेवा, मीडिया एवं लोकडाउन के अंतराल में जरूरतमंद लोगों की खाने पीने के सामान एवं रक्तदान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली 101 प्रतिभा एवं संस्थाओं को इस अवार्ड से नवाजा गया ।


ब्लड हेल्पलाइन के कोषाध्यक्ष साबीर राव ने बताया कि सम्मान समारोह में ब्लड हेल्पलाइन का प्रतिनिधित्व कर रहे अब्दुल क़दीर  गौरी एवं शाहिद खान ने अपने अपने  विचार रखते हुवे कहा कि इस अवार्ड को हमारे उन तमाम रक्तदाता एवं पीबीएम ब्लड बैंक के तमाम डॉक्टर को समर्पित करते है, जिन्होंने अपना महत्वपूर्ण सहयोग हमे प्रदान किया।


रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह अतिथि के रूप में डॉ. राजश्री बेहरा ( आचार्य रक्तकोष M.D.H.),डॉ. एम. के. आसेरी( अधीक्षक,M.D.H), श्रीमति कुंती देवड़ा ( महापौर, नगरनिगम, जोधपुर उत्तर), अब्दुल करीम,जॉनी ( उप महापौर, नगरनिगम जोधपुर उत्तर), डॉ. मंजू बोहरा ( चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, उम्मेद हॉस्पिटल, जोधपुर) डॉ. संजय मकवाणा ( डायरेक्टर, वसुंधरा हॉस्पिटल) खुर्शीद अहमद ( कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी) वारिश अली (ने.ज.से. फाइनेंस ऑल ई ओलमा बोर्ड न्यू दिल्ली)  सहित प्रदेश की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की ओर शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं ओर सामाजिक संस्थानों को अवार्ड से नवाजा ।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।