Skip to main content

जमीन खाली करो, वरना जान से जाओगे, ट्रस्टियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। वल्लभ गार्डन की करोड़ों रुपए की जमीन हड़पने का प्रयास करने एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। परिवादी लक्ष्मणगढ़ हालपता रानीबाजार निवासी अनीष अहमद पुत्र अजीज पंवार की ओर से जेएनवीसी पुलिस थाने में राजमाता सुदर्शना कुमारी के नाम से बने ट्रस्ट के ट्रस्टियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

जेएनवीसी पुलिस के अनुसार, परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि राजमाता सुदर्शना कुमारी ने नौ सितंबर, 1971 को वल्लभ गार्डन में 21, 01, 125 वर्ग गज भूमि अभय कुमार को विक्रय कर कब्जा दे दिया था।

अभय कुमार ने इस भूमि में से 14, 80, 000 वर्ग गज भूमि 23 दिसंबर, 1971 को रहमत खां, हाकम खां, अब्दुल रहमान, ग्यासुदीन, मांगीलाल को विक्रय कर दी। तब से क्रय की भूमि पर रहमत खां आदि एवं वारिसों का कब्जा चला आ रहा है।

विक्रय की गई भूमि पर पट्टियां लगा कर, तारबंदी व निर्माण कर कब्जा कर रखा है। आरोप है कि वर्तमान में जमीनों के भाव बढ़ने से राजमाता नाम से बने ट्रस्ट के ट्रस्टियों ने आपराधिक गिरोह के लोगों से सांठ-गांठ कर जमीन को बेचने का षड़यंत्र रचा। ट्रस्टी आपराधिक गिरोह के लोगों को भेजकर डरा धमका रहे हैं।

जमीन खाली करो, वरना जान से जाओगे
परिवादी ने आरोप लगाया है कि 21 फरवरी, 23 को दो गाडि़यों में असामाजिक तत्व आए और जमीन खाली करने की धमकी दी। जमीन खाली नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दो मार्च को परिवादी अनीष अहमद , असलम, दिलीप उक्त भूमि पर बैठे थे। पौने छह बजे फिर दो गाडि़यों में 15-20 व्यक्ति अनाधिकृत रूप से आए।

उन्होंने कहा कि जमीन हमने खरीद ली है। तुम्हें पहले भी जमीन खाली करने की हिदायत दी थी, अब जमीन को खाली करके भाग जाओ। उन्होंने धमकी दी कि जमीन खाली नहीं की, तो तुम्हारे मालिक के हाथ-पैर तोड़ देंगे और जान से मार देंगे। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

गंगाशहर के शांति बाल निकेतन स्कूल में बुधवार से शुरू होगा आधार कार्ड बनवाने का शिविर

बीकानेर बुलेटिन शांति बाल निकेतन स्कूल में बुधवार से शुरू होगा आधार कार्ड बनवाने का शिविर दो दिनों तक बनवाए जा सकेंगे 5 वर्ष आयु तक के बच्चों के आधार कार्ड आधार कार्ड  में संशोधन करवाने की सुविधा भी रहेगी उपलब्ध बीकानेर। गंगाशहर स्थित शांति बाल निकेतन स्कूल परिसर में बुधवार यानि कल से आधार कार्ड बनवाने और संशोधन करवाने का शिविर आयोजित किया जाएगा। संस्था प्रधान लोकेशकुमार मोदी ने बताया कि दो दिवसीय इस शिविर में 5 वर्ष आयु तक के बच्चों के नए आधार कार्ड बनवाए जा सकेंगे और संशोधन भी कराया जा सकेगा। शिविर का समय सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक का रहेगा। यह शिविर रानीबाजार स्थित श्री ई-मित्रा के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। गौरतलब है कि स्कूल परिसर में इन दिनों टेबल टेनिस प्रशिक्षण भी आयोजित किया जा रहा है। जिसमें दर्जनों बालक-बालिकाएं टेबल टेनिस खेल के गुर प्रशिक्षित खिलाडिय़ों से सीख रहे हैं।