बीकानेर बुलेटिन नोखा पुलिस की त्वरित कार्यवाही के चलते नोखा में घटित होने वाली एक बड़ी वारदात टल गई। आरोपियों द्वारा बनाई जा रही हत्या की योजना धरी रह गई। आरोपी मोहित सेठिया निवासी जैन चौक नोखा को मामला दर्ज होने के बाद तीन घंटे के भीतर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। हत्या की योजना बनाने की बात कबूल करने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।हत्या की साज़िश रचने के प्रकरण में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि गोगेलाव, नागौर हाल जोधपुर निवासी कैलाश कांकरिया पुत्र कमलेश कांकरिया चेन्नई भागने की फिराक में था, मगर पुलिस ने उसे पहले ही पकड़ लिया। उसे साईबर सैल की मदद से जोधपुर से ही गिरफ्तार किया गया। नोखा सीआई ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि रविवार 31 जुलाई महावीर मूंधड़ा ने नोखा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था कि मैं प्रापर्टी का काम करता हूं। ढाई महीने पहले नोखा में बीकानेर रोड स्थित बाहेती परिवार के भूखंड को बेचने का प्रस्ताव रखा था। बीकानेर की पार्टी से संपर्क करवाकर दोनों आमने-सामने बैठाकर प्लाट का सौदा करवा दिया। मोहित सेठिया निवा...
Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक