Skip to main content

Posts

जीएसटी नियमों में बदलाव, विलम्ब शुल्क में कमी करते हुए राहत प्रदान

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं कानूनी सलाहकार एडवोकेट गणेश शर्मा ने बताया कि दिनांक 28.05.2021 को 43वीं जीएसटी काउंसलिंग मीटिंग में करदाताओं को जीएसटी नियमों में विशेष रूप से रिटर्न देरी से प्रस्तुत करने पर लगने वाले विलम्ब शुल्क की माफी योजना एवं अन्य राहत प्रदान की गई है। विलम्ब शुल्क माफी योजना की घोषणा करते हुए समस्त करदाताओं को रिटर्न जीएसटीआर 3 बी देरी से प्रस्तुत करने पर लगने वाले विलम्ब शुल्क में कमी करते हुए राहत प्रदान की गई है।  यदि करदाता जुलाई 2017 से अप्रैल 2021 तक के मासिक/त्रैमासिक रिटर्न दिनांक 01 जून 2021 से 31 अगस्त 2021 तक की समायावधि में प्रस्तुत करता है उस स्थिति में विलम्ब कर दायित्व न होने पर अधिकतम 500 रूपये तक का विलम्ब शुल्क एवं कर दायित्व होने की स्थिति में अधिकतम 1000 रूपये का विलम्ब शुल्क प्रत्येक रिटर्न पर जमा करवाना होगा जो अब तक अधिकतम 10000 रूपये प्रति रिटर्न था। इसी प्रकार मार्च, अप्रैल एवं मई, 2021 के 3बी रिटर्न के लिए भी लेट फीस में राहत प्रदान की गई है जो इस प्रकार हैः-ऐसे करदाता जिनका टर्...

बीकानेर:18+ टीकाकरण के लिये आई खबर..

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर :वेक्सीन की मारा-मारी के बीच 18+ वालों के लिए आई बड़ी खबर, स्लॉट बुकिंग के लिए ना करें इंतजार। कल केवल 45+ वालो का 30 सेंटर में होगा।

फ्री शिक्षा, हेल्थ बीमा, मासिक भत्ता और 10 लाख रुपए...कोरोना से अनाथ हुए बच्चों की PM केयर्स से मदद करेंगे मोदी

बीकानेर बुलेटिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे आए हैं और पीएम केयर फंड से कई योजनाओं का ऐलान किया है। कोरोना से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक में मोदी सरकार मदद करेगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया है कि कोरोना महामारी में माता-पिता गंवाने वाले बच्चों की 'पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन' योजना के तहत मदद की जाएगी। सरकार की ओर से अनाथ बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी और उनका हेल्थ बीमा भी किया जाएगा। पीएमओ ने कहा कि कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों को 18 वर्ष होने पर मासिक भत्ता दिया जाएगा और 23 वर्ष होने पर पीएम केयर्स फंड से 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। उनकी मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। पीएमओ ने कहा कि कोरोना की वजह से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को 18 साल की अवधि तक पांच लाख का मुफ्त हेल्थ बीमा भी मिलेगा। साथ ही ऐसे बच्चों की उच्छ शिक्षा के लिए एजुकेशन लोन दिलाने में मदद की जाएगी और इसका ब्याज पीएम केयर्स फंड से वहन किया जाएगा। प्रधानमं...

बीकानेर:मंगलवार से कोटगेट,फड़बाजार,बड़ा बाजार को मिली छूट, ऐ-बी प्लान आदेश जारी

बीकानेर बुलेटिन कलेक्टर नमित मेहता ने एक आदेश जारी कर फड़ बाजार व बड़ा बाजार को केंद्र बिंदु मानते हुए इसके पांच सौ मीटर के दायरे की किराणा दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। लेकिन ये दुकानें वार व ए-बी प्लान के अनुसार सुबह 6 बजे से 11 बजे तक खोली जा सकेगी। इसके तहत कोटगेट दरवाजे से सार्दुल सिंह सर्किल तक की बांयी ओर की यानी ए श्रेणी की दुकानें मंगलवार व बुधवार को खुलेगी। वहीं इस लाइन दायीं ओर की यानी बी श्रेणी की दुकानें गुरुवार व शुक्रवार को खुलेगी। फड़ बाजार में फड़ पॉइंट से ताजिया चौकी तक बायीं ओर यानी ए श्रेणी की दुकानें मंगलवार व बुधवार को खुलेगी। वहीं इस लाइन की दायीं ओर की यानी बी श्रेणी की दुकानें गुरुवार व शुक्रवार को खुलेंगी। इसी तरह बड़ा बाजार के रामदेव मंदिर व लक्ष्मी मंदिर के बायीं ओर की किराणा दुकानों सहित कोचर किराणा से सुराणा किराणा के बायीं ओर की किराणा दुकानें ए प्लान के अनुसार मंगलवार व बुधवार को खुलेंगी। वहीं इस लाइन की दायीं ओर की दुकानें बी प्लान के अनुसार गुरूवार व शुक्रवार को खुलेंगी। बता दें कि सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क व एक समय पर दुकान पर ग्राहकों की संख्या के ...

कोरोना अपडेट:सेम्पल के आधे रिकवर, आज आये पॉजिटिव...

बीकानेर बुलेटिन दिनांक: 29-5-2021 कुल सेम्पल- 1287 पॉजिटिव-  91 रीकवर-.  599 कुल एक्टिव केस- 2036 इंस्टिट्यूशनल आइसोलेट- 33 होम क्वारेन्टइन- 1563 कन्टेन्टमेंट जोन- 09 143  माइक्रो कंटेनमेंट

बीकानेर:ब्लैक फंग्स से एक और मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में भी लगातार ब्लैक फंग्स के मामले बढ़ रहे है। ब्लैक फंग्स बीमारी की गंभीरता को हम इसी बात से समझ सकते है। कि राज्य सरकार ने इस बीमारी को महामारी घोषित कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना के साथ - साथ ब्लैक फंग्स बीमारी को रोकने के लिए मुस्तैदी से काम कर रहा है। बीकानेर में अब तक ब्लैक फंगस बीमारी से 5 लोगो की मौत हो चुकी है। वही अब तक कुल 24 ब्लैक फंग्स बीमारी से ग्रसित मरीजो का इलाज पीबीएम में चल रहा है। वही प्रदेश के सभी 33 जिलो में ब्लैक फंग्स बीमारी के मरीजो की पहचान हुई है। वही 19 जिलो में अब तक ब्लैक फंग्स बीमारी से मौत हो चुकि है। आपको बता दे प्रदेश में अब तक कुल 1347 ब्लैक फंगस मरीजो की पहचान हो चुकी है। वही 51 मरीजो की मौत भी हो चुकी है । प्रदेश की राजधानी में अब तक सर्वाधिक 500 से अधिक मरीजो की पहचान हो चुकी है। विशेषज्ञों के अनुसार ब्लैक फंग्स बीमारी के खिलाफ भी मास्क एक बेहद जरूरी उपचार है।

बीकानेर:जल्द दूर होगी पानी की तंगी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। पिछले काफी दिनों से पानी की तंगी से जूझ रहे शहर वासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है अब जल्द ही शहरवासियों की पानी की समस्या का समाधान होने वाला है। इंदिरा गांधी नहर को हरिके बैराज से तीन हजार क्यूसेक पानी मिल रहा है। बीकानेर समेत पश्चिमी राजस्थान के 10 जिलाें की पेयजल किल्लत काे देखते हुए निर्धारित समय से 18 घंटे पहले नहर में पानी छाेड़ा गया है। इसका बीकानेर शहर पर असर यह हाेगा कि बीछवाल जलाशय में जाे पानी तीन जून की रात तक पहुंचता वाे दाे जून की आधी रात तक पहुंचने के आसार बन गए हैं। यानी तीन जून काे जलदाय विभाग नहरी पानी से शहर में जलापूर्ति कर सकता है।