राजस्थान:भीड़ पर कंट्रोल? सिर्फ पांच घंटे-पांच दिन खुलेंगे बाजार, एक जिले से दूसरे जिले जाने पर रोक,तीन घंटे में होगा विवाह समारोह, पेट्रोल भी...
बीकानेर बुलेटिन जयपुर, 23 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोविड संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए और सख्त कदम उठाते हुए प्रदेश में व्यावसायिक गतिविधियों एवं आवागमन को और अधिक सीमित करने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि देशभर में संक्रमण भयावह स्थिति में पहुंच रहा है। चिकित्सा संसाधनों पर भारी दबाव है। ऐसे में बहुत जरूरी हो गया है कि अतिआवश्यक परिस्थिति में ही लोग घरों से निकलें, लाॅकडाउन जैसा व्यवहार कर संक्रमण की चेन तोड़ने में सहयोग करें। अन्यथा हालात और गंभीर हो सकते हैं। श्री गहलोत शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बैठक में निर्देश दिए कि संक्रमण की रोकथाम के लिए और सख्त कदम उठाकर 18 अप्रेल को जारी किए गए जन अनुशासन पखवाड़े के दिशा-निर्देशों को और अधिक प्रभावी बनाते हुए उनकी कड़ाई से पालना करवाई जाए। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस महामारी की भयावहता को समझें तथा बाजारों, विवाह-समारोहों सहित अन्य गतिविधियों में भीड़भाड़ रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा समय...